Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोल्हान की सुर्खियां
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    कोल्हान की सुर्खियां

    Devanand SinghBy Devanand SinghNovember 4, 2022No Comments7 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर सर्किल के आयकर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वॉक- ए- थॉन का आयोजन कर लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने में सहयोग की अपील

    जमशेदपुर के कारोबारी राजकुमार शाह के भी ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी

    कपाली ओपी अंतर्गत ताज नगर बंधुगोड़ा निवासी नकीब खान के मकान में बीती रात लाखों रुपए के सोने के गहने की चोरी

    कुछ अनोखा करने वाले पूजा पंडालो को जुगसलाई नगर परिषद द्वारा सम्मानित किया गया

    जमशेदपुर मे राष्ट्रीय जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा मानगो नदी मे तीसरे पुल के निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना

    जमशेदपुर के दयानन्द पब्लिक स्कुल मे एनुअल अचीवर अवार्ड सेरेमनी का आयोजन

    हमले से गंभीर रूप से घायल हुए महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर विधायक से सरयू ने सम्मानित किया.

    जमशेदपुर सर्किल के आयकर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वॉक- ए- थॉन का आयोजन कर लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने में सहयोग की अपील

    भ्रष्टाचार मुक्त भारत अभियान को लेकर शुक्रवार को जमशेदपुर सर्किल के आयकर विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने वॉक- ए- थॉन का आयोजन कर लोगों को भ्रष्टाचार मुक्त देश बनाने में सहयोग की अपील की. इस संबंध में जानकारी देते हुए इनकम टैक्स के प्रिंसिपल कमिश्नर शिशिर धमीजा ने बताया कि इस वॉक- ए- थॉन उद्देश्य लोगों को इनकम टैक्स के प्रति जागरूक करना है, ताकि लोग करों की चोरी ना करें. उन्होंने बताया कि उनके कर से देश को विकास की गति मिलती है. विभाग को करप्शन मुक्त बनाना एवं लोगों को करप्शन के प्रति जागरूक करना ही इस वॉक- ए- थॉन का उद्देश्य है. यह सतर्कता रैली बिष्टुपुर इनकम टैक्स ऑफिस से निकलकर जुबिली पार्क होते हुए वापस ऑफिस पहुंची. इसमें तमाम अधिकारी एवं कर्मचारी हाथों में बैनर पोस्टर और स्लोगन लिखे तख्तियां लिए जागरुक करते नजर आए.
    शिशिर धमीजा (प्रिंसीपल कमिश्नर)

    जमशेदपुर के कारोबारी राजकुमार शाह के भी ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी

    जमशेदपुर के कारोबारी राजकुमार शाह के भी ठिकानों पर आईटी ने दबिश दी है. इनकम टैक्स के अधिकारियों ने राजकुमार शाह के बिष्टुपुर सर्किट स्थित आवास, पोटका स्थित शाह स्पंज कंपनी और आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित स्कोडा शोरूम में एकसाथ दबिश दी है. उधर कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड पढ़ते ही शहर में हड़कंप मचा हुआ है बताया जा रहा है कि आधे- आधे दर्जन आयकर विभाग के अधिकारी कारोबारी के तीनों ठिकानों पर सर्वे कर रहे हैं. बता दें कि राजकुमार शाह हॉट ट्रेडिंग के मामले में आरोपी रहे हैं.

    कपाली ओपी अंतर्गत ताज नगर बंधुगोड़ा निवासी नकीब खान के मकान में बीती रात लाखों रुपए के सोने के गहने की चोरी

    सरायकेला जिले के कपाली ओपी अंतर्गत ताज नगर बंधुगोड़ा के वार्ड संख्या 14 निवासी नकीब खान के मकान में बीती रात लाखों रुपए के सोने के गहने की चोरी हो गई. बता दें कि नकीब का पूरा परिवार अपनी बेटी के पांव फ्रैक्चर होने की सूचना मिलने के बाद जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित अपनी बेटी के ससुराल गए थे. शुक्रवार की सुबह नकीब के पड़ोसी ने फोन कर घर में चोरी होने की जानकारी दी. सूचना पर पहुंचे नकीब ने घर का दरवाजा खोलकर देखा तो अलग ही मंजर था. छत के सीढ़ी रूम के दीवार को तोड़कर सीढ़ी के सहारे चोर घर के नीचे उतरा और खिड़की का ग्रिल उखाड़कर रूम में प्रवेश कर गया. जहां अलमारी में रखे करीब डेढ़ लाख रुपए के सोने के गहने चोरों ने चोरी कर ली. तभी घरवाले इसकी सूचना कपाली के वार्ड पार्षद मोहम्मद इरफान अंसारी को दी. वार्ड पार्षद ने कपाली पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही कपाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दिया. तभी पड़ोस के ही रहने वाले युवक मोहम्मद अरमान के ऊपर शक होने पर पूछताछ की गई और उसके बैग की तलाशी ली गई. बैग का चैन खोलने के बाद देखा तो चोरी हुए गहने बैग में मौजूद थे. तभी कपाली ओपी के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार द्वारा मोहम्मद अरमान को गिरफ्तार कर लिया गया. कपाली पुलिस थाने में मोहम्मद अरमान से पूछताछ कर रही है.

