Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झामुमो नीत गठबंधन ‘लव जिहाद’, ‘घुसपैठ जिहाद’ में शामिल ताकतों को संरक्षण दे रहा है: नड्डा
    Breaking News Headlines झारखंड राजनीति

    झामुमो नीत गठबंधन ‘लव जिहाद’, ‘घुसपैठ जिहाद’ में शामिल ताकतों को संरक्षण दे रहा है: नड्डा

    Devanand SinghBy Devanand SinghMay 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झामुमो नीत गठबंधन ‘लव जिहाद’, ‘घुसपैठ जिहाद’ में शामिल ताकतों को संरक्षण दे रहा है: नड्डा

    देवघर: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्त मोर्चा (झामुमो) पर ‘लव जिहाद’, ‘भूमि जिहाद’ और ‘घुसपैठ जिहाद’ में शामिल ताकतों को संरक्षण देने का बुधवार को आरोप लगाया।नड्डा ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ सरकार द्वारा समर्थित ताकतें आदिवासी महिलाओं पर अत्याचार कर रही हैं और उनकी जमीन हड़प रही हैं।

     

     

    इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दावा किया था कि राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन घुसपैठ का समर्थन कर रहा है और झारखंड पर बड़ा संकट मंडरा रहा है।

    भाजपा प्रमुख नड्डा ने देवघर की एक चुनावी रैली में आरोप लगाया, “ जल, जंगल, जमीन जैसे मुद्दों पर सत्ता में आई सरकार ‘भूमि जिहाद और लव जिहाद’ में सक्रिय ताकतों को संरक्षण देने में शामिल हो गई है। वे (ऐसी ताकतें) आदिवासी लड़कियों को बरगला रही हैं…यह (सरकार) घुसपैठियों के ‘जिहाद’ को बढ़ावा दे रही है। रेत और ज़मीन की लूट अपने चरम पर है। क्या आप चाहते हैं कि ऐसी सरकार चलती रहे।”

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राहुल गांधी और सोनिया गांधी जैसे नेता आदिवासी आरक्षण छीनकर मुस्लिम तुष्टीकरण में लिप्त हैं। उन्होंने कहा, “राहुल गांधी संविधान की प्रति अपने पास रखते हैं, लेकिन उसे कभी पढ़ते नहीं हैं।”

     

     

    नड्डा ने कहा, “ राहुल गांधी को जवाब देना चाहिए कि आंध्र प्रदेश में चार बार आदिवासी/दलित आरक्षण छीनकर मुसलमानों को क्यों दिया गया…मुझे जवाब चाहिए कि आपने कर्नाटक में दो बार ओबीसी आरक्षण छीनकर मुसलमानों को क्यों दिया…यह असंवैधानिक है।”

    उन्होंने आरोप लगाया कि जनता का पैसा लूटने वाले भ्रष्ट झामुमो-कांग्रेस नेताओं को जेल भेजा जाएगा।

    उन्होंने कहा, “ राहुल गांधी, सोनिया गांधी, पी. चिदंबरम, (अरविंद) केजरीवाल, लालू प्रसाद, टीएमसी नेता, द्रमुक नेता जमानत पर हैं। हेमंत (सोरेन), (मनीष) सिसोदिया, सत्येंद्र जैन जेल में हैं।

    नड्डा ने पूछा कि क्या लोग ऐसे भ्रष्ट नेताओं को वोट देंगे।

     

     

     

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 10 वर्षों में विकास की अनेक पहल शुरू की हैं।

    भाजपा नेता ने कहा, “ दुनिया का 40 प्रतिशत डिजिटल लेन-देन अब भारत में होता है। कांग्रेस और झामुमो प्रधानमंत्री मोदी की इन पहल का मजाक उड़ाते थे।”

    नड्डा ने कहा कि दुनिया में देश की अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर पहुंच गई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleओडिशा में मोदी ने पूछा, नवीन बाबू की तबियत खराब होने के पीछे कोई षड्यंत्र तो नहीं
    Next Article आजाद नगर में महिलाओं के बीच गैर सरकारी संगठन के सहयोग से नीरज सिंह ने बांटे सैनिटरी पैड

    Related Posts

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    July 15, 2026

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    July 15, 2026

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जगन्नाथ की रथयात्रा: आस्था, परम्परा और विवाद का विराट उत्सव

    लोकतंत्र में विरोध की मर्यादा: सरयू राय प्रकरण ने उठाए गंभीर सवाल

    ओशिवरा इलाके में एक हत्या: पुलिस ने एक घंटे में आरोपी को दबोचा

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जुगसलाई शाखा का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न

    जमशेदपुर पूर्वी में स्ट्रीट लाइट, सफाई और बुनियादी सुविधाओं को लेकर विधायक पूर्णिमा दास साहू ने अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक

    मानवाधिकार सहयोग भारत का स्थापना दिवस मनाया गया, जमशेदपुर की चप्पलबाजी घटना की निंदा

    दंगा-रोधी मॉक ड्रिल में परखी गई जमशेदपुर पुलिस की तैयारी गोलमुरी पुलिस केंद्र में भीड़ नियंत्रण व आपात स्थिति से निपटने का किया गया अभ्यास

    सरकार की नीति एक ओर, गम्हरिया की हकीकत दूसरी

    बिरसानगर थाना में शांति समिति की बैठक, कम्युनिटी पुलिसिंग के तहत पुलिस-जन संवाद पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.