Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड: सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, हथियारों का जखीरा बरामद किया
    Breaking News झारखंड

    झारखंड: सुरक्षाबलों को नक्सलियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, हथियारों का जखीरा बरामद किया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 5, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गुमला. नक्सलियों के खिलाप जिला पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है. गुमला जिले के बिशनपुर थाना क्षेत्र के जमटी जंगल से सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा जमीन में गाड़ कर रखे गए हथियार ढूंढ निकाले हैं. इस अभियान के दौरान दो बंदूक, एक पिस्टल, जिलेटिन, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित नक्सलियों के छुपाए कई सामान बरामद किए गए हैं. सीआरपीएफ 158 बटालियन और गुमला पुलिस ने भाकपा माओवादी के जोनल कमांडर रविंद्र गंजू और उसके साथियों के जंगल में सक्रिय होने की सूचना पर दबिश दी थी. टीम के आने की धमक सुनते ही नक्सली भाग निकले. जिला पुलिस और सीआरपीएफ 158 बटालियन के कमांडेंट प्रभात कुमार संदवार के नेतृत्व में जमटी जंगल में सर्च अभियान चलाया गया. सुरक्षाबल के जवानों ने इस दौरान जंगल में जमीन के नीचे प्लास्टिक में बांधकर रखे गए हथियार बरामद किए. हथियार बरामद करने के बाद घंटों तक जवानों ने नक्सलियों की तलाशी में अभियान चलाया, लेकिन सुरक्षाबलों को सफलता नहीं मिली. जानकारी के अनुसार बीते दिनों यह अभियान चलाया गया था. स्थानीय पुलिस इस कार्रवाई को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मान रही है.
    आपको बता दें कि 31 मई को मरवा जंगल में पुलिस व भाकपा माओवादी के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें एक नक्सली मारा गया था. वहीं 10-12 नक्सली भाग निकले थे. इसके बाद पुलिस जिले के विभिन्न इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ लगातार तलाशी अभियान चला रही है. सीआरपीएफ के कमांडेंट ने कहा कि जमटी जंगल में नक्सलियों की सक्रियता की सूचना मिली थी. इसके आधार पर ही स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर छापेमारी अभियान चलाया गया, तो जमीन के नीचे छुपाकर रखे गए हथियार बरामद हुए. उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान लगातार जारी है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअब रूस का कोरोना टीका स्पूतनिक वी भी बनाएगा सीरम इंस्टिट्यूट, डीसीजीआई ने दी सशर्त मंजूरी
    Next Article भारत में 60% सीनियर सिटीजन ने लगवाया कोरोना का टीका, इस मामले में यूएसए को पीछे छोड़ा

    Related Posts

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    September 3, 2026

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    September 3, 2026

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    September 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ‘बिग बॉस 20’ में दिखेगा नया चेहरा: राजनीति और सिनेमा के दिग्गज मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी की एंट्री तय

    Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 7050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले के साथ कीमत 34999 रुपये से शुरू

    भारत में पहली बार महिला चैंपियंस ट्रॉफी का महासंग्राम, 14 फरवरी से मुंबई और वडोदरा में भिड़ेंगी दुनिया की छह दिग्गज टीमें

    वैभव सूर्यवंशी का शानदार 2026 2022 रन और 161 छक्कों के साथ बनाया खास रिकॉर्ड

    पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा राममंदिर के पहले सीईओ बने, ट्रस्ट में 3 नये सदस्यों की भी नियुक्ति

    CEIR तकनीक बनी पुलिस का हथियार, ₹5.40 लाख के 35 गुम मोबाइल बरामद

    यूपी से मुंबई तक फैला 139 करोड़ का MD ड्रग्स सिंडिकेट ध्वस्त, 21 गिरफ्तार

    वरिष्ठ पत्रकार मृत्युंजय वर्मन बने ‘राष्ट्र संवाद’ के कोल्हान प्रभारी

    आत्मनिर्भर भारत की अर्थव्यवस्था ने रचा नया इतिहास

    नेपाल बाढ़: जलवायु न्याय की पुकार और मुआवजे की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.