Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड का पहला डिजिटल बैंकिंग यूनिट बैंक ऑफ इंडिया, जमशेदपुर में खुला
    Breaking News Business Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची राजनीति राष्ट्रीय

    झारखण्ड का पहला डिजिटल बैंकिंग यूनिट बैंक ऑफ इंडिया, जमशेदपुर में खुला

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 16, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखण्ड का पहला डिजिटल बैंकिंग यूनिट बैंक ऑफ इंडिया, जमशेदपुर में खुला डिजिटल इकाई के जरिए जमशेदपुर वासी पेपरलेस बैकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं: अर्जुन मुंडा

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर 75 जिलो में 75 डिजिटल बैंकिंग यूनिट का विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उद्घाटन किया. ये डिजिटल बैंकिंग यूनिट पूरी तरह से पेपरलेस हैं.

    झारखण्ड का पहला डिजिटल बैंकिंग यूनिट बैंक ऑफ इंडिया, जमशेदपुर अंचल द्वारा टीके कॉर्पोरेट टावर्स के निचले तल्ले, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सामने, बिष्टुपुर में खोला गया. इसके शिलान्यास में भारत सरकार के केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो, बैंक ऑफ़ इंडिया के कार्यकारी निदेशक पीआर राजगोपाल, बैंक ऑफ इंडिया एनबीजी झारखण्ड के महाप्रबंधक बिक्रम केसरी मिश्र, उप महाप्रबंधक रणवीर सिंह, बैंक ऑफ इंडिया जमशेदपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक अनुज कुमार अग्रवाल एवं डिजिटल बैंकिंग यूनिट के शाखा प्रबंधक साकेत कुमार उपस्थित थे.

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने बैंकों की भूमिका को अहम बताया एवं कहा कि इस डिजिटल इकाई के जरिए जमशेदपुर वासी पेपरलेस बैकिंग की सुविधा प्राप्त कर सकते हैं.

    मंत्री श्री मुंडा ने डिजिटल बैकिंग के माध्यम से भारत को डिजिटल के क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर ले जाने की बात कही. बैंक ऑफ इण्डिया के कार्यकारी निदेशक पीआर राजगोपाल ने बैंक द्वारा इस तरह की डिजिटल इकाइयां पूरे भारत में खोलने की बात कही. उन्होंने जमशेरपुर वासियों को जानकारी देते हुए बताया कि इस डिजिटल बैंकिंग इकाई में आम नागरिक सेल्फ किसोक से नकद निकासी, नकद जमा, बचत, चालू खाता खोलने,

    क्यूआर कोड जनरेशन, चेक जमा एवं अन्य बैंकिंग सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. भारत सरकार के इस तरह के प्रयासों से देश को आत्मनिर्भर बनने में सहयोग मिलेगा. ये कार्यक्रम बैंक ऑफ इंडिया जमशेदपुर अंचल के उप आंचलिक प्रबंधक मो अनवर जमाल, जिला अग्रणी प्रबंधक पूर्वी सिंहभूम संतोष कुमार के नेतृतव में संपन्न हुआ.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleगुरु नानक देव जी की जयंती पर शहर में निकलने वाले नगर कीर्तन को लेकर सीजीपीसी द्वारा बुलाई गई बैठक में खूब हुआ हंगामा कुर्सियां भी चली पुलिसकर्मी भी हुए घायल
    Next Article रंभा कॉलेज के डी एल एड के विद्यार्थियों का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा 

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.