Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » छोटे भाई की शादी नहीं कराई तो बड़े भाई की कर दी हत्या
    Breaking News Headlines अपराध झारखंड

    छोटे भाई की शादी नहीं कराई तो बड़े भाई की कर दी हत्या

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    लातेहार. लातेहार के महुआडांड़ के मेराम में सगे छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की इसलिये हत्या कर दी क्योंकि उम्र होने के बाद भी उसका परिवार उसकी शादी नहीं कर रहा था. 30 वर्षीय जेम्स सारस ने अपने बड़े भाई बसंत सारस के सिर और चेहरे पर कुल्हाडिय़ों से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई.

     

    मौके पर पहुंची पुलिस

    गांव के लोगों ने किसी काम से बाहर गई पत्नी को बताया कि उसके पति की उसके देवर ने हत्या कर दी है. घटना शाम तीन बजे के आसपास की है. हत्या के बाद ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को हत्या की सूचना दी. घटना की सूचना मिलते ही महुआडांड़ थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से शव को कब्जे में लिया. वहीं घटना में उपयोग किए गए कुल्हाड़ी को भी पुलिस ने अपनी कब्जे में लिया. ग्रामीणों ने बताया की हत्यारा जेम्स सारस अपने भाई को मारने के बाद मेराम के जंगल में भाग गया है, जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसका पीछा करते हुए उसे पकड़ लिया.

     

    शादी नहीं करने पर कर दी हत्या

    इस हत्या के संबंध में पूछताछ करने पर हत्या का आरोपी जेम्स सारस ने बताया की मेरी उम्र ज्यादा हो जाने के बाद भी मेरी शादी नहीं की जा रही थी. मुझसे ही घर के और बाहर के सभी काम कराए जाते थे और खाना-पीना भी नहीं दिया जाता था, जिससे खीझ कर यह हत्या मैंने की है.

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआईपीएल 2023: आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
    Next Article एमपी के नेशनल पार्क कूनो से भागा चीता, 20 किलोमीटर दूर गांव में घुसा..!

    Related Posts

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    July 24, 2026

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    July 24, 2026

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष ने सरकार को घेरा: जातीय पहचान और आरक्षण पर तीखे सवाल

    बिहार विधानसभा में जातीय पहचान और आरक्षण पर सत्ता पक्ष ने घेरा सरकार को

    ठाणे में मौत का तांडव: जगदाले एवेसा के पीछे हवा में लटका 250 किलो मलबा, जान का खतरा

    जगदाले एवेसा के पीछे लटका 250 किलो मलबा: ठाणे में बड़ा हादसे का खतरा

    बहुड़ा यात्रा: भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा में लाखों श्रद्धालु, कड़ी सुरक्षा

    जल संकट का असंतुलित प्रबंधन: अस्तित्व पर मंडराता खतरा – ललित गर्ग का विश्लेषण

    जल संकट: असंतुलित प्रबंधन से अस्तित्व पर मंडराता खतरा

    पेपर लीक पर कठोर कानून और संवाद की जरूरी पहल

    पेपर लीक रोकने के लिए कठोर कानून के साथ संवाद भी जरूरी: देवानंद सिंह

    पेपर लीक पर कठोर कानून: छात्रों का भविष्य और लोकतंत्र की गरिमा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.