Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ENG vs AUS: बारिश के चलते जल्दी खत्म हुआ चौथे दिन का खेल, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया
    Breaking News Headlines अन्तर्राष्ट्रीय खेल

    ENG vs AUS: बारिश के चलते जल्दी खत्म हुआ चौथे दिन का खेल, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 31, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    ENG vs AUS: बारिश के चलते जल्दी खत्म हुआ चौथे दिन का खेल, मजबूत स्थिति में ऑस्ट्रेलिया
    ओवल. इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज का पांचवां और आखिरी टेस्ट मैच बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है. लंदन के केनिंग्टन ओवल में जारी इस टेस्ट मैच के चौथे दिन इंग्लैंड की ओर से रखे गए 384 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मेजबानों को करारा जवाब दिया है. विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर और उस्मान ख्वाजा ने नाबाद शतकीय साझेदारी कर मैच में रोमांच पैदा कर दिया है. दोनों ने बर्षा से बाधित मुकाबले के चौथे दिन स्टंप्स तक 135 रन जोड़ लिए थे. वॉर्नर और ख्वाजा अर्धशतक जड़कर नाबाद हैं.

     

     

     

    बारिश की वजह से चौथे दिन का खेल जल्द खत्म करना पड़ा. पांचवें और आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 249 रन जरूरत है जबकि उसके पूरे 10 विकेट सुरक्षित हैं. पांचवें दिन 98 ओवर का खेल होगा. ऑस्ट्रेलियाई टीम 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है. सीरीज का चौथा टेस्ट ड्रॉ रहा था. यदि इस टेस्ट को कंगारू टीम हार भी जाती है तो सीरीज 2-2 की बराबरी पर छूटेगी. ऐसे में एशेज ट्रॉफी पर हक ऑस्ट्रेलिया का ही होगा.उस्मान ख्वाजा ने इस दौरान टेस्ट करियर का 5 हजार रन पूरे किए. वह 130 गेंदों पर 8 चौकों की मदद से 69 रन बनाकर नाबाद हैं वहीं डेविड वॉर्नर 99 गेंदों पर 9 चौकों की मदद से 58 रन पर नाबाद हैं. इससे पहले इंग्लैंड की दूसरी पारी 395 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड की ओर से चौथे दिन के खेल की शुरुआत 9 विकेट पर 389 रन से की. तीसरे दिन के नाबाद लौटे बैटर स्टुअर्ट ब्रॉड (2) और जेम्स एंडरसन (8) ने की. उसने चौथे दिन अपने कुल रन संख्या में 6 रन और जोड़े. अपना आखिरी मैच खेल रहे ब्रॉड 8 रन पर नाबाद लौटे.

     

     

    इंग्लैंड की ओर से दूसरी पारी में पूर्व कप्तान जो रूट 9 रन से अपना शतक चूक गए थे. जबकि ओपनर जैक क्राउली 73 रन बनाकर पवेलियन लौटे. ऑस्ट्रेलिया की ओर से दूसरी पारी में अनुभवी तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क और टॉड मर्फी ने चार चार विकेट चटकाए. जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस ने एक एक विकेट लिया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकिस्तान में राजनीतिक सम्मेलन में विस्फोट में 44 लोगों की मौत, 200 अन्य घायल
    Next Article कर्नाटक: 20 लाख के टमाटरों से लदा ट्रक हुआ चोरी, परेशान व्यापारियों ने कराई एफआईआर

    Related Posts

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    July 24, 2026

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    July 24, 2026

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने SIR की समय सीमा 15 अगस्त तक बढ़ाने की मांग की

    जमशेदपुर: टिनप्लेट सब्जी मार्केट फायरिंग मामले का खुलासा, रंगदारी गिरोह के तीन अपराधी गिरफ्तार

    बिरसानगर में दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस

    हजारीबाग में आधी रात गूंजी गोलियों की आवाज, राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़; एक के पैर में गोली, एक बदमाश गिरफ्तार

    रांची मांडर थाना क्षेत्र में गुरुवार को स्कूल की छुट्टी के बाद दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. संत जेवियर्स स्कूल मिशन के बाहर

    मेडिट्रीना अस्पताल में आईसीयू वार्ड में आग, सभी सुरक्षित

    आईसीयू (ICU) वार्ड में अचानक आग लग गई, मरीज सुरक्षित

    रैयत विस्थापित मोर्चा का संगम खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.