Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शहीद गणेश हांसदा के परिवार से मिले कुणाल षाड़ंगी, बोले- जिसे पूरा देश याद कर रहा है वैसे जांबाज़ शहीद के परिवार के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास समय नही
    Breaking News Headlines झारखंड धर्म राजनीति

    शहीद गणेश हांसदा के परिवार से मिले कुणाल षाड़ंगी, बोले- जिसे पूरा देश याद कर रहा है वैसे जांबाज़ शहीद के परिवार के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास समय नही

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 16, 2022Updated:June 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    शहीद गणेश हांसदा के परिवार से मिले कुणाल षाड़ंगी, बोले- जिसे पूरा देश याद कर रहा है वैसे जांबाज़ शहीद के परिवार के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पास समय नही
    जमशेदपुर। बहरागोड़ा क्षेत्र के कोसाफलिया में गलवान घाटी के वीर बलिदानी गणेश हांसदा के आदमकद प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नही पहुंचने पर भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता सह बहरागोड़ा के पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भी कड़ी नाराजगी जताई है। गुरुवार को कुणाल षाड़ंगी ने कोसाफलिया गाँव में गणेश हांसदा के शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस दौरान वे शहीद गणेश हांसदा के माता-पिता व भाई दिनेश हांसदा से भी मिले और उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित कर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने सीएम हेमंत सोरेन के कार्यक्रम में नही आने पर कहा कि गलवान घाटी के शहीद को जहां आज पूरा देश नमन कर रहा है वैसे अमर शहीद के शहादत दिवस के दिन सरकार ने ओछी राजनीति का परिचय दिया है। उन्होंने इसकी तीव्र शब्दों में भर्त्सना करते हुए कहा कि राज्य सरकार पिछले दो वर्षों से शहीद के परिवार को बिजली कनेक्शन और गैस सिलिंडर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नही करवा पाई और आज वाहवाही लूटने आये सरकार के उन मंत्री और विधायकों को परिवार ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि वीर शहीद पर पोषित सस्ती राजनीति को सरकार बंद करें। आज शहीद के सम्मान में और उनके परिवार से मिलने के लिए सीएम हेमंत सोरेन के पास समय नही है, क्या इसका ये मतलब समझा जाये कि वे कोर्ट के तारीख के लिए व्यस्त हैं। इसके साथ ही कुणाल षाड़ंगी ने कार्यक्रम स्थल पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की जगह झामुमो के झंडे लगे होने और पत्रकारों के साथ गलत व्यवहार किये जाने पर आक्रोश व्यक्त किया। देर शाम उन्होंने ग्रामीणों के संग शहीद गणेश हांसदा की शौर्य गाथा पर बनी लघु फिल्म देखी और इसे युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताया।
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतारा सेवा सदन हाता और ए एस जी नेत्र चिकित्सालय जमशेदपुर के तत्वावधान में हाता में नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर संपन्न
    Next Article शहीद गणेश हांसदा की मूर्ति अनावरण करने के लिए करीब आधा घंटा तक इंतजार करना पड़ा

    Related Posts

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    May 19, 2026

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    May 19, 2026

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा यूसील कॉलोनी: बदहाली, भ्रष्टाचार पर आरोप

    ओडिशा माइनिंग घोटाला: सनिन्दपुर खदान पर कलेक्टर की रेड

    वसई कोर्ट से हत्यारोपी फरार: पुलिस महकमे में हड़कंप

    कौवों से सफाई: स्वीडन का अनोखा प्रयोग और नैतिक सवाल

    भारतीय स्वास्थ्य तंत्र में भ्रष्टाचार: जीवन पर खतरा

    बिहार में रेफरल पर नकेल: स्थानीय अस्पतालों को मजबूत करने पर जोर

    हरि कीर्तन समापन में मारपीट, नाबालिग घायल; पुलिस कार्रवाई पर भड़के लोग

    सुरों, संस्कृति और सामाजिक एकता के संग संपन्न हुआ राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026

    शास्त्रीनगर में पेयजल संकट दूर करने की कवायद तेज, टैंकर और पाइपलाइन कार्य शुरू

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता योगी मिश्रा को कांग्रेस कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.