किड्जी द कांस्टेलेशन में कारगिल वीरों का सम्मान, नौनिहालों ने पूर्व सैनिकों को दिया श्रद्धांजलि
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर – बारीडीह स्थित किड्जी द कांस्टेलेशन प्ले स्कूल में शनिवार को कारगिल युद्ध में सेवा दे चुके वीर सैनिकों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। स्कूल की संचालिका निधि जायसवाल के नेतृत्व में शिक्षिकाओं मंदाकिनी, शीतल, आकांक्षी, जानवी, प्रिया, संगम और रेशमा के सहयोग से बच्चों व अभिभावकों ने पूर्व सैनिकों का भव्य सम्मान किया।

कार्यक्रम में पूर्व सैनिक सेवा परिषद पूर्वी सिंहभूम के प्रतिनिधि पेटी ऑफिसर सुशील कुमार सिंह, सार्जेंट अशोक कुमार श्रीवास्तव, सिपाही सतनाम सिंह, पेटी ऑफिसर हंसराज सिंह, ऑनरी फ्लाइंग ऑफिसर प्रमोद कुमार दास, सार्जेंट भरत पोद्दार, हवलदार मिथिलेश कुमार सिंह, सार्जेंट श्याम पद दास, सूबेदार कन्हैया कुमार शर्मा शामिल हुए।
दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। हाल ही में आर्मी कमांडर से सम्मानित सुशील कुमार सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिकों का सम्मान बॉर्डर पर कार्यरत जवानों का हौसला बढ़ाता है। आज के नौनिहाल कल देश की रक्षा करेंगे और सैनिकों के साहस को आगे बढ़ाएंगे।

स्कूल की ओर से पूर्व सैनिकों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के स्नेह और आदर को देखकर सैनिक भावुक हुए और सभी नौनिहालों को उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

