Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एक क्लिक में जाने कोल्हान की खबरें के साथ ट्रिपल मर्डर केस के बारे में
    Breaking News Headlines अपराध जमशेदपुर झारखंड रांची राजनीति

    एक क्लिक में जाने कोल्हान की खबरें के साथ ट्रिपल मर्डर केस के बारे में

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 31, 2023No Comments9 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    कोल्हान की सुर्खियों को जानें

    जमशेदपुर के बागबेड़ा रोड नंबर 4 श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का विवाद गहराया

    आधुनिक पावर प्लांट जा रहा टिप टेलर बीच सड़क पर पलटा

    एक्सएलआरआइ में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय व रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज के सहयोग से जी 20 कनेक्ट का आयोजन

    जेसीसीए घोटाले में आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर,मिली जमानत

    ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ……. मृतकों के शव को कब्जे में जकर , जांच में जुटी…

     

    जमशेदपुर के बागबेड़ा रोड नंबर 4 श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है एक बार फिर पूजा कमेटी के बीच दरार नजर आ रही है जहां एक पक्ष ने प्रेस वार्ता कर पूरे विवाद का ठीकरा लाइसेंसी पवन ओझा पर फोड़ते हुए जल्द से जल्द उनके लाइसेंस को रद्द करने की मांग की
    बागबेड़ा दुर्गा पूजा विवाद में जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप कर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश जारी किया कि दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष पद पर अनिल सिंह और मंजू सिंह काबिज रहेंगे पर कमेटी विस्तार का अधिकार उनके पास नहीं रहेगा संयोजक ही पूजा को संपन्न करेंगे इसके बाद लगभग विवाद समाप्त समझ कर दो दिनों पहले भूमि पूजन किया गया, भूमि पूजन के बाद फिर से विवाद खड़ा हो गया जहां महिला पक्ष के द्वारा प्रेस वार्ता आयोजन कर जानकारी दी गई कि भूमि पूजन मंजू सिंह के नेतृत्व में संपन्न किया गया पर मीडिया में यह प्रकाशित किया गया कि भूमि पूजन लाइसेंसी पवन ओझा के नेतृत्व में किया गया पुलिस प्रशासन के मौजूदगी में किया गया जो कि सरासर गलत है महिला पक्ष ने आरोप लगाया कि सारे विवाद का जड़ लाइसेंसी पवन ओझा है लाइसेंसी पवन ओझा के पावर को निरस्त करते हुए उनके लाइसेंस को रद्द किया जाए और लाइसेंसी एक ऐसे व्यक्ति विशेष को बनाया जाए जिनके नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से पूजा संपन्न कराया जा सके उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष के द्वारा पूजा नहीं बल्कि पूजा में विघ्न बांधा डालने का प्रयास किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अगर धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी लाइसेंसी चेंज नहीं करते हैं तो महिला पक्ष द्वारा पूजा से अपने आप को अलग कर लिया जाएगा क्योंकि पवन ओझा द्वारा पांच और जिला प्रशासन के आदेश को ताक में रखा जा रहा है
    प्रतिमा मुंडा श्री श्री सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी बागबेड़ा

    आधुनिक पावर प्लांट जा रहा टिप टेलर बीच सड़क पर पलटा

    सरायकेला:गुरुवार की शाम चौका- कांड्रा मार्ग पर रघुनाथपुर के समीप आधुनिक पावर प्लांट जा रहा टिप टेलर बीच सड़क पर पलट गया. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन संख्या JH05DE- 3827 की गति काफी तेज थी, जो बीच सड़क में लगे क्रॉस बैरियर को तेज रफ्तार में पार करने की कोशिश कर रहा था लेकिन पलट गया. गनीमत रही की इस दुर्घटना में टिप टेलर का चालक बाल- बाल बच गया. इधर दुर्घटना के बाद काफी संख्या में राहगीर मौके पर जमा हो गए एवं आवागमन बाधित हो गया. वहीं कांड्रा थाना पुलिस घटना स्थल में पहुंच जांच में जुट गई है. इसी बीच चांडिल से आ रहे पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार भी घटना स्थल पर उतर कर घटना का जायजा लेते हुए कांड्रा पुलिस को आवश्यक दिशा निर्देश दिए. वहीं पुलिस द्वारा नीलांचल कम्पनी से दो हाइड्रा मंगवाकर टेलर को हटवाने में लगी है. ज्ञात हो कि इन दिनों सरायकेला जिला के सभी रोड पर ओवरलोड एवं तेज रफ्तार वाहनों का आवागमन लगातार जारी है जिस पर जिला प्रशासन अंकुश लगाने में विफल है. जिसका नतीजा यह है कि आए दिन इन वाहनों के चलते दुर्घटना हो रही है.

