Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कर्नाटक: 20 लाख के टमाटरों से लदा ट्रक हुआ चोरी, परेशान व्यापारियों ने कराई एफआईआर
    Breaking News Headlines

    कर्नाटक: 20 लाख के टमाटरों से लदा ट्रक हुआ चोरी, परेशान व्यापारियों ने कराई एफआईआर

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    कोलार. पूरे देश में टमाटर के दामों में बहुत तेज उछाल से किसानों और व्यापारियों ने टमाटर बेचकर तगड़ा मुनाफा कमाया है. इसके साथ ही टमाटर की चोरी और लूट की भी कई खबरें सामने आईं हैं. अब एक ताजा मामले में कर्नाटक के कोलार से राजस्थान के लिए निकला 20 लाख रुपये कीमत के टमाटरों से लदा ट्रक रहस्यमय ढंग से चोरी हो गया है. एक रिपोर्ट के मुताबिक इसके बाद परेशान व्यापारियों ने कोलार पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई. जिसमें कहा गया कि दो व्यापारियों ने 27 जुलाई को कोलार एपीएमसी यार्ड से राजस्थान के जयपुर तक टमाटर ले जाने के लिए ट्रक बुक किया था.

     

     

     

    गौरतलब है कि थोक बाजार में टमाटर की कीमतें अभी भी 15 किलो के बॉक्स के लिए 2,000 रुपये के आसपास हैं. जबकि खुदरा में टमाटर के दाम 150 से 200 रुपये किलो के बीच बढ़-घट रहे हैं. टमाटरों से लदे ट्रक को शनिवार रात जयपुर पहुंचना था. जबकि ट्रक अपनी मंजिल तक नहीं पहुंचा है और ड्राइवर का मोबाइल फोन बंद है. ट्रक ऑपरेटर से संपर्क नहीं हो पा रहा हैं. किसी गड़बड़ी की आशंका जताते हुए कोलार के व्यापारियों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

     

     

    पुलिस के सूत्रों ने कहा कि जीपीएस ट्रैकर के मुताबिक ट्रक ने कोलार से लगभग 1,600 किमी. की दूरी तय की थी, जिसके बाद वाहन का कोई पता नहीं चला. ट्रक के क्लीनर के पास कोई मोबाइल नहीं है और इसलिए ट्रक का पता लगाने की कोशिशें बेकार हैं. व्यापारियों ने टमाटरों से भरे ट्रक के गायब होने पर चिंता जताते हुए कहा है कि अगर ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होता तो अब तक उन्हें सूचना मिल गई होती. उन्हें डर है कि ड्राइवर ट्रक लेकर भाग गया है या उसने टमाटरों की चोरी कर ली है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleENG vs AUS: बारिश के चलते जल्दी खत्म हुआ चौथे दिन का खेल, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया
    Next Article मिशन 2024: PM मोदी आज से 10 अगस्त तक NDA सांसदों से करेंगे मुलाकात, मंत्रियों से लेंगे फीडबैक

    Related Posts

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    July 24, 2026

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    July 24, 2026

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नीट मुद्दे पर विरोध से पहले केरल में बेरोजगारी संकट दूर करे कांग्रेस : भाजपा

    छात्रों पर पैलेट गन चलाई गई, प्रधान एक ‘अपराधी शिक्षा मंत्री’ : राहुल

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.