घाटशिला उपचुनाव: JLKM ने रामदास मुर्मू को प्रत्याशी बनाया, बीजेपी-जेएमएम में राजनीतिक बयानबाजी तेज
राष्ट्र संवाद संवाददाता
रांची/घाटशिला: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) ने घाटशिला उपचुनाव के लिए रामदास मुर्मू को प्रत्याशी घोषित किया। रामदास मुर्मू 2024 विधानसभा चुनाव में भी JLKM से उम्मीदवार रह चुके हैं और इस बार स्थानीय नीति, रोजगार, पलायन व परिवारवाद जैसे मुद्दों पर चुनाव लड़ेंगे।
इस घोषणा के बाद बीजेपी और जेएमएम के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। बीजेपी का आरोप है कि JLKM का उम्मीदवार चुनाव जीतने के लिए नहीं बल्कि सत्तापक्ष को मदद करने और खेल बिगाड़ने के लिए उतारा गया है। वहीं, जेएमएम ने बीजेपी पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया।
मतदान 11 नवंबर को होगा, और राजनीतिक गहमागहमी लगातार बढ़ती जा रही है।

