Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने किया नामांकन, नॉमिनेशन के बाद किया रोड शो
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने किया नामांकन, नॉमिनेशन के बाद किया रोड शो

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने किया नामांकन, नॉमिनेशन के बाद किया रोड शो

    खूंटी लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने नोमिनेशन फाइल किया है. नामांकन करने के बाद अर्जुन मुंडा ने खूंटी में रोड शो भी किया.  केंद्रीय मंत्री सह खूंटी से भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नामांकन दाखिल किया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी लोकेश मिश्रा के समक्ष भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने नामांकन दाखिल किया. नामांकन के समय मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो और खूंटी के पूर्व सांसद कड़िया मुंडा शामिल थे.

     

    अर्जुन मुंडा को माला पहनाकर कार्यकर्ताओं ने दी शुभकामनाएं लोकतंत्र के महापर्व में नामांकन के बाद पूरे जोश और उत्साह के साथ बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को माला पहना कर शुभकामनाएं दी. साथ ही जयश्रीराम के नारे भी लगाए.

     

    नामांकन के बाद बीजेपी प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने किया रोड शो

    वहीं भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा ने नामांकन के बाद खूंटी में रोड शो भी किया. जहां बड़ी संख्या में भाजपा और आजसू के कार्यकर्ता हाथों में झंडा-बैनर लेकर शामिल हुए. विभिन्न मार्गों से होते हुए हजारों कार्यकर्ता कचहरी मैदान पहुंचे. जहां रोडशो सभा में तब्दील हो गई. भाजपा द्वारा आयोजित सभा में बतौर मुख्य अतिथि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचेंगे. हालांकि खबर लिखे जाने तक राजनाथ सिंह नहीं पहुंच पाए थे.

     

    खूंटी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मंगलवार को नामांकन किया , अर्जुन मुंडा के नामांकन के मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी,
    पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा जी, आजसू पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो एवं खूंटी विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा शामिल हुए ।

     

    खूंटी लोकसभा के लिए भाजपा प्रत्याशी (NDA गठबंधन) के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। यह नामांकन खूंटी को विकसित बनाने के लिए है। यह नामांकन खूंटी के जनमानस की आकांक्षाओं के लिए है । यह नामांकन भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का खूंटी बनाने के लिए है। यह नामांकन मेरे आदिवासी भाई-बहनों को प्रथम पंक्ति में लाने के लिए है । यह नामांकन खूंटी की महिलाओं के सम्मान के लिए है । यह नामांकन मेरे युवा भाइयों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए है। मेरे नामांकन के समय झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री बाबूलाल मरांडी जी, मेरे अभिभावक आदरणीय श्री कड़िया मुंडा जी और आजसू सुप्रीमो श्री सुदेश महतो जी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमानगो:जे.पी स्कूल के छात्रों ने 78 प्रतिशत छात्रों ने फर्स्ट डिविजन से पास करने वालों छात्रों का सम्मान समारोह आयोजन
    Next Article मलेशिया में सेना के दो हेलीकॉप्टर प्रैक्टिस के दौरान आपस में टकराए, 10 की जान गई

    Related Posts

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.