रिमझिम बरसे सावन: भूमिहार महिला समाज ने धूमधाम से मनाया सावन महोत्सव
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:प्रथम भूमिहार महिला समाज द्वारा होटल जीवा में सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आगाज गणेश वंदना से हुआ, जिसके बाद मेहंदी प्रतियोगिता, ब्यूटी कॉन्टेस्ट सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

सुधा कुमारी, सीमा राय समेत कई महिलाओं ने कहा कि पूरे माहौल में हरियाली और उत्साह छाया हुआ है। महिलाएं गीतों पर झूमीं, नाचीं और सावन की रिमझिम बारिश में महोत्सव का आनंद लिया।