    कुछ अनोखा करने वाले पूजा पंडालो को जुगसलाई नगर परिषद द्वारा सम्मानित किया गया

    जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में दुर्गा पूजा के दौरान जिला प्रशासन के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कर कुछ अनोखा करने वाले पूजा पंडालो को जुगसलाई नगर परिषद द्वारा सम्मानित किया गया
    स्वच्छता, प्राकृतिक संरक्षण, थर्माकोल व प्लास्टिक के वस्तुओं का इस्तेमाल ना कर, पर्यावरण संरक्षण के संदेश समेत जुगसलाई नगर परिषद द्वारा कई गाइडलाइन जारी किया गया था साथ ही एक प्रतियोगिता का आयोजन पूजा पंडाल के बीच किया, जहां हर पूजा पंडाल द्वारा जिला प्रशासन के द्वारा जारी गाइडलाइन का बेहतर तरीके से पालन किया गया, इधर बेहतर करने वाले पूजा पंडालों को जुगसलाई नगर परिषद द्वारा रैंकिंग के माध्यम से प्रथम द्वितीय तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें जुगसलाई दुर्गाबाड़ी पूजा पंडाल ने प्रथम स्थान हासिल किया, नया बाजार पूजा कमिटी ने द्वितीय स्थान और महाकालेश्वर पूजा कमेटी ने तृतीय स्थान हासिल किया जुगसलाई नगर परिषद द्वारा मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर इन पूजा पंडालों को सम्मानित किया गया वही जानकारी देते हुए जुगसलाई नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी जगदीश यादव ने सभी पूजा पंडालों से आग्रह किया कि सारे पूजा पंडाल पूजा पाठ करें पर पर्यावरण संरक्षण का ध्यान हमेशा रखें, उन्होंने पूजा पंडालों से आग्रह किया कि परमानेंट मूर्ति स्थापित करने की सभी कोशिश करें, केमिकल युक्त प्रतिमाओं को वैकल्पिक व्यवस्था का निर्माण कर विसर्जन करें ताकि नदी का जल दूषित ना हो उन्होंने सभी पूजा पंडालों को बधाई भी दी
    – जगदीश प्रसाद यादव कार्यपालक पदाधिकारी

    जमशेदपुर मे राष्ट्रीय जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा मानगो नदी मे तीसरे पुल के निर्माण की मांग को लेकर एक दिवसीय धरना

    जमशेदपुर मे राष्ट्रीय जन सेवा ट्रस्ट के द्वारा मानगो नदी मे तीसरे पुल के निर्माण की मांग को लेकर शुक्रवार को एक दिवसीय धरना सह भूक हड़ताल किया गया, साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा.
    इन्होने बताया की मानगो मे तीन लाख से अधिक आबादी निवास करती है, और इस जनसंख्या के अवगमान के लिए पूर्व से बना हुआ दो पुल नाकाफ़ी है, साथ ही शहर मे बाहर से एंट्री का पॉइंट भी मानगो से ही है, जहाँ बाहर से आने वाले तमाम बड़े एवं छोटे वाहनो का एंट्री होता है, साथ ही जमशेदपुर शहर से भी लाखों लोगों का अवगमान पूर्व से स्थित दोनों पुल से होता है और हमेशा यहाँ जाम की विकट समस्या बनी रहती है, ऐसे मे इससे निजात का एक मात्र विकल्प यहाँ तीसरे पुल का निर्माण है और इसी को लेकर भूक हड़ताल और धरना इनके द्वारा दिया जा रहा है.

    जमशेदपुर के दयानन्द पब्लिक स्कुल मे एनुअल अचीवर अवार्ड सेरेमनी का आयोजन

    जमशेदपुर के दयानन्द पब्लिक स्कुल मे एनुअल अचीवर अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया, जहाँ परीक्षा एवं खेल के क्षेत्र मे उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया.
    हर वर्ष इस तरह का आयोजन कर स्कुल प्रबंधन छात्रों के उत्साह को बढ़ाती है, इंटर और मैट्रिक के परीक्षा मे बेहतर प्रदर्शन करने वालों के अलावे यहाँ खेल के क्षेत्र मे भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर स्कुल का नाम रौशन करने वाले छात्रों को यहाँ मैडल पहनाकर सम्मानित किया गया, कुल 12 छात्रों को यहाँ सम्मानित किया गया.

    हमले से गंभीर रूप से घायल हुए महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र भेंटकर विधायक से सरयू ने सम्मानित किया.

    जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के द्वारा बारिडीह रिक्रिएशन क्लब में पिछले दिनों सिदगोड़ा सूर्य मंदिर के टाउन हाल के निकट मैदान में कैनोपी लगाने के दौरान हुई मारपीट की घटना में घायल हुए कार्यकर्ताओं को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया

     

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleश्री श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर गोलमुरी में निशान यात्रा
    Next Article सड़क सुरक्षा पर आयोजित जिला स्तरीय पेंटिग प्रतियोगिता के विजेताओं की घोषणा, बेटियों ने मारी बाजी

    Related Posts

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    June 7, 2026

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    June 7, 2026

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    शारीरिक फिटनेस और स्वच्छता अभियान में मिसाल बना खैरासोल थाना

    शेखपुरा में गन पॉइंट से 18 लाख की लूट

    रानीश्वर में सड़क दुघर्टना में एक जख्मी

    गिरिडीह झारखंड क्रिकेट टी-20 लीग की ट्रॉफी यात्रा का गिरिडीह से भव्य आगाज, पूरे राज्य का करेगी भ्रमण

    मधुबनी में मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के काफिले पर हमला, वाहन क्षतिग्रस्त

    झारखंड आंदोलनकारी सा विस्थापित नेता राजू दुबे हुए भाकपा माले में शामिल।

    कोवाली थाना प्रभारी पर वृद्ध से मारपीट, झूठे केस में फंसाने और रिश्वत मांगने का आरोप, एसएसपी से शिकायत

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.