Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला स्तर से लेकर प्रखण्ड स्तर तक स्वास्थ्य सुरक्षा का हो बेहतर व्यवस्थाःउपायुक्त
    Breaking News झारखंड

    जिला स्तर से लेकर प्रखण्ड स्तर तक स्वास्थ्य सुरक्षा का हो बेहतर व्यवस्थाःउपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanAugust 1, 2020No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    निजाम खान

    *■ जिला स्तर से लेकर प्रखण्ड स्तर तक स्वास्थ्य सुरक्षा का हो बेहतर व्यवस्थाः-उपायुक्त….*
    ====================
    *■ कोरोना संक्रमण के रोकथाम व बचाव को लेकर सभी सतर्क और सावधान रहने की आवश्यकता:- उपायुक्त….*
    ====================
    *■ साफ-सफाई के साथ मास्क और सामाजिक दूरी का अनुपालन सभी करे सुनिश्चित:- उपायुक्त….*
    ====================
    *■ सभी कोविड केयर सेंटर और अस्पतालों की व्यवस्था रखे दुरुस्त:- उपायुक्त….*
    =====================
    कोरोना के संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को रोकने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री कमलेश्वर प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडे की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी कि पिछले कुछ दिनों से देवघर के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए डरने की वजाय सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह है कि जिला प्रशासन द्वारा जांच में तेजी लाई गई हैं; साथ ही कोरोना संक्रमित मरीज के संपर्क में आये व्यक्तियों के पहचान करने एवं उनके जांच में भी तेजी लाई गई है जिसका परिणाम है कि जिले में कोरोना संक्रमण के मामले में बढ़ोतरी हुई है।
    इसके अलावे कोरोना संक्रमण के रोकथाम और बचाव को लेकर जिले में विशेष जांच अभियान भी चलाया जा रहा है, ऐसे में वैसे व्यक्ति जिनमे संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं उन सभी को जिलां प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के टीम के सहयोग से डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल/ कोविड केयर सेंटर ले जाया जा रहा है। जहाँ उनका बेहतर इलाज के साथ चिकित्सकों की टीम द्वारा विटामिन की गोली, काढा, मास्क, सैनिटाइजर, पी०पी०ई० किट आदि की व्यवस्था की गई है ताकि संक्रमित मरीजों की उचित देख भाल हो सके और संक्रमित मरीज जल्द स्वस्थ होकर अपने घर को जा सके।
    समीक्षा बैठक के क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेशीत करते हुए कहा कि जिले के सभी कोविड केयर सेंटर, डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल में डॉक्टर, ए०एन०एम० स्वास्थ्यकर्मी की प्रतिनियुक्ति की गई है सभी की सूची नाम एवं मोबाइल नंबर के साथ उपायुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराए ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे संपर्क करते हुए उचित दिशा निर्देश दिया जा सके। साथ ही उन्होंने सिविल सर्जन को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जितने भी बाहर से आने वाले लोग हैं उन्हें होम क्वॉरेंटाइन में भेजा जाए एवं उनकी पूरी विवरणी मोबाइल नंबर के साथ संधारित रखें ताकि आवश्यकता पड़ने पर दोनों ओर से संपर्क साधा जा सके। उपायुक्त ने कहा कि जिले में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए जिले में नए कोविड केयर सेंटर, डेडिकेटेड कोविड हिस्पिटलों को चिन्हित किया जा रहा ताकि संक्रमित लोगो को बेहतर से बेहतर सुविधा दी जा सके। उपायुक्त ने यह भी निर्देशित किया कि कोविड केयर सेंटर में यदि किसी कोरोना मरीज की मृत्यु हो जाती है तो उनके अंतिम संस्कार की व्यवस्था जिला प्रशासन सुनिश्चित करेंगी। इसके लिए सभी प्रखंड क्षेत्रों में स्थान चिन्हित करने हेतु उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया है।
