Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिमाचल: कुछ महीने पहले ‘चिट्टा’ निगलने वाले कांगड़ा के युवक की मौत
    Breaking News Headlines खबरें राज्य से

    हिमाचल: कुछ महीने पहले ‘चिट्टा’ निगलने वाले कांगड़ा के युवक की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हिमाचल: कुछ महीने पहले ‘चिट्टा’ निगलने वाले कांगड़ा के युवक की मौत

     

    पकड़े जाने के डर से चिट्टा (मिलावटी हेरोइन) का एक पैकेट निगलने वाले युवक की कांगड़ा जिले में मौत हो गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

    युवक के परिवार ने उसकी पहचान बताने से इनकार कर दिया है। इलाज के दौरान बृहस्पतिवार को अपने घर पर युवक की मौत हो गई।

    उन्होंने बताया कि पुलिस ने 25 जनवरी को बड़सर इलाके में एक युवक को पकड़ा था जिसके पास से 15 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था, लेकिन उसने पुलिसकर्मियों को चकमा देकर चिट्टा का पैकेट निगल लिया।

    तबीयत बिगड़ने पर उसे अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर के आईसीयू में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने युवक के पेट से नशे का पैकेट निकाला, लेकिन पैकेट फट चुका था। युवक का एक महीने से अधिक समय तक इलाज चला।

    हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मिलावटी मादक पदार्थ के कारण युवक के गुर्दे समेत कई अंग बुरी तरह प्रभावित हुए थे। युवक की डायलिसिस भी की जा रही थी। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद युवक को बचाया नहीं जा सका।

    उन्होंने बताया कि युवक के खिलाफ पहले भी नशीले पदार्थों से जुड़े मामले दर्ज किये गए थे।

    इससे पहले, बृहस्पतिवार को बड़सर पुलिस ने बनी कस्वा में पेट्रोल पंप के मालिक आशीष कुमार को गिरफ्तार किया था, जिसके परिसर से करीब 38.63 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था।

    स्थानीय अदालत ने आरोपी को सात अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पेट्रोल पंप मालिक चिट्टा की तस्करी करता था और जब पुलिस ने उसके दफ्तर पर छापा मारा तो तस्करी की वस्तु बरामद हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले भी नशीले पदार्थों की आपूर्ति में शामिल रहा है।

    हिमाचल: कुछ महीने पहले ‘चिट्टा’ निगलने वाले कांगड़ा के युवक की मौत
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत भूकंप से तबाह म्यांमा को पुनर्निर्माण में मदद करेगा: भारतीय राजदूत
    Next Article मुख्यमंत्री अब्दुल्ला नीत विधायक दल की बैठक में जम्मू-कश्मीर में जनादेश के सम्मान का आह्वान

    Related Posts

    डीडीसी एवं बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

    May 24, 2025

    खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दुमका अमित कुमार राम के द्वारा फलों से कार्बाइड मुक्त दुमका की शुरुआत की गई

    May 24, 2025

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना की सुनवाई पूर्ण,अगले डेट पर जजमेंट : सुबोध झा

    May 24, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डीडीसी एवं बीडीओ ने किया औचक निरीक्षण

    खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी दुमका अमित कुमार राम के द्वारा फलों से कार्बाइड मुक्त दुमका की शुरुआत की गई

    बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी जलापूर्ति योजना की सुनवाई पूर्ण,अगले डेट पर जजमेंट : सुबोध झा

    गोड्डा में अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़ लोहंडिया चौक से बोलेरो में 169 बोतल विदेशी शराब जब्त, चालक गिरफ्तार

    कोडरमा स्टेशन से पांच किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

    पिछले चार महीने का पेंशन नहीं आने पर पंचायत प्रतिनिधियों ने सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक को सौपा मांग पत्र

    जिला स्तरीय संविधान बचाओ रैली में प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे :राकेश तिवारी/आनन्द बिहारी दुबे

    2018 की शराब नीति को अपनाकर हेमंत सरकार ने स्वीकार की भाजपा सरकार के नीति की श्रेष्ठता, सख्ती से हो पालन तभी आएंगे सकारात्मक परिणाम:पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास

    हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड द्वारा राखा कॉपर माइंस जबरन बंदी के वक्त रैयतों के साथ धोखाधड़ी ग्राम सभा में उठ रहे है विरोध के स्वर

    भाजपा सरकार आदिवासी को सरना/आदिवासी धर्म कोड नहीं देकर हिंदू बनाने की साजिश रच रही है : बुधराम लागुरी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.