Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल: वायनाड में भूस्खलन, 12 लोगों की मौत, पुल धंसा, मलबे में दबे 100 से ज्यादा लोग
    Breaking News Headlines

    केरल: वायनाड में भूस्खलन, 12 लोगों की मौत, पुल धंसा, मलबे में दबे 100 से ज्यादा लोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 30, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    वायनाड. केरल के कई इलाकों में भारी बारिश का कहर जारी है. मंगलवार को वायनाड से बड़ा भूस्खलन हुआ है. मेप्पाडी के निकट विभिन्न पहाड़ी इलाकों में मंगलवार तड़के भारी भूस्खलन हुआ, जिससे कई लोगों के फंसे होने की आशंका है. इसमें 100 से ज्यादा लोग फंस गए हैं. लोगों को बचाने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

     

    केरल राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (केएसडीएमए) ने कहा है कि अग्निशमन और एनडीआरएफ की टीमों को प्रभावित क्षेत्र में तैनात कर दिया गया है, तथा एनडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम वायनाड के लिए रवाना कर दी गई है. केएसडीएमए की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, कन्नूर रक्षा सुरक्षा कोर की दो टीमों को भी बचाव प्रयासों में सहायता के लिए वायनाड जाने का निर्देश दिया गया है.

     

    बचाव अभियान जारी है. मेप्पाडी, मुंडक्कई टाउन और चूरल माला में कई भूस्खलन हुए हैं. आस-पास के इलाकों के घरों में पानी और कीचड़ भर गया है. मनोरमा न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक भूस्खलन से कम से काम पांच लोगों की मौत हुई है.

    जानकारी के मुताबिक चूरल माला टाउन में पुल के ढहने से 400 परिवार फंस गए हैं. यह पुल मुंदक्कई में अट्टामाला तक पहुंचने का एकमात्र रास्ता है. कई लोग घायल हैं. बिजली की आपूर्ति ठप हो गई है. राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने बताया कि सुलूर वायुसेना स्टेशन से दो हेलीकॉप्टर वायनाड पहुंचेंगे. सेना की मदद से पुल बनाने की कोशिश चल रही है. स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में लगे हुए हैं

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमनिका बत्रा ने पेरिस ओलंपिक प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच रचा इतिहास
    Next Article वायनाड में राहत, बचाव और पुनर्वास के लिए केंद्र सरकार की ओर से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी: सरकार

    Related Posts

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    June 22, 2026

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    June 22, 2026

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    मानवाधिकार सहयोग संघ भारत की बैठक में संगठन विस्तार पर जोर

    युद्धविराम से आगे: क्या विश्व अहिंसा की ओर बढ़ेगा?

    कॉलेजियम व्यवस्था: न्यायिक मर्यादा और पारदर्शिता का संतुलन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.