    इस दौरान उपायुक्त द्वारा जिले में कोरोना संक्रमण के तहत किये जा रहे कार्यो यथा- संक्रमित मरीज की जाँच, उनका इलाज, आईसोलेशन सेंटर व क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे लोग एवं उन्हें दी जा रही सुविधा, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगो की ट्रेसिंग एवं जिले में चल रहे कोरोना से संबंधित स्वास्थ्य जांच के अलावे स्वास्थ्य विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की वास्तुस्थिति से अवगत हुए। साथ ही समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निदेशित किया कि जिले में कोरोना जांच की संख्या में तेजी लाए साथ ही जांच रिपोर्ट को भी अपडेट रखें। वैसे व्यक्ति जी कोरोना संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये हो उनको चिन्हित करते हूए सभी व्यक्तियों के जांच हेतु और अधिक टीम का गठन किया जाय ताकि जल्द से जल्द कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आये व्यक्तियों को चिन्हित कर जांच किया जा सके।
    इसके अलावे बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन डाॅ0 विजय कुमार को निदेशित किया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाईडलाईन के अनुरूप कोविड केयर हॉस्पिटल में इम्युनिटी बूस्टर से संबंधित सारी सामग्रियों की पर्याप्त व्यवस्था रखे। सबसे महत्वपूर्ण वर्तमान में जिले में स्वास्थ्य टीम का गठन कर रैंडम जांच किया जाय, ताकि समय रहते जिले में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सके। वहीं बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी प्रखण्डों के प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के माध्यम से कोविड-19 से संबंधित व्यापक प्रचार- प्रसार कर लोगों से अपील किया जाय कि उनके द्वारा कोरोना संक्रमण से संबंधित किसी भी प्रकार के लक्षण दिखे तो उसे छुपाएँ नहीं बल्कि उसका समुचित इलाज कराए।
    बैठक में उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि दिनांक-02-08-2020 को बांद्रा टर्मिनल से जसीडीह श्रमिक स्पेशल ट्रेन आ रही है जिसमे देवघर जिला के 80 श्रमिकों के साथ संथाल परगना के भी श्रमिक बंधु है। यह ट्रेन सुबह 11:40 मिनट पर जसीडीह स्टेशन पर आएगी। उपायुक्त ने इस हेतु सारी तैयारियां जिला परिवहन पदाधिकारी एवं जिला खनन पदाधिकारी को करने का निदेश दिया। उपायुक्त ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पट खुलने एवं श्रद्धालुओं के जलार्पण के संबंध में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त दिशानिर्देश के अनुरूप ही कार्य किया जाएगा।
    *बैठक में उपरोक्त के अलावे* उपविकास आयुक्त श्री शैलेंद्र कुमार लाल, अपर समाहर्ता श्री चंद्र भूषण प्रसाद सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री फिलबीयूस बारला, डीआरडीए निदेशक श्रीमती नयनतारा केरकेट्टा, सिविल सर्जन श्री विजय कुमार, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी श्री रवि कुमार, जिला पंचायती राज पदाधिकारी श्री रणवीर सिंह, सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी श्री ए०बी०रॉय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री विशाल दीप खलखो, जिला खनन पदाधिकारी श्री राजेश कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सुश्री मीनाक्षी भगत,जिलां नजारत उपसमाहर्ता श्री अजय बड़ाइक एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआचार्यकुलम् विद्यालय में कक्षा 3 से 6 तक रक्षाबंधन के पावन पर्व के उपलक्ष में राखी बनाओ प्रतियोगिता
    Next Article कोविड अस्पताल व क्वारंटाइन सेंटर में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराज भाजपाइयों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर गिनाई सरकार की नाकामी

    Related Posts

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    June 24, 2026

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    June 24, 2026

    टाटा स्टील वेतन समझौता: कर्मचारियों को मिलेगा MGB लाभ

    June 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    भरत तिवारी मुठभेड़ पर न्यायिक जांच की मांग

    मुंबई लोकल ट्रेन में मयंक लोहार की हत्या

    मुंबई लोकल ट्रेन बनी कत्लगाह: मयंक लोहार की हत्या

    केतन हत्याकांड: बहन के संदेह से खुला शोकांकित सच

    झारखंड में 262 चयनित अभ्यर्थियों को मिला नियुक्ति पत्र

    चढ़ावा लूट: मंदिरों का इतिहासिक खजाना

    भरत तिवारी एनकाउंटर: बाबा बागेश्वर की एंट्री, राष्ट्रीय चर्चा में मामला

    केतन हत्याकांड का राज खुला: बहन के शक ने किया खुलासा

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौता: अवसरों को साधने की चुनौती

    स्मार्टफोन की लत: डिजिटल युग की वैश्विक चुनौती

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.