Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 3 कट और 10 बदलाव के साथ होगी रिलीज
    Breaking News Headlines सिनेमा

    कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ 3 कट और 10 बदलाव के साथ होगी रिलीज

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    नई दिल्ली. कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ पर फिल्म पर सेंसर बोर्ड की कैंची चल गई है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने 3 कट और कुल 10 बदलाव के साथ फिल्म को ‘UA’ सर्टिफिकेट देने का निर्णय लिया. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म ‘इमरजेंसी’ के मेकर्स से विवादित ऐतिहासिक बयानों के सोर्स की मांग की है. इसमें पूर्व राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा भारतीय महिलाओं के प्रति की गई अपमानजनक टिप्पणी और विंस्टन चर्चिल की भारतीयों को ‘खरगोशों की तरह प्रजनन करने वाले’ बताने वाली टिप्पणी शामिल है. मेकर्स को इन दोनों ही विवादित बयानों का सोर्स प्रदान करना होगा.

     

     

    8 जुलाई को मेकर्स ने फिल्म को बोर्ड से पारित कराने के लिए जमा किया था और 8 अगस्त को फिल्म में 3 कट सहित 10 बदलाव करने के सुझाव भेजे गए थे. सीबीएफसी ने मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड को पत्र लिखकर ‘यूए’ सर्टिफिकेट के लिए आवश्यक 10 ‘कट/सम्मिलन/संशोधनों’ की लिस्ट भेजी थी.

    बोर्ड ने सुझाव दिया कि मेकर्स फिल्म में उस सीन को डिलीट या रिप्लेस करें जिसमें पाकिस्तानी सैनिक बांग्लादेशी रिफ्यूजी पर हमला करते हैं, खासकर वो सीन जहां एक सैनिक एक नवजात बच्चे और तीन महिलाओं के सिर को धड़ से अलग कर देता है. सूत्रों के मुताबिक फिल्ममेकर्स एक को छोड़कर बाकी सभी कट और बदलावों के लिए मान गए थे.

    29 अगस्त को, फिल्म निर्माताओं को एक ईमेल प्राप्त हुआ जिसमें कहा गया था कि फिल्म को ‘UA’ सर्टिफिकेट मिल गया है; हालांकि, कोई सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया. सर्टिफिकेट न मिलने के बाद ‘इमरजेंसी’ के मेकर्स ने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया. अदालत में, सीबीएफसी के वकील ने कहा कि जांच समिति, जिसे फिल्म निर्माताओं की 14 अगस्त की प्रतिक्रिया की समीक्षा के लिए एक और बैठक आयोजित करनी थी, अभी तक नहीं बुलाई गई है. इस वजह से फिल्म को सर्टिफिकेट नहीं मिल पाया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशराब माफियाओं की खैर नहीं एक्शन में थानेदार राजीव कुमार 
    Next Article हैदराबाद की व्हिस्की आइसक्रीम : बच्चों को नशा बेचते शॉपकीपर गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    July 23, 2026

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    झारखंड में ‘जांच घोटाले’ का आरोप, निष्पक्ष CBI जांच की उठी मांग रघुवर दास

    उपायुक्त ने पटमदा प्रखंड, केजीबीवी व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    जायंट्स ग्रुप ऑफ जमशेदपुर की अनोखी पहल, 200 जरूरतमंदों के बीच कराया नाश्ते का वितरण

    JPSC के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते के घर पर CID की छापेमारी

    नक्शा पास कर बनाए गए वेयरहाउस पर जिला परिषद की बड़ी कार्रवाई, 7 दिन में मांगा जवाब

    लातेहार में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    गिरिडीह में बेखौफ बदमाशों का दिनदहाड़े तांडव, पिस्टल के बल पर मछली कारोबारी से ₹2.07 लाख लूटकर हुए फरार

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.