Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आईपीएल 2023: आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
    Breaking News Headlines

    आईपीएल 2023: आरसीबी के खिलाफ 8 विकेट से मिली हार के बाद मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

    Devanand SinghBy Devanand SinghApril 3, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    दिल्ली. आईपीएल 2023 के अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू ने मुंबई इंडियंस को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी. मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी को जीतने के लिए 172 रनों का लक्ष्य दिया, जिसे आरसीबी ने 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. इस हार के साथ ही मुंबई इंडियंस के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो गया.

     

    मुंबई इंडियंस की ओर से मिले लक्ष्य का पीछा करते उतरी आरसीबी के लिए कप्तान फॉफ डु प्लेसिस और विराट कोहली ने कमाल का खेल दिखाया. कोहली अंत तक आउट नहीं हुए और उन्होंने छक्का लगाकर आरसीबी को मैच जिता दिया. दोनों बल्लेबाजों ने मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 148 रनों की साझेदारी की. कप्तान डु प्लेसिस 43 गेंदों में 73 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 5 चौके और 6 छक्के शामिल थे. वहीं विराट ने 82 रन बनाए. वह मैच में शानदार लय में नजर आए. उनके आगे मुंबई इंडियंस के गेंदबाज टिक नहीं पाए. वहीं दिनेश कार्तिक अपना खाता तक नहीं खोल पाए. आखिर में ग्लेन मैक्सवेल ने 12 रन बनाए. मुंबई इंडियंस की तरफ् से कैमरून ग्रीन और अरशद खान ने 1-1 विकेट हासिल किया.

     

    इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम को 172 रनों का लक्ष्य दिया. मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 84 रन बनाए. उनके अलावा मुंबई इंडियंस का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया. तिलक शुरुआत से अंत तक क्रीज पर डटे रहे और आउट नहीं हुए. उनके अलावा नेहाल वडेरा ने 15 रन बनाए. सूर्यकुमार यादव ने 15 रनों की पारी खेली. ईशान किशन ने 10 रन बनाए. वहीं कप्तान रोहित शर्मा एक बार फिर बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हो गए.

     

    आरसीबी की तरफ से कर्ण शर्मा ने सबसे ज्यादा 2 विकेट हासिल किए. उनके अलावा मोहम्मद सिराज, रीप्स टॉप्ली, आकाशदीप सिंह, हर्षल पटेल और माइकल ब्रेसवेल ने 1-1 विकेट हासिल किया. मुंबई इंडियंस पिछले 11 साल से आईपीएल में अपना पहला मैच नहीं जीत पाई है. पिछले 11 साल से मुंबई इंडियंस के नाम ये शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअंबानी के इवेंट में काजोल और नीसा के साथ आईं रेखा की तस्वीरें
    Next Article छोटे भाई की शादी नहीं कराई तो बड़े भाई की कर दी हत्या

    Related Posts

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    November 10, 2026

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    November 10, 2026

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिवाली पर अभिषेक शर्मा का टीचर को सरप्राइज, अचानक सामने आए क्रिकेटर तो चौंककर बोलीं ‘ओह माय गॉड’, गले लगाकर जताई खुशी

    दीपावली बलिप्रतिपदा पर शेयर बाजार में छुट्टी, एनएसई-बीएसई पर आज नहीं होगी ट्रेडिंग

    81 साल की उम्र में एम. जॉन हैरिसन ने जीता बुकर पुरस्कार, बने सबसे उम्रदराज विजेता

    राहुल-प्रियंका नहीं चाहते थे मां बनें PM, सोनिया गांधी ने आत्मकथा में बताया 2004 का घटनाक्रम

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.