    एएसआई- कांड्रा थाना

    हरित क्रांत, जलवायु परिवर्तन, डिजिटल इकोनॉमी व टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन होगा जी 20 का फोकस एरिया : पूर्व राजदूत

    एक्सएलआरआइ में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय व रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज के सहयोग से जी 20 कनेक्ट का आयोजन

    भारत इस साल जी-20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी कर रहा है. इसी के मद्देनजर देशभर में जी-20 यूनिवर्सिटी कनेक्ट प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है. जिसके तहत उच्च शिक्षा संस्थानों में सितंबर 2023 तक जी-20 थीम पर आधारित विशेष कार्यक्रम आयोजित की जा रही है. इसी कड़ी में बुधवार की देर शाम एक्सएलआरआइ में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय व रिसर्च एंड इंफॉर्मेशन सिस्टम फॉर डेवलपिंग कंट्रीज के सहयोग से जी 20 कनेक्ट का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्विट्जरलैंड, लिकटेंस्टीन, तुर्की और मिस्र में भारत के पूर्व राजदूत संजय भट्टाचार्य मौजूद थे.
    उन्होंने बताया कि जी 20 शिखर सम्मेलन 2023 की थीम : वसुदेव कुटुम्बकम- एक विश्व, एक परिवार तय किया गया है. कहा कि यहां की दुनिया का मतलब केवल इंसान ही नहीं बल्कि दुनिया में जो कुछ भी है जिसमें पौधे, जानवर, कीड़े-मकोड़े, संसाधन आदि शामिल हैं. भारत के पूर्व राजदूत संजय भट्टाचार्य ने जी20 के गठन, इसकी अध्यक्षता में भारत की प्राथमिकताओं और इस वैश्विक संवाद में युवाओं की भूमिका के बारे में कहानी साझा की. इससे पूर्व एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर एस जॉर्ज ने एक्सएलआरआइ के 75 वर्षों के गौरवपूर्ण इतिहास को साझा किया. उन्होंने संस्थान को कार्यक्रम की मेजबानी का मौका प्रदान करने के लिए आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया. साथ ही स्थिरता, ऊर्जा, जलवायु, सुरक्षा और शांति की समस्याओं को हल करने में सभी सदस्य देशों के बीच सामूहिक प्रयासों के महत्व पर जोर दिया. इस मौके पर विद्यार्थियों के बीच आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता के विजेताओं को जहां पुरस्कृत किया गया, वहीं विद्यार्थियों के सवालों का भी पूर्व राजदूत संजय भट्टाचार्य ने जवाब दिया.

    ग्लोबल लीडर बनने की राह पर है भारत

    श्री भट्टाचार्य ने बताया कि ग्रुप ऑफ ट्वेंटी (G20) में 19 देश (अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, कोरिया गणराज्य, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्किये, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका) और यूरोपीय संघ शामिल हैं. जी20 सदस्य देशों में वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85%, वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक और विश्व की लगभग दो-तिहाई आबादी है. श्री भट्टाचार्य ने बताया कि अब भारत एक ग्लोबल लीडर बनने की राह पर है. उन्होंने कहा कि देशव्यापी जी-20 कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य मुख्य रूप से उन लोगों और युवाओं को शामिल करना है, जो दुनिया में भारत की भूमिका के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए सरकार के ब्रांड एंबेसडर हैं. इस दौरान श्री भट्टाचार्य ने कहा कि जी20 का फोकर एरिया में ग्रीन डेवलपमेंट, क्लाइमेट फिनांस, इन्क्लूसिव ग्रोथ, डिजिटल इकोनॉमी, पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ ही नारी सशक्तिकरण है. उन्होंने देश के नागरिकों की भूमिका और कर्तव्यों और देश की प्रगति में उनके योगदान के बारे में भी विस्तार से बताया. उन्होंने टिकाऊ विकास और भारत कैसे इक्विटी लाने में मदद कर सकता है, के बारे में बात की. उन्होंने भारत के इतिहास के अनुरूप जी20 शिखर सम्मेलन के लिए विभिन्न एजेंडे पर भी प्रकाश डाला.

