बिहार में इंडिया ब्लॉक से अलग हुआ झारखंड मुक्ति मोर्चा, 06 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की घोषणा
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में झारखंड की सत्तारूढ़ सबसे बड़ी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा ने गठबंधन से अलग होकर चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है.
बिहार में राजद की उपेक्षा से नाराज झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने केंद्रीय कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन कर ये बातें कहीं. पार्टी की ओर से न सिर्फ बिहार में अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी.
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी ने बिहार की छह सीट चकाई, धमदाहा, कटोरिया,मनिहारी,जमुई और पीरपैंती पर उम्मीदवार खड़ा करने का फैसला किया है और यह संख्या 10 तक जा सकती है. उन्होंने बताया कि बिहार में हम पूरी मजबूती से चुनाव लड़ेंगे और जीतेंगे.
पार्टी ने आज ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन, डॉ. स्टीफन मरांडी, बसंत सोरेन, विनोद पांडेय, सुप्रियो भट्टाचार्य, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, अभिषेक प्रसाद पिंटू, हेमलाल मुर्मू, पंकज मिश्रा, सुनील श्रीवास्तव, मिथिलेश ठाकुर सहित 20 स्टार प्रचारकों के नाम भी घोषित कर दिया. इन स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को भेज दी है.

