Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » 29 जून से मानसून का असर अपने चरम पर, देश के 24 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
    Breaking News Headlines

    29 जून से मानसून का असर अपने चरम पर, देश के 24 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    29 जून से मानसून का असर अपने चरम पर, देश के 24 राज्यों में हो सकती है भारी बारिश
    नई दिल्ली. मौसम विभाग ने देश के 24 राज्यों में अगले 24 घंटे में मध्यम से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान लगाया है. मानसून गुजरात और पंजाब जैसे राज्यों में आगे बढ़ गया है. आईएमडी का कहना है कि भारत के पूर्वी, मध्य, उत्तर पश्चिम और पश्चिम में अगले 5 दिन मानसून की बारिश होगी. इस दौरान यूपी, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश देखी जाएगी. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. मानसून भारत के लगभग 80 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र को कवर कर चुका है.

     

     

     

    राजधानी दिल्ली में भी मानसून का असर देखने को मिल रहा है. आज भी यहां बादल छाए रहने और बारिश होने का पूर्वानुमान आईएमडी ने लगाया है. इसके अलावा दक्षिण भारत के राज्यों और पूर्वाेत्तर में भी मानसून की बारिश होगी. असम में बारिश का दौर जारी है, इसकी वजह से ब्रह्मपुत्र नदी रौद्र रूप धारण कर चुकी है. राज्य के निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं. लाखों लोग प्रभावित हुए हैं. वहीं, हिमाचल प्रदेश में भी नदियां उफान पर हैं. पर्यटकों को अगले कुछ दिन हिमाचल नहीं आने का सुझाव दिया गया है. जगह जगह लैंडस्लाइड के कारण सड़कें जाम हो रही हैं, पानी के तेज बहाव के कारण कटान हो रहा है.इधर आईएमडी ने पूर्वानुमान लगाया है कि उत्तर प्रदेश में 29 जून से मानसून का असर अपने चरम पर होगा. पूरे राज्य में 1 जुलाई तक भारी बारिश होने के आसार हैं. 2 और 3 जुलाई को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से सामान्य बारिश का अनुमान है. आज पश्चिमी यूपी में सामान्य बारिश होने की उम्मीद मौसम विभाग ने जताई है. बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के इस हिस्से में गरज.चमक के साथ हल्की से सामान्य बारिश हुई है. आईएमडी ने उत्तराखंड के 7 जिलों में आज भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. वेदर एजेंसी ने नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, देहरादून, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में भारी बारिश की आशंका जताई है. एक तरफ यूपी में मानसून का असर दिख रहा है, वहीं पड़ोसी राज्य बिहार में बारिश नहीं हो रही.

     

     

     

    बिहार में जून में कम बारिश का 122 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है. जून समाप्त होने में अब 2 दिन ही बचे हैं लेकिन राज्य में मात्र 28.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है. मौसम विभाग के पास 1901 से आंकड़ा उपलब्ध है, उसके अनुसार बिहार में जून महीने में सबसे कम बारिश 1926 में 41.1 मिलीमीटर हुई थी. हालांकि, आईएमडी ने राहत की खबर देते हुए कहा कि अगले कुछ दिनों में राज्य में बारिश के अनुकूल स्थितियां नहीं बन रही हैं. केरल में मानसून 8 जून को पहुंच चुका था, लेकिन राज्य में सामान्य से कम वर्षा हुई है. मानसून के कारण इस अवधि में केरल में होने वाली सामान्य वर्षा के मुकाबले इस साल अब तक 65 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में राज्य में अच्छी बारिश होने की संभावना है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकदमा शास्त्री नगर में पागल कुत्ते ने काटा सांड के जबड़े में
    Next Article केसीआर 600 गाड़ियों का काफिला लेकर पहुंचे महाराष्ट्र, शरद पवार ने प्रदर्शन पर जताई चिंता

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.