Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीरियल बम ब्लास्ट केस में करीम टुंडा बरी, अजमेर की टाडा कोर्ट ने सुनाया फैसला
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सीरियल बम ब्लास्ट केस में करीम टुंडा बरी, अजमेर की टाडा कोर्ट ने सुनाया फैसला

    Devanand SinghBy Devanand SinghFebruary 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    सीरियल बम ब्लास्ट केस में करीम टुंडा बरी, अजमेर की टाडा कोर्ट ने सुनाया फैसला
    1993 सीरियल बम ब्लास्ट केस को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अजमेर की टाडा कोर्ट ने बम ब्लास्ट मामले में आतंकी अब्दुल करीम टुंडा (80) को बरी कर दिया है। अदालत ने सबूतों के अभाव में अब्दुल करीम को बरी किया है। इसके अलावा दो अन्य आरोपियों इरफान (70) और हमीदुद्दीन (44) को दोषी ठहराया गया है और उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

     

     

    तीनों पर थे बम धमाकों के आरोप
    पुलिस उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह करीब 11.15 बजे टाडा कोर्ट लेकर आई। इन तीनों पर 6 दिसंबर 1993 को लखनऊ, कानपुर, हैदराबाद, सूरत और मुंबई में ट्रेनों में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों का आरोप था। 28 फरवरी 2004 को टाडा कोर्ट ने इस मामले में 16 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी। सुप्रीम कोर्ट ने चार लोगों को बरी कर दिया था और बाकी की सज़ा बरकरार रखी थी।

     

     

    2013 में नेपाल बॉर्डर से हुई थी गिरफ्तारी
    टुंडा पर 1996 में दिल्ली में पुलिस मुख्यालय के सामने बम विस्फोट का आरोप था और उसी साल इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। 2000 में टुंडा के बांग्लादेश में मारे जाने की खबरें आईं, लेकिन 2005 में लश्कर आतंकी अब्दुल रज्जाक मसूद दिल्ली में पकड़ा गया, जिसने खुलासा किया कि टुंडा जिंदा है। 2001 में संसद भवन पर हमले के बाद पाकिस्तान ने जिन 20 आतंकियों के भारत प्रत्यर्पण की मांग की थी उनमें टुंडा भी शामिल था। आख़िरकार उसे 2013 में भारत-नेपाल सीमा से पकड़ लिया गया।

    क्यों रखा था ‘टुंडा’ नाम?
    ​​​​​​​बम बनाते समय अपना एक हाथ खोने के बाद अब्दुल करीम का नाम ‘टुंडा’ रखा गया। उन पर लगभग 33 आपराधिक मामले दर्ज किए गए और उन पर 1997-98 में लगभग 40 बम विस्फोट करने का आरोप है। टाडा मामलों की सुनवाई के लिए देश भर में केवल तीन विशेष अदालतें हैं, ये हैं मुंबई, अजमेर और श्रीनगर। श्रीनगर कोर्ट नया बना है, इसलिए उत्तर भारत से जुड़े ज्यादातर मामलों की सुनवाई अजमेर की टाडा कोर्ट में होती है, जबकि दक्षिण भारत से जुड़े मामलों की सुनवाई मुंबई में होती है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजेम्को मिश्रा बागान में पेड़ गिर जाने के कारण हो सकता है बड़ा हादसा – करनदीप सिंह
    Next Article मानगो :अंसार खान के नेतृत्व में इंडियन नेशनल कांग्रेस sathi.com बी एल ए-2 अभियान चलाया

    Related Posts

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    November 9, 2026

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    November 9, 2026

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    November 9, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    आदित्यपुर काली पूजा पंडाल के पास सोनू की गोली मारकर हत्या

    वात्सल्य बालिका गृह में बच्चियों संग मना दीपोत्सव

    आनंद मार्ग आश्रम में आध्यात्मिक उल्लास के साथ मनी दीपावली

    वर्षों से कायम है अनूठी परंपरा, बिना चंदा मांगे होती है काण्ड्रा स्टेशन की काली पूजा

    विद्यालय के गेट पर हंगामा, मारपीट और महिलाओं से अभद्रता का आरोप

    झामुमो नेता सन्नी सिंह की मां अमृत कौर का निधन

    छठ घाटों की तैयारियों को लेकर मुखिया ने की बैठक

    दीपावली की रात बंद घर का ताला तोड़कर पोटका में 2.50 लाख की चोरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.