Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पाकुड़ में सड़क हादसा, LPG सिलेंडर से लदे ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 10 की मौत
    Breaking News Headlines झारखंड

    पाकुड़ में सड़क हादसा, LPG सिलेंडर से लदे ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 10 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड के पाकुड़ में बुधवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई . हादसा लिट्टीपाड़ा-अमड़ापाड़ा मुख्य सड़क पर पडेरकोला की समीप हुआ. बताया जा रहा है कि बस पाकुड़ से दुमका जा रही थी. बस में करीब 40 से अधिक लोग सवार थे. इसमें करीब 25 लोगों घायल हुए हैं. बस के बॉर्डी को काटकर लोगों को बाहर निकाला जा रहा है. दुर्घटना में मरने वाले लोगो की संख्या बढ़ने का अनुमान है. बताया जा रहा है कृष्णा रजत बस और LPG सिलेंडर से भरे ट्रक में जोरदार टक्कर हुई. तेज रफ्तार वाले सिलेंडर लदे ट्रक ने बस में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए. इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.

    अब तक की सूचना के अनुसार बस में सवार 10 लोगों की मौत हुई है. करीब लोग गंभीर रूप से घायल हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. शवों को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मरने वाले लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है.
    मामले की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे. प्रशासन व पुलिस की टीम के पहुंचने से पहले ही राहत और बचाव के कार्य में जुट गए. इसके तत्काल बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम तेज किया गया. दुर्घटना के बाद जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है. वरिष्ठ अधिकारी पूरे मामले पर नजर रखे हुए हैं और बचाव कार्य तेजी से किया जा रहा है. इस बीच, मौत की सूचना मिलने के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों में कोहराम मच गया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजम्मू-कश्मीर: मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, जैश के 3 आतंकवादी को किया ढेर
    Next Article दो सालों के बाद पीएम मोदी का पहला पंजाब दौरा, आज फिरोजपुर को देंगे करोड़ों की सौगात

    Related Posts

    जमशेदपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए कीमती सामान, जांच में जुटी पुलिस

    May 19, 2026

    पोटका के पालीडीह गांव में चला डायन प्रथा जागरूकता अभियान

    May 19, 2026

    हुरलुंग पुल के पास चलती हाईवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    May 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में बंद मकान में लाखों की चोरी, ताला तोड़कर चोरों ने उड़ाए कीमती सामान, जांच में जुटी पुलिस

    पोटका के पालीडीह गांव में चला डायन प्रथा जागरूकता अभियान

    हुरलुंग पुल के पास चलती हाईवा में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

    यूसील अस्पताल में दवा संकट पर फूटा मरीजों का गुस्सा, आउटसोर्स कंपनी को 48 घंटे का अल्टीमेटम

    बहरागोड़ा में प्रखंड कार्यालय पर भाजपा ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

    टाटा-कांड्रा सर्विस रोड पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन

    किसानों की 12 सूत्री मांगों को लेकर नारायणपुर में धरना प्रदर्शन

    जामताड़ा में साइबर अपराधियों पर कार्रवाई, पांच गिरफ्तार

    100 डेज टीबी अभियान: जामताड़ा के सभी प्रखंडों में चल रहा विशेष कैंप

    जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनीं लोगों की समस्याएं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.