Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कासगंजः श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 15 से अधिक लोगों की मौत
    Breaking News Headlines

    कासगंजः श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 15 से अधिक लोगों की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कासगंजः श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी, 15 से अधिक लोगों की मौत
    कासगंज. थाना दरियावगंज पटियाली मार्ग पर ग्राम गढ़ई के पास गंगा स्नान करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई है।बच्चों और महिलाओं सहित एक दर्जन से अधिक लोगों की डूबने से दर्दनांक मौत की सूचना आ रही है। ग्रामीणों द्वारा राहत बचाव कार्य जारी है। कई गंभीर रूप से घायल श्रद्धालुओं को रेफर किया गया है।

     

     

     

    डीएम से पुष्टि हुई है 7 बच्चे 8 महिलाओं समेत 15 शव निकाले जा चुके हैं। तीन लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन अभी भी जारी है। घटनास्थल पर अपरा तफरी और चीख पुकार मची है। आसपास के ग्रामीण और पुलिसकर्मी राहत और बचाव कार्य में जुटे हैं। पटियाली के स्वास्थ्य केंद्र पर तालाब से निकाले श्रद्धालुओं को भेजा गया है। अब तक 15 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। घटना कासगंज जिले की पटियाली कोतवाली क्षेत्र के दरियावगंज पटियाली मार्ग के बीच पड़ने वाले गढ़इया गांव के पास हुई। जहां एटा जनपद के जैथरा थाना क्षेत्र के गांव छोटे कस के रहने वाले लोग पूर्णमासी के चलते गंगा स्नान करने कासगंज की पटियाली तहसील क्षेत्र के कादरगंज गंगा घाट पर जा रहे थे। तभी दरियावगंज क्षेत्र के ग्राम गढ़िया के निकट एक वाहन से टक्कर होने से बचाने के प्रयास में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में गिर गई।

     

     

    CM योगी ने कासगंज सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। CM योगी ने मृतकों के शोक संतृप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। CM ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने मृतकों के परिजनों को तत्काल 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्देश दिया है। वहीं सभी गंभीर रूप से घायलो को 50 हजार रूपये देने के निर्देश दिये हैं। CM ने सभी घायलों का तत्काल निःशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी ने 11 पैक्स गोदामों का शुभारंभ किया, कहा- किसानों के लिए सबसे बड़ी भंडारण योजना शुरू की
    Next Article लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली में आप 4 और कांग्रेस 3 सीटों पर लड़ेगी चुनाव, 5 राज्यों में गठबंधन का ऐलान

    Related Posts

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.