Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » एमपी के नेशनल पार्क कूनो से भागा चीता, 20 किलोमीटर दूर गांव में घुसा..!
    Breaking News Headlines

    एमपी के नेशनल पार्क कूनो से भागा चीता, 20 किलोमीटर दूर गांव में घुसा..!

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    एमपी के श्योपुर स्थित नेशनल पार्क कूनो से आज एक चीता भागकर 20 किलोमीटर दूर झार-बड़ौदा गांव में घुस गया. चीता के गांव में घुसने की खबर से ग्रामीणों में अफरातफरी व भगदड़ मच गई. यहां तक कि कई ग्रामीण तो चीता को देखने के लिए पेड़ों पर चढ़ गए. चीता के भागने की खबर मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंच गई और चीता को वापस जंगल की ओर भेजने की कवायद शुरु कर दी गई. चीता का नाम ओबान बताया गया है, जिसकी लोकेशन टे्रस कर मानिटरिंग की जा रही है.

     

    बताया गया है कि कूनो नेशनल पार्क से निकला ओवान नामक चीते ने देर रात झार-बड़ोदा से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खेतों के पास एक गाय का शिकार किया, इसके बाद वह खेत के रास्ते गांव में पहुंच गया. आज सुबह ग्रामीणों ने खेत में गाय का शव देखा. इसके बाद चीता को गांव में खेत में लेटे हुए देखा जहां पर प्याज लगी थी. यहां तक कि कुछ लोगों ने चीते का वीडियो भी बना लिया. इसके बाद चीता खेतों में ही घूमता रहा, चीता के गांव में आने की खबर से ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई. सुबह से लोग अपने खेतों की ओर नहीं गए, वहीं वन विभाग की टीम पहुंच गई और ओवान की लोकेशन टे्रस करने में जुटी हुई है. ग्रामीणों ने पूछताछ में वन विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी कि गांव से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर 10 दिन से

    चीता का मूवमेंट हो रहा है. इधर वन विभाग की टीम चीता पर निगरानी रख रही है, अधिकारियों का कहना है कि चीता अपने आप वापस लौट जाए. यदि नहीं लौटता है तो उसे टे्रंकुलाइज करके वापस कूनो ले जाएगें. गौरतलब है कि टास्क फोर्स के अधिकारियों ने पिछले दिनों ओवान, फे्रेंडी, आशा व एल्टन नाम के चीतों को बाड़े में जंगल में छोड़ा था. इसके बाद चारों चीते कूनो से बाहर निकलकर कभी टिकटॉली इलाके में तो कभी मोरावन क्षेत्र में देखे जा रहे हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleछोटे भाई की शादी नहीं कराई तो बड़े भाई की कर दी हत्या
    Next Article रांची:कांके में युवक का शव मिला, पिता ने लगाया हत्या का आरोप

    Related Posts

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    July 24, 2026

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    July 24, 2026

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    July 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नीट पेपर लीक पर छात्रों के समर्थन में बोले बन्ना गुप्ता, पुलिस कार्रवाई की निंदा

    छात्रों के मुद्दे पर भाजपा का विरोध मार्च, राहुल गांधी का पुतला दहन

    नगर आयुक्त ने विकास कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता और समयबद्ध निष्पादन के दिए निर्देश

    मौसीबाड़ी से श्रीमंदिर लौटे भगवान जगन्नाथ, बहुरी यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    नीट पेपर लीक मामले को लेकर जमशेदपुर में छात्रों का प्रदर्शन, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    डिमना डैम हादसा: छह घंटे की मशक्कत के बाद दोनों जूनियर डॉक्टरों के शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    लोयोला में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम आयोजित

    टाटा पावर पर ठेका मजदूरों से बॉन्ड भरवाने का आरोप, यूनियन ने जांच की मांग उठाई

    26 जुलाई को होगा डॉ. डी.के. मिश्रा नेफ्रो यूरोलॉजी एंड स्टोन सेंटर का उद्घाटन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.