Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंगदान को लेकर तमिलनाडु सरकार के प्रयासों को कुणाल षाडंगी ने सराहा, कहा – राजकीय सम्मान प्रेरित करेगा अंगदान के लिए, केंद्र सरकार से भी राष्ट्रव्यापी पहल का आग्रह
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    अंगदान को लेकर तमिलनाडु सरकार के प्रयासों को कुणाल षाडंगी ने सराहा, कहा – राजकीय सम्मान प्रेरित करेगा अंगदान के लिए, केंद्र सरकार से भी राष्ट्रव्यापी पहल का आग्रह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 3, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    अंगदान को लेकर तमिलनाडु सरकार के प्रयासों को कुणाल षाडंगी ने सराहा, कहा – राजकीय सम्मान प्रेरित करेगा अंगदान के लिए, केंद्र सरकार से भी राष्ट्रव्यापी पहल का आग्रह

    अंगदान को लेकर तमिलनाडु सरकार का अभियान इन दिनों चर्चाओं में है। ऑर्गन डोनेट करने वालों को राजकीय सम्मान देने की स्टालिन सरकार की घोषणा ने भाजपा नेता कुणाल षाडंगी का भी ध्यान खींचा है। राजनीति से इतर व्यापक जनहित में झारखंड बीजेपी प्रवक्ता कुणाल षाडंगी ने इस पवित्र उद्देश्य को सराहा है। मंगलवार को इस आशय में ट्वीट करते हुए बीजेपी नेता ने तमिलनाडु सरकार के ऑर्गन डोनेशन को लेकर दृष्टिकोण को प्रशंसनीय बताया है। पूर्व विधायक सह भाजपा प्रवक्ता कुणाल राजनीति के अलावे अपनी एनजीओ नाम्या स्माईल फाउंडेशन के जरिये स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने को लेकर लगातार प्रतिबद्ध रहते हैं।

     

     

    जमशेदपुर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में अभावग्रस्त लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिलाने की दिशा में विभिन्न निजी अस्पतालों का सहयोग लेकर विशेष शिविर आयोजित करते रहते हैं। हाल ही में एक बड़े अस्पताल प्रबंधन के सहयोग से जमशेदपुर में चिकित्सा कैंप आयोजित किया था जिसमें शहर के बड़ी तादाद में लोगों ने लाभ लिया था। उक्त बड़े अस्पताल को जमशेदपुर में अपनी इकाई स्थापित करने को लेकर कुणाल ने निमंत्रण भी दिया है। इधर कुणाल षाडंगी ने कहा की सनातन धर्म को लेकर तमिलनाडु सरकार के सीएम पुत्र के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए वे पहले ही तीव्र भ्रतस्ना कर चुके हैं। कुणाल ने कहा की गलत का विरोध और अच्छे प्रयासों की सराहना ही असल राजनीति है। बीजेपी प्रवक्ता ने अपने ट्वीट में बताया की अंगदान को लेकर तमिलनाडु सरकार देशभर में अव्वल है

     

     

    इसके कई अन्य कारण हो सकते हैं, किंतु राजकीय सम्मान देने का निर्णय वाकई अभिनंदनीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को इस बाबत अनुरोध किया है की नेशनल ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइज़ेशन के मार्फ़त इस अभियान को देशभर में लागू कराया जा सकता है जिससे बड़ी तादाद में पीड़ित मरीजों को लाभ मिलेगा। वहीं झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से आग्रह किया की चूंकि झारखंड अंगदान करने के मामले में सबसे पिछड़े राज्यों में से एक है, ऐसे में बिना देर किये इस अभियान को यहाँ शुरू करने की पहल की जानी चाहिए। ऑर्गन डोनेट करने वालों के अंतिम संस्कार में राजकीय सम्मान देने से अन्य लोगों में जागरूकता आयेगी और लोग स्वप्रेरणा से इस दिशा में कदम आगे बढ़ाएंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज: आपसी रंजिश के कारण घर में घुसकर परिवार के तीन लोगों पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला ,एक किशोरी की अस्पताल पहुंचने पर मौत
    Next Article पोटका : तारा पब्लिक स्कूल हरिवंश नगर हाता में गांधी जयंती और लाल बहादुर शास्त्री जी जंयती पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

    Related Posts

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    June 18, 2026

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    June 18, 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    June 18, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में करंट लगने से मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर थाने पहुंचे परिजन

    रांची | राज्यसभा चुनाव 2026

    अनुमंडल पदाधिकारी ए. मिश्रा का हुआ भव्य स्वागत, जनहित कार्यों की सराहना

    खरसावां में बंद अभिजीत प्लांट से लोहा चोरी का भंडाफोड़, गैस कटर गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार

    रांची में नामकुम स्टेशन के पास आरपीएफ जवान का शव बरामद, सिर धड़ से अलग; जांच में जुटी पुलिस

    भालूबासा में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कोर्ट के आदेश पर 6 दुकानें ध्वस्त

    सरायकेला के बनडीह में हाथी का आतंक, सोते परिवार का घर तोड़ा, अनाज किया चट

    जहानाबाद, शहीद वायु सेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे को लेकर विवाद, परिजनों ने उठाए गंभीर सवाल।

    रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, फर्जी डीआरएम कर्मचारी बनकर घूम रहा आरोपी गिरफ्तार

    राज्यसभा चुनाव: चंपाई सोरेन और पूर्णिमा दास साहू का दावा, परिमल नाथवानी की जीत तय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.