Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोविड अस्पताल व क्वारंटाइन सेंटर में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराज भाजपाइयों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाई सरकार की नाकामी
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से झारखंड राजनीति

    कोविड अस्पताल व क्वारंटाइन सेंटर में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराज भाजपाइयों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाई सरकार की नाकामी

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 1, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोविड अस्पताल व क्वारंटाइन सेंटर में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराज भाजपाइयों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाई सरकार की नाकामी

    ■ ध्वस्त सिस्टम-बदहाल अस्पताल, प्रदेश में कोरोना मरीज भगवान भरोसे: कुणाल षाड़ंगी

    ■ जांच के नाम पर हो रही है लूट, स्वास्थ्य मंत्री जी जमशेदपुर को बर्बाद होने से बचा लिजीये: गुंजन यादव

    शनिवार, जमशेदपुर: झारखंड के कोविड अस्पताल एवं क्वारंटाइन सेंटर में फैली अव्यवस्था, सुस्ती, लापरवाही इस तरह जड़ जमा चुकी है कि कोरोना मरीज एवं आम जनता के लिए सबकुछ भगवान भरोसे ही प्रतीत हो रहा है। प्रदेश में सरकार की उदासीनता व स्वास्थ्य विभाग के लचर व्यवस्था के कारण कोरोना मरीजों को अपनी जान हथेली पर रखकर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। उपरोक्त बातें भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी ने भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ में कही। वे शनिवार को वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं व मीडिया को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा समेत जिला महामंत्री अनिल मोदी उपस्थित थे। प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कोरोना काल में सरकार केवल सोशल मीडिया पर अपनी पीठ थपथपा रही है। धरातल पर वास्तविकता खोखले दावों के ठीक विपरीत है। सरकार के खुद पीठ थपथपाने की प्रवृत्ति के कारण आम जनता त्रस्त और ठगा हुआ महसूस कर रही है। राज्य में कोरोना जांच की रफ्तार इतनी धीमी है कि रिपोर्ट आने में कई सप्ताह का समय लग रहा है। अस्पतालों में मरीजों की उचित देखभाल नहीं हो रही है। वैश्विक महामारी कोरोना संकटकाल के दौरान झामुमो, कांग्रेस व राजद की गठबंधन सरकार की कोई कार्ययोजना नहीं दिखी। वहीं, जमशेदपुर में निवास करने वाले स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की प्राथमिकता कोरोना से लड़ने के बजाय रिम्स निदेशक को हटाने पर अधिक रही। रिम्स निदेशक को लॉकडाउन के मध्य हटा देना राज्य भर के चिकित्सकों व स्वास्थ्यकर्मियों के समक्ष सरकार की नकारात्मक छवि उभरकर सामने आई, जिनसे उनका मनोबल कमजोर हुआ। श्री षाड़ंगी ने कहा कि सरकार अस्पतालों में सुविधाओं को बढ़ावा देने के बजाय होटलों में पेड क्वारंटाइन को बढ़ावा दे रही है। गरीब जरूरतमंद जनता के लिए राज्य सरकार के प्रयास प्रत्यक्ष रूप से दिखाई दे रहे हैं। सरकार की अव्यवस्था का आलम यह है कि क्वारंटाइन सेंटर में महिलाएं गर्भवती हो जा रही है। आये दिन समाचारपत्रों में अस्पतालों व क्वारंटाइन सेंटर की बदहाली व लापरवाही की खबरें मन को विचलित करती है। क्वारंटाइन सेन्टर में खाना ना मिलना, फैली गंदगी, सुरक्षा का आभाव, पीने का पानी ना मिलना समेत बिजली की समस्याओं से जूझना आम जनता के लिए कोरोना से भी बड़ी जंग प्रतीत हो रही है। पिछले कई महीनों से राज्य सरकार की उदासीनता व शिथिल रवैये के कारण प्रदेश की जनता में असंतोष व आक्रोश व्याप्त है।

    वहीं, वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में राज्य सरकार पूरी तरह विफल रही है। राज्य के कोविड अस्पतालों में फैली अव्यवस्था व लापरवाही किसी से छिपी नहीं है। प्रदेश में जांच के नाम पर लूट हो रही है। सरकार अमजनों के हितों में प्रयास करें, ना कि पेड क्वारंटाइन सेंटर के भरोसे बैठ जाये। उन्होंने कोविड अस्पतालों में कोरोना मरीज के मौत के बाद चादर ना बदलने से दूसरे मरीज के संक्रमित होने, 120 डॉक्टरों के पीजी परिणाम आने के बाद नियुक्ति में विलंब, राज्य में कोरोना मरीज के रिकवरी रेट 75 फीसदी से हटकर 44 फीसदी हो जाना, कोविड अस्पताल में खान-पान से लेकर सैंपल जाँच, मरीजों की देखभाल आदि की अस्त-व्यस्त व्यवस्था एवं सड़क पर भटकते कोरोना मरीजों के प्रति चिंता जाहिर करते हुए सरकार की नाकामी बताया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सिदगोड़ा क्वारंटाइन सेंटर में मरीजों को खाना नही मिलने, परसुडीह के कोरोना मरीज को तीन दिनों तक उनके घर में छोड़ देना एवं आसपास के लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने, गंभीर हालात में अस्पताल लाये मरीजों को पहले कोरोना जांच व उसके बाद ईलाज करने, शहर में मेडिका अस्पताल के बंद करने के फ़रमान समेत जमशेदपुर ई-पास के लिए अवैध वसूली जैसे मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया। वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस को प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अनिल मोदी ने किया।

    इस दौरान जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला महामंत्री अनिल मोदी, सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष रमेश नाग, प्रेम झा, अभिमन्यु सिंह चौहान समेत अन्य उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला स्तर से लेकर प्रखण्ड स्तर तक स्वास्थ्य सुरक्षा का हो बेहतर व्यवस्थाःउपायुक्त
    Next Article उपायुक्त ने स्वास्थ्य केंद्र क्वॉरेंटाइन सेंटर व विभिन्न चेकपोस्ट का किया ओचक निरीक्षण

    Related Posts

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    August 9, 2026

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    August 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    विश्व आदिवासी दिवस पर कांग्रेस ने भगवान बिरसा मुंडा को किया नमन

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर विद्यार्थी सम्मानित

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में आदिवासी एकता की मिसाल: विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर एलबीएसएम कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी समाज की पहचान पर बोले संजीव सरदार

    विश्व आदिवासी दिवस पर पोटका में दिखी आदिवासी एकता की मिसाल, विधायक संजीव सरदार ने की शिरकत

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर जादूगोड़ा में सजा संस्कृति का रंग, पारंपरिक नृत्य से गूंजा सिद्धू-कान्हू मोड़

    विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में जुटे हजारों लोग, संस्कृति और अधिकारों की उठी आवाज

    जेपीएससी-एसएससी परीक्षा में धांधली के खिलाफ छात्रों का आंदोलन 16वें दिन भी जारी, अन्नपूर्णा देवी ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.