Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीएम योगी का अयोध्या दौरा : भगवान रामलला के दर्शन कर ,मंदिर निर्माण कार्य का लेंगे  जायजा
    Headlines उत्तर प्रदेश धर्म राजनीति

    सीएम योगी का अयोध्या दौरा : भगवान रामलला के दर्शन कर ,मंदिर निर्माण कार्य का लेंगे  जायजा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 19, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीएम योगी का अयोध्या दौरा : भगवान रामलला के दर्शन कर ,मंदिर निर्माण कार्य का लेंगे  जायजा
    यूपी (UP) के सीएम योगी आदित्यनाथ आज (शनिवार को) एक बार फिर अयोध्या  पहुंच रहे हैं. इस दौरान सीएम योगी राम मंदिर निर्माण के साथ चल रहे विकास के कार्यों की जानकारी लेंगे तो वहीं अयोध्या के कई संतों से भी मुलाकात करेंगे. लगभग 2 घंटे अयोध्या के अलग-अलग स्थान पर पहुंचने का कार्यक्रम तय किया गया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं. सबसे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामकथा पार्क हैलीपैड पहुंचेंगे. इसके बाद सीएम योगी दिवंगत रामचंद्र परमहंस दास के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित करेंगे. इसके बाद वह राम जन्मभूमि परिसर जाएंगे.

     

     

     

    अयोध्या दौरे पर सीएम योगी

    बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम जन्मभूमि परिसर में जाकर वहां भगवान रामलला का दर्शन-पूजन करेंगे. इसके बाद सीएम योगी निर्माणाधीन राम मंदिर निर्माण, यात्री सुविधाओं समेत अन्य कार्यों का जायजा लेंगे. इसके बाद सीएम योगी दिगंबर अखाड़ा के दिवंगत महंत और राम मंदिर आंदोलन के सलाकापुरुष स्वर्गीय रामचंद्र परमहंस दास की 20वीं पुण्यतिथि पर अयोध्या के दिगंबर अखाड़ा में साधु संतों के साथ सीएम योगी भी श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे.

     

     

    दिगंबर अखाड़ा में स्वागत की तैयारी

    गौरतलब है कि अयोध्या सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या दौरे के मद्देनजर दिगंबर अखाड़ा में स्वागत की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. सीएम योगी के स्वागत में दिगंबर आखाड़े को फूलों से सजाया गया है. इसके अलावा सुरक्षा व्यवस्था भी यहां चाक-चौबंद हैं. चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हैं.

     

     

     

    जनवरी में होगी प्राण प्रतिष्ठा

    जान लें कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है. जनवरी, 2024 में भगवान रामलला की नवनिर्मित मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा होनी है. अनुमान है कि प्राण प्रतिष्ठा के वक्त तक राम मंदिर के प्रथम तल की छत पड़ चुकी होगी. राम भक्त बेसब्री से मंदिर निर्माण के पूरे होने का इंतजार कर रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजी-20 मीट में बोले प्रधानमंत्री मोदी, सरकार लाएगी एआई संचालित ‘भाषिणी’
    Next Article केजरीवाल ने दी ‘INDIA’ को नई टेंशन, एकता से पहले ही AAP का ऐलान, पकड़ेंगे गठबंधन से अलग राह

    Related Posts

    जादूगोड़ा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से बढ़ी परेशानी

    March 15, 2026

    तिरंगा यात्रा को लेकर गम्हरिया में नमन संस्था की बैठक आयोजित 

    March 15, 2026

    10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    March 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जादूगोड़ा के ग्रामीण इलाकों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, कई पंपों पर ‘नो स्टॉक’ बोर्ड से बढ़ी परेशानी

    तिरंगा यात्रा को लेकर गम्हरिया में नमन संस्था की बैठक आयोजित 

    10 करोड़ से ज्यादा का सड़क निर्माण कार्य का सरयू राय ने किया शिलान्यास

    बाराद्वारी स्थित क्लिनिक में मरीज की मौत पर हंगामा, 

    धालभूमगढ़ एयरपोर्ट समेत चार मुद्दों पर सिंहभूम चैंबर ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से की मुलाकात

    खाकी वर्दी का संघर्ष: पुलिसकर्मियों की पीड़ा को समझें

    अभिनव सिंह का ‘फेक दबदबा’: पुलिस के घेरे में खुला राज

    अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’: खड़ीबोली के प्रथम महाकाव्यकार

    ट्रंप के दावे और भारत-अमेरिका संबंध: एक कूटनीतिक विश्लेषण

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद का द्वि-दिवसीय विद्यापति स्मृति पर्व संपन्न, ‘मिथिला गौरव सम्मान’ से विभूतियों को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.