Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर मोबाइल कनेक्टिविटी देने वाला जियो बना पहला ऑपरेटर
    Breaking News Headlines

    केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर मोबाइल कनेक्टिविटी देने वाला जियो बना पहला ऑपरेटर

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 30, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    देहरादून: केदारनाथ धाम मंदिर पैदल यात्रा मार्ग पर मोबाइल क्नेटिविटी उपलब्ध कराने वाला रिलायंस जियो पहला ऑपरेटर बन गया है. गौरीकुंड और केदारनाथ धाम के बीच जियो की तरफ से कुल 5 टॉवर लगाए जाने हैं. कंपनी के मुताबिक छोटी लिंचोली, लिंचोली और रूद्रपॉइंट पर 3 टॉवर लगाए जा चुके हैं. अन्य दो टॉवर भी बहुत जल्द सेवा देनें लगेंगे. जियो केवल 4जी नेटवर्क ऑपरेट करता है तो जाहिर है पूरे यात्रा मार्ग पर 4जी की कवरेज मिलेगी. बताते चलें कि केदारनाथ मंदिर पैदल मार्ग पर किसी भी ऑपरेटर की मोबाइल कनेक्टिविटी न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी होती थी.

    बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के चेयरमैन अजय अजेंद्र और सी ईओ-बी. डी.सिंह ने रविवार को इस सेवा के शुरुआत की औपचारिक घोषणा की. चेयरमैन अजय अजेन्द्र ने केदारनाथ पैदल यात्रा मार्ग पर जियो की मोबाइल कनेक्टिविटी शुरू होने को राहत भरी खबर बताया. साथ ही उम्मीद जताई की अब इमरजेंसी की दशा में प्रशासन जल्द मदद पहुंचा पाएगा.
    रिलायंस जियो ने सोनप्रयाग जैसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर एक फुल कैपेसिटी का टॉवर लगाया है. यह टावर ट्रैफिक बढ़ने की स्तिथि में भी नेटवर्क पर पड़ने वाली अतिरिक्त भार को सहने की क्षमता रखता है और सामान्य रुप से काम करता है. चारधाम यात्रा पर नेटवर्क कवरेज बढ़ाने के लिए जियो की तरफ से 10 अतिरिक्त सॉल्युशन भी लगाए जा रहे हैं. जिससे स्थानीय लोगों और दूसरे राज्यों से आए श्रद्धालुओं को नेटवर्क संबंधी दिक्कतों को सामना न करना पड़े.

    कोविड के कारण दो साल बाद शुरू हुई चारधाम यात्रा में इस वर्ष रिकॉर्ड यात्री देवभूमि उत्तराखंड आ रहे हैं. प्रशासन यात्रियों को संभालने में लगा है. ऐसे में यात्रा मार्गों पर व्यापक 4जी नेटवर्क की उपलब्धता, राहत लेकर आया है. उत्तराखंड में रिलायंस जियो अकेला ऐसा नेटवर्क है जो चारों धामों सहित श्री हेमकुंड साहिब में भी उपलब्ध है. चारों धामों को मोबाइल नेटवर्क व फाइबर केबल से जोड़ने वाला भी जियो एकमात्र ऑपरेटर है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनेपाल: लापता यात्री विमान का मलबा मिला, राहत एवं बचाव में जुटी सेना, 4 भारतीय सहित 19 लोग थे सवार
    Next Article आईपीएल के फाइनल मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर गुजरात टाइटंस ने जीता खिताब

    Related Posts

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    August 8, 2026

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    August 8, 2026

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    August 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एंटी क्राइम चेकिंग में बाइक चोर गिरफ्तार, निशानदेही पर दूसरी चोरी की बाइक बरामद

    तेजी से बदलती दुनिया में सीखने वाले ही जीतते हैं : प्रधानमंत्री मोदी

    बड़ा हादसा : चंबा में सवारियों से भरी बस खाई में गिरी, हादसे में सात लोगों की मौत, 11 यात्री घायल

    सुको में केंद्र का हलफनामा- एससी/एसटी आरक्षण में क्रीमी लेयर लागू नहीं, यह सिद्धांत सिर्फ ओबीसी और एसईबीसी पर लागू

    प्रियंका चोपड़ा की नई हॉलीवुड फिल्म का ऐलान, ऑस्कर विजेता रसेल क्रो के साथ करेंगी धमाकेदार एक्शन

    साइबर अपराध की जांच में बड़े बदलाव की तैयारी, इंस्पेक्टर रैंक से ऊपर के अधिकारी करेंगे जांच

    सितंबर में महंगे हो सकते हैं नए iPhone, Apple Watch और AirPods लॉन्च से पहले कीमत बढ़ने के संकेत

    अमरनाथ यात्रा पर मौसम की मार, जम्मू से नया जत्था रोका गया, भारी बारिश और भूस्खलन का अलर्ट

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.