विधायक संजीव सरदार के विधायक निधि से मैदान का सुंदरीकरण का शिलान्यास संपन्न
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर : बागबेड़ा कॉलोनी पंचायत अंतर्गत कुंवर सिंह मैदान का सुंदरीकरण का शिलान्यास पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार अपने विधायक निधि से नारियल फोड़कर एवं अगरबत्ती दिखाकर शुभारंभ किए। विधायक मद से बनने वाली यह मैदान का सुंदरीकरण की प्राक्कलन राशि 7 लाख रुपए की है। मैदान का सुंदरीकरण में मैदान के चारों तरफ स्थानीय लोगों को बैठने के लिए कुर्सी, बच्चों के लिए झूला, फुहारा से सुसज्जित किया जाएगा।
विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस मैदान का फेज वन में सौंदर्यकरण का काम किया जा रहा है और फेज 2 में वृहद पैमाने पर इस मैदान का सुंदरीकरण किया जाएगा।
पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार इस मैदान का सुंदरीकरण करने का कार्य विधायक निधि से किया जा रहा है जो की काफी सराहनीय है। जिसे कदापि भुलाया नहीं जा सकता है।
इस मौके पर जमशेदपुर प्रखंड झामुमो अध्यक्ष बहादुर किस्कू,पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य सीमा पांडे, बागबेड़ा कॉलोनी झामुमो अध्यक्ष अजीत सिन्हा, समाजसेवी भोला झा, मिथलेश सिंह, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे, विशाल सिंह, रंजन सिह, धनंजय शर्मा, मृत्युंजय सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

