Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान विश्वविद्यालय ने मगध विश्वविद्यालय को रोमांचक मुकाबले में 26 रन से किया पराजित
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    कोल्हान विश्वविद्यालय ने मगध विश्वविद्यालय को रोमांचक मुकाबले में 26 रन से किया पराजित

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 27, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    पूर्वी क्षेत्र इंटर क्रिकेट प्रतियोगिता में कोल्हान विश्वविद्यालय ने मगध विश्वविद्यालय को रोमांचक मुकाबले में 26 रन से पराजित कर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया है और इसी के साथ कोल्हान विश्वविद्यालय इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है । कोल्हान अब अपना अगला मुकाबला हेमचंद यादव विश्वविद्यालय से 1 मार्च खेलेगा, आपको बताते चलें हेमचंद यादव विश्वविद्यालय पिछले साल प्रतियोगिता का उपविजेता रहा है। कोल्हन विश्वविद्यालय ने इस मैच को अपने खिलाड़ियों के संतुलित प्रदर्शन से जीता है फिर एक बार टॉस हारकर कोल्हान

     

     

     

    विश्वविद्यालय ने बल्लेबाजी करना शुरू किया और बल्लेबाजी की शुरुआत से ही कोल्हन विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने अपने मंसूबे साफ कर दिए थे कप्तान अमरजीत सिंह और कुमार करण ने शानदार बल्लेबाजी किया और बिना कोई विकेट गवाएं महज 10 ओवर में टीम का स्कोर 80 के पार पहुंचा दिया लेकिन 44 के निजी स्कोर पर करण अपना विकेट गंवा बैठे और मात्र 6 रन से वह अर्धशतक लगाने से चूक गए। कप्तान अमरजीत टीम के 96 के स्कोर पर अपना विकेट गवां बैठे और 51 के निजी स्कोर पर वह अपना विकेट गंवा बैठे जिसके बाद भानु आनंद बल्लेबाजी करने के आए और कुमार कुशाग्रह ने साथ 150 रनों से अधिक की साझेदारी की कुमार कुशाग्रह ने 200 के स्ट्राइक रेट से मात्र 35 गेंदों पर 71 रनों की शानदार पारी खेली जिसमें 4 छक्के और 6 चौके शामिल थे वही भानु आनंद ने 45 गेंदों पर 84 रन की पारी खेली जिसमें 3 छक्के और 8 चौके शामिल थे इसी के साथ कोल्हान निर्धारित 25 ओवर में 250 का आंकड़ा पार कर दिया और मगध विश्वविद्यालय को जीत के लिए 25 ओवर में 251 रनों का लक्ष्य दिया। मगध

     

     

     

     

     

     

    विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने रिक्वायर्ड रन रेट को बरकरार रखने का प्रयास किया लेकिन समय-समय पर लगे झटके से मगध विश्वविद्यालय उबरने का कोशिश करता रहा लेकिन वह निर्धारित 25 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर केवल 224 रन ही बना सका। मगध की तरफ से विक्की ने सर्वाधिक 23 गेंदों पर 44 रन बनाए कोल्हन विश्वविद्यालय की तरफ से मनीष को 4 और रवि और जुनैद को 3 -3 सफलता मिल. कोल्हान के सेमीफाइनल में पहुंचने पर कुलपति गंगाधर पांडा, प्रति कुलपति कामिनी कुमार और कुलसचिव जयंत शेखर सहित छात्र कल्याण संकाय अध्यक्ष एससी दास और विश्वविद्यालय खेल पदाधिकारी मन्मथ नारायण सिंह और अमरीश दास ने टीम को शुभकामनाएं दी है. कुलपति एवं कुलसचिव ने भरोसा जताया है कि टीम इस बार खिताब जीतकर कोल्हान विश्वविद्यालय का नाम ऊँचा करेगी. वही खेल अधिकारी ने टीम को संतुलित बताते हुए आगे के प्रतियोगिताओं अच्छा प्रदर्शन करने की बात कहा है. इस मैच में निहाल सिंह, जुनेद अशरफ और मनीषिको संयुक्त रुप से मैन ऑफ द मैच दिया गया. टीम के मैनेजर एन.एन तिवारी और कोच ए.के सिंह ने टीम के प्रति भरोसा जताते हुए आगे अच्छा प्रदर्शन करने की बात कही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी एड के सत्र 2022–24 के छात्र छात्राओं के लिए परिचय सह स्वागत सत्र का आयोजन
    Next Article CBI ने डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट में किया पेश, 5 दिनों की मांगी रिमांड

    Related Posts

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    August 7, 2026

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    August 7, 2026

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    छात्र तनवीर की मौत ने फिर उठाया सवाल, चैकडैम और नदी घाटों पर सुरक्षा इंतजाम कब?

    सूचना आयोग में लंबित 25 हजार मामलों पर विधानसभा में आवाज उठाएं विधायक : रश्मि भेंगरा

    लोकसभा में गूंजी चिरिया खदान की आवाज

    उदयपुर से दलमा तक पुलिस का ऑपरेशन, कई गिरफ्तार, एके 47, इंसास, पिस्टल और 361 कारतूस बरामद

    औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा पर एसिया की चिंता, एसपी ने दिया सख्त कार्रवाई का भरोसा

    9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर गोपाल मैदान में विशाल जन सभा

    अतिवृष्टि से हल्दीपोखर में मकान ध्वस्त पीड़ित परिवारों के लिए मुआवज़े की मांग

    झारखण्ड साहित्य संस्कृति परिषद द्वारा आयोजित साहित्य प्रतियोगिता का परिणाम घोषित

    जादूगोड़ा की पंचायत योजनाओं में फर्जीवाड़े का आरोप, ग्राम प्रधान के नाम पर नकली पत्र बनाकर योजनाएं स्वीकृत कराने की शिकायत

    3 करोड़ का धमकुडिया भवन पहली ही बरसात में जर्जर, दरारें और सीपेज से श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.