Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » देश में खाद्य तेल के दाम अभी और घटेंगे, केन्द्र सरकार ने जारी किए नए निर्देश
    Breaking News Business Headlines

    देश में खाद्य तेल के दाम अभी और घटेंगे, केन्द्र सरकार ने जारी किए नए निर्देश

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 8, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ग्लोबल मार्केट में खाद्य तेल की कीमतें घटने के बाद बहुत जल्द इसका फायदा ग्राहकों को मिलता नजर आएगा. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगले एक सप्ताह में आपको खाद्य तेल के लिए पहले से कम कीमत देनी पड़ेगी. खाद्य तेल कंपनियों के मिले दिशा- निर्देशों के बाद से कंपनियों 10 रुपये प्रति लीटर तक कीमतों में कटौती करेगी. इसके अलावा की एमआरपी को भी सभी राज्यों में एकसमान रखने की बात सामने आ रही है. दरअसल खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने खाद्य तेल कंपनियों के साथ बैठक की है, जिसके बाद से खाद्य तेल से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा हुई है.

    आंकड़े बताते हैं कि बीते 10 दिनों में खाद्य तेल की कीमत में कटौती हुई है वहीं ग्लोबल मार्केट भी अच्छे संकेतों में है. आगे भी खाद्य तेल की कीमतें घट सकती हैं ऐसे में खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने खाद्य तेल कंपनियों को इसका फायदा उपभोक्ताओं को भी देने की बात कही. बता दें भारत अपनी खाद्य तेल जरूरतों का 60 फीसदी तेल आयात करता है, इसलिए ग्लोबल मार्केट में तेल की कीमत घटने का फायदा घरेलू बाजारों को भी होता है.

    खाद्य तेल की कीमतें फिलहाल यह हैं

    उपभोक्ता मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते दिन 6 जुलाई को पाम रिफाइंड की कीमत 144.16 रुपये लीटर थी. वहीं सूरजमुखी तेल की कीमत 185.77 रुपये प्रति लीटर तो सरसों तेल 177.37 रुपये प्रति लीटर था. सोयाबीन के तेल का भाव बीते बुधवार 185.77 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया जबकि मूंगफली का तेल 187.93 रुपये प्रति लीटर रहा.

    पूरे देश में खाद्य तेल की हों एक समान कीमतें

    खाद्य सचिव सुधांशु पांडेय ने कंपनियों को आदेश दिए हैं कि खाद्य तेल की कीमतों में कोई असमानता नहीं होनी चाहिए. क्योंकि एमआरपी में पहले ही दूसरे खर्चों को राज्यों के आधार पर जोड़ लिया जाता है. इसके अलावा तेल के पैकेट के वजन के मुद्दे पर भी चर्चा हुई. जिसमें कंपनियों को मानक 30 डिग्री सेल्सियस पर ही तेल की पैंकिग होने की बात कही गई ताकि इसके वजन में कमी ना आए.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमलेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट: साइना नेहवाल बाहर, पीवी सिंधु और एचएस प्रणय दूसरे राउंड में
    Next Article वीवो ने टैक्स से बचने के लिए 62,476 करोड़ रुपये विदेश भेजे, 119 अकाउंट से 465 करोड़ जब्त

    Related Posts

    व्हेल की उल्टी की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ से ज्यादा की एम्बरग्रीस जब्त

    August 4, 2026

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

    August 4, 2026

    वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: वसई पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की एम्बरग्रीस, पांच गिरफ्तार

    August 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    व्हेल की उल्टी की तस्करी का भंडाफोड़, 2 करोड़ से ज्यादा की एम्बरग्रीस जब्त

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर कदम

    वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़: वसई पुलिस ने जब्त की 2 करोड़ की एम्बरग्रीस, पांच गिरफ्तार

    वसई में एम्बरग्रीस तस्करी का भंडाफोड़: 2 करोड़ की व्हेल उल्टी जब्त, पांच गिरफ्तार

    महाराष्ट्र सरकार ने स्कूलों में जंक फूड पर लगाया प्रतिबंध, स्वस्थ बचपन की पहल

    संवाद से समाधान: महावीर दर्शन में संवाद की संस्कृति और समाधान की दिशाएं

    प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा का अहंकार चकनाचूर

    महाराष्ट्र सरकार की सराहनीय पहल: स्कूलों में जंक फूड पर प्रतिबंध, स्वस्थ भविष्य की ओर

    बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर की जीत ने दिया अहंकार के अंत का संदेश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.