     

    जेसीसीए घोटाले में आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली जमानत

    झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन में घोटाले के आरोपियों ने गुरुवार को जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. हालांकि, कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दे दी. आरोपियों में राजेश वर्मा, गोविंद मुखर्जी और रंजीत कुमार शामिल है. हालांकि मामले में आरोपी रहे अमिताभ चौधरी का देहांत हो चुका है. मामले की सुनवाई करते हुए सीजेएम निशांत कुमार ने सभी को जमानत दी. आरोपियों की ओर से अधिवक्ता तापस मित्रा और प्रकाश झा ने जमानत पर बहस की. प्रकाश झा ने न्यायलय को बताया कि मामला में आरोपियों को कस्टडी में रखे बिना बहस की जा सकती है. दलील सुनने के बाद कोर्ट ने आरोपियों को जमानत दी.

    ये है मामला
    जेएससीए के पदाधिकारियों के खिलाफ पूर्व रणजी खिलाड़ी उज्ज्वल दास ने बिष्टुपुर थाने में 196.23 करोड़ के गबन की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. सभी पर आरोप है कि बीसीसीआई ने वर्ष 2013-14 में क्रिकेट स्टेडियम समेत अन्य विकास कार्यों के लिए 196 करोड़ रुपये दिए थे, लेकिन उक्त राशि की बंदरबांट की गई है. क्रिकेट और स्टेडियम के विकास की बजाय स्टेडियम को पूरी तरह से व्यवसायिक बना दिया गया. इसमें रेस्टोरेंट समेत अन्य गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है. बीसीसीआई और जेएसएससी की ओर से बनाई गई नियमावली का उल्लंघन करते उक्त राशि को अन्य मदों में स्थानांतरित किया गया. निचली अदालत ने सभी आरोपियों के खिलाफ संज्ञान लिया था.

    ट्रिपल मर्डर से मची सनसनी ……

    *जानवर ( सुअर ) चराने को लेकर हुई विवाद में 3 लोगों की बर्बरता पूर्वक हत्या

    ट्रिपल मर्डर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ……. मृतकों के शव को कब्जे में जकर , जांच में जुटी…

    सूअर चराने को लेकर हुए दो पक्षों में मामूली विवाद के बाद हुई ट्रिपल मर्डर से सनसनी मच गई …..
    दरसल झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 25 किलोमीटर दूर ओरमांझी थाना के झांझीटोला गांव में जानवर ( सूअर ) द्वारा खेतो में लगी फसल को खान और सूअर चराने को लेकर हुए दो पक्षों में विवाद हो गया…. मारपीट से शुरू हुआ यह विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया , लगभग एक दर्जन की संख्या में आए आरोपियों ने दो महिला समेत तीन लोगों की लाठी डंडे और धारदार हथियार दाउली , कुदाली से हमला कर मौत के घाट उतार दिया …. तीनो मृतक एक ही परिवार के सदस्य हैं ।
    मृतकों की पहचान जनेश्वर बेदिया , सरिता देवी और संजू देवी के रूप में की गई है , ग्रामीणों के मुताबिक मृतक जनेश्वर बेदिया की दोनों मृतक महिलाएं पत्नी थी ।

    मामूली विवाद के बाद गांव में हुए दिनदहाड़े ट्रिपल मर्डर मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ओरमांझी थाना की पुलिस ने तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स अस्पताल भेज हत्याकांड मामले की छानबीन के साथ साथ अपराधियों की धर पकड़ में जुट गई है ।
    अब तक अनुसंधान के क्रम में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है इसके साथ ही अन्य अपराधियों की धर पकड़ के लिए छापेमारी जारी है ।

    तीन लोगों की दिनदहाड़े हुई बर्बरता पूर्वक हत्या मामले को लेकर रांची के ग्रामीण एसपी हारीश बिन जमा ने बतलाया कि मृतक जनेश्वर बेदिया और उसके परिवार के ही अन्य गोतिया ( अन्य पारिवारिक सदस्य) के साथ मवेशी ( सूअर )चराने को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चला रहा था , इसे लेकर गांव में पंचायती भी हुई थी , आज इसी विवाद को लेकर एक पक्षों के लोगो द्वारा दूसरे पक्ष के तीन लोग जिसमें जनेश्वर बेदिया , सरिता देवी और संजू देवी शामिल है उनकी लाठी डंडे और धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है ।
    हत्याकांड में शामिल सभी आरोपी जल्द से जल्द सलाखों के पीछे पहुचाने को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमोदी सरकार ने बुलाया संसद का विशेष सत्र, 18 से 22 सितंबर के बीच होंगी 5 बैठकें
    Next Article सामाजिक संस्था कोशिश के सदस्यों ने बिरसानगर क्षेत्र में स्कूली बच्चों के संग मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.