Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केरल में पीएफआई की रैली में नाबालिग के भड़काऊ नारे लगाने के मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी
    Breaking News Headlines

    केरल में पीएफआई की रैली में नाबालिग के भड़काऊ नारे लगाने के मामले में अब तक 20 लोगों की गिरफ्तारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 28, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अलप्पुझा. केरल के अलप्पुझा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित मार्च में एक नाबालिग द्वारा कथित रूप से भड़काऊ नारेबाजी किए जाने के मामले में शुक्रवार को और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उक्त घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रैली के आयोजकों और पीएफआई के पदाधिकारियों सहित 18 लोगों की गिरफ्तारी के साथ ही इस मामले में कुल 20 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हमने और 18 लोगों को गिरफ्तार किया है. कुछ आयोजक और अन्य पदाधिकारी हैं. अभी तक हमने 20 लोगों को गिरफ्तार किया है.
    गौरतलब है कि इस रैली का वीडियो वायरल होने के बाद मामला प्रकाश में आया था. वीडियो में कथित तौर पर एक नाबालिग बच्चा हिंदू समुदाय के खिलाफ भड़काऊ नारे लगा रहा था. बीते मंगलवार को पुलिस ने पीएफआई अलाप्पुझा के जिला अध्यक्ष नवास वंदनम और जिला सचिव मुजीब के खिलाफ मामला दर्ज किया था.

    वहीं वीडियो सामने आने के बाद पीएफआई पर प्रतिबंध को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति का दौर शुरू हो गया है. राजनीति शुरू हो गई है. इस मुद्दे पर भाजपा और कांग्रेस की एक ही राय नजर आ रही है.

    पीएफआई का गठन 2006 में केरल में हुआ था और इसका मुख्यालय दिल्ली में है. केंद्रीय जांच एजेंसी देश में संशोधित नागरिकता कानून के विरोध में प्रदर्शनों को भड़काने, दिल्ली दंगों और कई अन्य मामलों में पीएफआई के कथित वित्तीय जुड़ाव की जांच कर रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleइस्लामिक सहयोग संगठन को भारत की फटकार, पूछा- यासीन मलिक से हमदर्दी क्यों?
    Next Article अक्षय कुमार की अपकमिंग फिल्म पृथ्वीराज का बदला नाम

    Related Posts

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    July 5, 2026

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    July 5, 2026

    राशिफल:जानिए आपके सितारे क्या बोलते हैं

    July 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    लोककला की अमर ज्योति: पद्म विभूषण डॉ. तीजन बाई को भावभीनी श्रद्धांजलि

    यूसील में गहराया तनाव: डीजीएम पर्सनल राकेश कुमार की कार्यशैली पर राष्ट्रीय स्तर तक सवाल

    समाज में क्यों महत्वपूर्ण है संस्कार का मूल्य? जब एक बेटी ने अतिथि में देखा पिता का स्वरूप

    इथेनॉल मिश्रित ईंधन पर बहस तेज़: अफवाहों और तथ्यों की पड़ताल

    सरायकेला: अवैध बालू उत्खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जब्त

    नारायण प्राइवेट आईटीआई का भव्य दीक्षांत समारोह संपन्न

    20.51 लाख की तीन योजनाओं का शिलान्यास, पेयजल व स्वच्छता सुविधा होगी मजबूत

    जोड़ा का केंद्रीय अस्पताल अपने बदहाली पर आंसू बहा रहा है, सरकार बदल गई, परंतु बदहाल अस्पताल जसकी तस रह गई

    पोटका में सरकारी जमीन पर भू-माफिया का फिर कब्जा: अंचल कर्मियों की मिलीभगत उजागर, CO की चुप्पी से बढ़े सवाल

    राजद कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया पार्टी का 30वां स्थापना दिवस

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.