Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केजरीवाल ने दी ‘INDIA’ को नई टेंशन, एकता से पहले ही AAP का ऐलान, पकड़ेंगे गठबंधन से अलग राह
    Breaking News Headlines राजनीति राष्ट्रीय

    केजरीवाल ने दी ‘INDIA’ को नई टेंशन, एकता से पहले ही AAP का ऐलान, पकड़ेंगे गठबंधन से अलग राह

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केजरीवाल ने दी ‘INDIA’ को नई टेंशन, एकता से पहले ही AAP का ऐलान, पकड़ेंगे गठबंधन से अलग राह
    विपक्ष ने सत्तारूढ़ मोदी सरकार को अगले लोकसभा चुनाव हराने के लिए इंडिया गठबंधन तैयार किया है, जिसमें 26 दल साथ आए हैं। लेकिन अभी तक इन दलों की आपसी खींचतान ही खत्म नहीं हो पाई है। इस गठबंधन में शामिल कांग्रेस और AAP के बीच अभी दिल्ली सेवा बिल को लेकर उठा ख़त्म भी नहीं हुआ था कि अब केजरीवाल राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में कुछ ऐसा करने जा रहे हैं, जो कांग्रेस को पसंद नहीं आएगा।

     

     

     

    इंडिया गठबंधन में आप और कांग्रेस दोनों शामिल है। अब इस गठबंधन की अगली बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सितंबर को होने वाली है। लेकिन उससे ठीक पहले केजरीवाल की पार्टी ने कुछ ऐसा ऐलान कर दिया है जो कांग्रेस को बहुत चुभने वाला है। दिल्ली और पंजाब में कांग्रेस को समाप्त कर चुकी ‘आप’ ने अब राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अकेले सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों का ऐलान भी करने जा रही है। कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी लड़ाई वाले सूबे में तीसरी ताकत की एंट्री से राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। ऐसा गुजरात चुनाव में देखने को मिल चुका है। ‘आप’ का सभी सीटों पर चुनाव लड़ना कांग्रेस के लिए चिंता की बात हो सकती है, क्योंकि दिल्ली, पंजाब और गोवा में भी यह दिख चुका है कि केजरीवाल की पार्टी जहां भी गई है वहां उसने कांग्रेस का ही नुकसान किया है।

     

     

    यहां से शुरू हुई तकरार

    दिल्ली सेवा बिल पर कांग्रेस ने आप का साथ दिया था। उस वक्त ऐसा लग रहा था कि आगे भी सबकुछ ठीक रहेगा। लेकिन हाल ही में दिल्ली को लेकर कांग्रेस और आम आदमी पार्टी उस वक्त आमने-सामने आ गए जब कांग्रेस की शीर्ष स्तरीय बैठक के बाद पार्टी नेता अलका लांबा ने बयान में कह दिया कि पार्टी दिल्ली की सभी 7 लोकसभा सीटों पर तैयारी करेगी। पार्टी आलाकमान की ओर से कार्यकर्ताओं को तैयारी शुरू करने का आदेश दिया गया है। इस बयान से ‘आप’ नाराज हो गई।

     

     

     

    आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भरद्वाज ने अलका लंबा को छोटा नेता बता दिया इसके बाद आप की ओर से कहा गया अगर ऐसा है तो मुंबई में होने वाली बैठक में जाने का कोई औचित्य ही नहीं है। बाद में कांग्रेस को अलका लांबा के बयान पर सफाई देनी पड़ी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा अलका दिल्ली पर बोलने के लिए अधिकृत नहीं हैं और अभी दिल्ली की सीटों को लेकर फैसला नहीं हुआ है। अब यह तकरार कहां ख़त्म होती है, केजरीवाल इंडिया गठबंधन की होने वाली बैठक में जाते हैं कि नहीं, यह देखने वाली बात होगी।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसीएम योगी का अयोध्या दौरा : भगवान रामलला के दर्शन कर ,मंदिर निर्माण कार्य का लेंगे  जायजा
    Next Article जाति जनगणना पर बिहार सरकार को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट का सवाल- ‘इससे नुकसान क्या है?’

    Related Posts

    10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    March 15, 2026

    बाराद्वारी स्थित क्लिनिक में मरीज की मौत पर हंगामा, 

    March 15, 2026

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    बाराद्वारी स्थित क्लिनिक में मरीज की मौत पर हंगामा, 

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    खाकी वर्दी का संघर्ष: पुलिसकर्मियों की पीड़ा को समझें

    अभिनव सिंह का ‘फेक दबदबा’: पुलिस के घेरे में खुला राज

    अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’: खड़ीबोली के प्रथम महाकाव्यकार

    ट्रंप के दावे और भारत-अमेरिका संबंध: एक कूटनीतिक विश्लेषण

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व संपन्न, ‘मिथिला गौरव सम्मान’ से विभूतियों को किया गया सम्मानित

    पांच राज्यों के चुनाव: लोकतंत्र का पर्व और निष्पक्षता

    गोरखपुर जर्नलिस्ट एसोसिएशन: पत्रकारिता पर AI का संकट

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.