Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दो सालों के बाद पीएम मोदी का पहला पंजाब दौरा, आज फिरोजपुर को देंगे करोड़ों की सौगात
    Breaking News Headlines

    दो सालों के बाद पीएम मोदी का पहला पंजाब दौरा, आज फिरोजपुर को देंगे करोड़ों की सौगात

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को पंजाब के फिरोजपुर पहुंच रहे हैं. यहां वे 42 हजार 750 करोड़ रुपये से ज्यादा के विकास कार्यों की आधारशिला रखेंगे. इस बात की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय ने दी है. खबर है कि पीएम मोदी के आगमन से पहले फिरोजपुर जिले में करीब 10 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है. खास बात है कि पीएम लगभग दो सालों के बाद पंजाब पहुंच रहे हैं.

    पीएमओ के अनुसार, दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास होगा. इससे दिल्ली से अमृतसर और दिल्ली से कटरा की यात्रा में लगनेवाला समय आधा हो जाएगा. अमृतसर-ऊना खंड का चार-लेन में उन्नयन किया जाएगा, जो चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों को जोड़ेगा. इस दौरान मुकेरियां-तलवाड़ा की नई बड़ी रेल लाइन की आधारशिला रखी जाएगी. साथ ही फिरोजपुर में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर तथा कपूरथला एवं होशियारपुर में दो मेडिकल कॉलेजों का शिलान्यास किया जाएगा.
    प्रधानमंत्री कार्यालय की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ‘लगभग 39,500 करोड़ रुपये की कुल लागत से 669 किलोमीटर लंबे दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेस-वे को विकसित किया जाएगा. यह दिल्ली से अमृतसर और दिल्ली से कटरा की यात्रा में लगनेवाले समय को आधा कर देगा. ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे, प्रमुख सिख धार्मिक स्थलों- सुल्तानपुर लोधी, गोइंदवाल साहिब, खडूर साहिब, तरनतारन और कटरा स्थित वैष्णो देवी के पवित्र हिंदू मंदिर को आपस में जोड़ेगा. एक्सप्रेस-वे, तीन राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों- हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और जम्मू और कश्मीर के अंबाला, चंडीगढ़, मोहाली, संगरूर, पटियाला, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, कठुआ और सांबा जैसे प्रमुख आर्थिक केंद्रों को भी जोड़ेगा.’

    पीएमओ ने जानकारी दी है कि कपूरथला और होशियारपुर में लगभग 325 करोड़ रुपये की लागत से लगभग 100 सीटों की क्षमता वाले दो मेडिकल कॉलेज विकसित किए जायेंगे. इन कॉलेजों को केन्द्र प्रायोजित योजना ‘जिला/रेफरल अस्पतालों से जुड़े नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना’ के तीसरे चरण में मंजूरी दी गई है. इस योजना के तहत पंजाब के लिए कुल तीन मेडिकल कॉलेज स्वीकृत किए गए हैं. इस योजना के प्रथम चरण में एसएएस नगर के लिए स्वीकृत किए गए कॉलेज में कामकाज पहले ही शुरू हो चुका है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपाकुड़ में सड़क हादसा, LPG सिलेंडर से लदे ट्रक ने बस को मारी टक्कर; 10 की मौत
    Next Article झारखंड में ईंट भट्ठा निर्माताओं के लिए पर्यावरण स्वीकृति की अनिवार्यता समाप्त कर दी जाए ” डॉ अजय

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.