कवित्री सुनीता झा को मिला पटना में सम्मान
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
स्थानीय कवयित्री सुनीता झा को पटना में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मानित किया गया। बिहार फिल्म फेस्टिवल में शानदार गीत लेखन के लिए उन्हें यह सम्मान प्राप्त हुआ । 10 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित करते हुए प्रशस्ति पत्र के साथ मोमेंटों और राशि भेंट की गई थी। उन्हें सम्मानित किए जाने पर क्षेत्र के कई लोगों ने प्रशंसा जताते हुए कहा कि कवयित्री की कामयाबी से क्षेत्र एवं जिला को गर्व हो रहा है। विख्यात लोक गायक सच्चितानंद पाठक, कवि शेर पुरी, वरीष्ठ कवि व साहित्यकार रामानुज चौधरी, पूर्व पंचायत समिति सदस्या सुनीत चौधरी , कुंदन मिश्रा, सहित कई लोगों ने प्रशन्नता जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
कवित्री सुनीता झा को मिला पटना में सम्मान
Previous Articleजोड़ा ट्रक ओनर्स एसोसिएशन चुनाव में विधायक समर्थित पैनल का दबदबा
Next Article लोहे की कुदाली से जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार

