काशीडीह मारवाड़ी समाज को आधिकारिक रूप प्रदान की गई, सुरेश अग्रवाल सर्वसम्मिति से बने अध्यक्ष
राष्ट्र संवाद संवाददाता
काशीडीह मारवाड़ी समाज को स्थानीय स्तर पर संगठित करने एवं प्रत्येक सदस्य को एकजुट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है, जो समाज को मजबूत बनाने तथा जनसंपर्क को सशक्त करने की दिशा में एक अभिनव प्रयास है। इसी उद्देश्य के तहत काशीडीह मारवाड़ी समाज को आधिकारिक रूप प्रदान करने वास्ते काशीडीह में ही एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया,

जिसमें श्री सुरेश अग्रवाल जी को सर्वसम्मिति से अध्यक्ष चुना गया। इस निर्वाचन का उद्देश्य है कि समाज के हर सदस्य को उसकी भूमिका एवं भागीदारी का अवसर दिया जाए, ताकि वह समाज की गतिविधियों में प्रत्यक्ष रूप से शामिल हो सके। इस चुनाव के माध्यम से समाज को केवल संगठित ही नहीं किया जाएगा, बल्कि यह एक ऐसा मंच बनेगा जहां स्थानीय समस्याओं का समाधान, सामाजिक कार्यों का विस्तार, युवा पीढ़ी की भागीदारी और सांस्कृतिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।

