Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केसीआर 600 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे महाराष्ट्र, शरद पवार ने प्रदर्शन पर जताई चिंता
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    केसीआर 600 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे महाराष्ट्र, शरद पवार ने प्रदर्शन पर जताई चिंता

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    केसीआर 600 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे महाराष्ट्र, शरद पवार ने प्रदर्शन पर जताई चिंता
    पुणे. भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के अध्यक्ष और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव बीते सोमवार को 600 कार के काफिले के साथ महाराष्ट्र के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे तो एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने टिप्पणी करते हुए चिंता जाहिर की. शरद पवार ने मंगलवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव के विशाल काफिले के साथ महाराष्ट्र के पंढरपुर शहर पहुंचने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि ‘ताकत दिखाने’ का यह प्रयास चिंताजनक है.

     

     

    बता दें कि बीते सोमवार को के.चंद्रशेखर राव दक्षिणी महाराष्ट्र के सोलापुर जिले के पंढरपुर में प्रसिद्ध विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर का दौरा किया, उन्होंने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के विस्तार के प्रयासों के तहत मंगलवार को लगभग 20 किमी दूर सरकोली गांव में एक रैली भी की. के. चंद्रशेखर सोमवार को 600 कारों के काफिले के साथ राज्य में पहुंचे. यहां पत्रकारों से बात करते हुए शरद पवार ने कहा कि अगर किसी पड़ोसी राज्य का मुख्यमंत्री पूजा करने आता है, तो आपत्ति करने का कोई कारण नहीं है. उन्होंने कहा, ‘लेकिन वाहनों की संख्या के मामले में बड़ी ताकत दिखाने की कोशिश चिंताजनक है.’

     

     

    एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि बेहतर होता कि के.चंद्रशेखर राव की यात्रा दोनों राज्यों के बीच सहयोग बढ़ाने पर केंद्रित होती. राकांपा के टिकट पर 2021 में पंढरपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ने वाले भागीरथ भालके के मंगलवार की रैली में बीआरएस में शामिल होने के बारे में पूछे जाने पर, पवार ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति पार्टी छोड़ता है तो चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है. उन्होंने कहा, ‘भागीरथ भालके को टिकट देने के बाद हमें एहसास हुआ कि हमारी पसंद गलत थी, लेकिन मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहता.’

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article29 जून से मानसून का असर अपने चरम पर, देश के 24 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
    Next Article राहुल गांधी करेंगे हिंसाग्रस्त मणिपुर का दौरा, राहत कैंपों में पीड़ितों से करेंगे मुलाकात

    Related Posts

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.