Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » किशोर कुणाल ने समाजिक और आध्यात्मिक जीवन में हासिल की ऊंचाई : गिरिराज सिंह
    Breaking News Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धर्म बिहार बेगूसराय मुजफ्फरपुर रांची राजनीति राष्ट्रीय समस्तीपुर

    किशोर कुणाल ने समाजिक और आध्यात्मिक जीवन में हासिल की ऊंचाई : गिरिराज सिंह

    News DeskBy News DeskDecember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    The Minister of State for Micro, Small & Medium Enterprises (I/C), Shri Giriraj Singh addressing a press conference on the achievements of the Ministry of Micro, Small & Medium Enterprises, during the last four years, in New Delhi on June 13, 2018.
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    किशोर कुणाल ने समाजिक और आध्यात्मिक जीवन में हासिल की ऊंचाई : गिरिराज सिंह

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटना। पटना के महावीर मंदिर न्यास के सचिव आचार्य किशोर कुणाल का कार्डियक अरेस्ट की वजह से रविवार सुबह निधन हो गया। आचार्य किशोर कुणाल के निधन पर केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने शोक जताया है।

    केंद्रीय मंत्री ने वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि आचार्य किशोर कुणाल का देहांत हम सब के लिए दुखदायी और समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। किशोर कुणाल केवल एक प्रशासनिक अधिकारी नहीं थे, बल्कि सामाजिक तौर पर वह सक्रिय थे। एक आईपीएस अधिकारी के रूप में उन्होंने अपनी एक छाप छोड़ी थी। उसके बाद उन्होंने आध्यात्मिक जीवन में भी ऊंचाइयां हासिल की।

    उन्होंने कहा कि पटना का महावीर मंदिर लोगों के लिए आस्था का सबसे बड़ा केंद्र है। मंदिरों के माध्यम से उन्होंने सामाजिक जागरण का काम किया। उनकी ओर से शुरू किए गए सामाजिक प्रकल्प के काम समाज के लिए उदाहरण हैं। वह बहुआयामी और विलक्षण प्रवृति के धनी व्यक्ति थे। उनके हमारे बीच न रहने से एक खालीपन पैदा हुआ है। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने की शक्ति दें।

    किशोर कुणाल ने महावीर मंदिर न्यास के संचालन में महत्वपूर्ण योगदान दिया और मंदिर के विकास में उनकी भूमिका अहम रही। उनके निधन से सामाजिक और धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व आईपीएस आचार्य किशोर कुणाल ने सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लिया। वह बिहार राज्य धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष और पटना के प्रसिद्ध महावीर मंदिर न्यास के सचिव के रूप में कार्यरत थे। उनकी सेवा और योगदान से समाज में महत्वपूर्ण बदलाव आए।

    किशोर कुणाल ने समाजिक और आध्यात्मिक जीवन में हासिल की ऊंचाई : गिरिराज सिंह
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपटना महावीर मंदिर न्याय समिति के सचिव और पूर्व IPS किशोर कुणाल का निधन,बॉबी हत्याकांड की जांच कर सरकार हिला दी थी
    Next Article विजया गार्डन्स के द्वारा 4 जनवरी से होगा श्रीमद् भागवत कथा आयोजन

    Related Posts

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    May 30, 2026

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    May 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    धर्मांतरण के खिलाफ फिर मुखर हुए चंपाई सोरेन, उठाई संवैधानिक बदलाव की मांग

    मुख्यमंत्री से मिलीं विधायक सविता महतो, चार पुलों के निर्माण की उठाई मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.