Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षिका ने नकल के शक में उतरवाये कपड़े, शर्मिंदगी में छात्रा ने किया आत्मदाह
    Breaking News Headlines झारखंड

    शिक्षिका ने नकल के शक में उतरवाये कपड़े, शर्मिंदगी में छात्रा ने किया आत्मदाह

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 15, 2022No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर. झारखंड के जमशेदपुर में परीक्षा के दौरान शिक्षिका द्वारा कपड़े उतारने के लिए मजबूर करने पर एक स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा ने घर पहुंच कर खुद पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली, जिसके बाद छात्रा की हालत नाजुक बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि शिक्षिका को संदेह था कि छात्रा ने नकल सामग्री अपनी ड्रेस में छुपा रखी है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि सूचना पर झुलसी छात्रा को उसके परिजन पास के अस्पताल

    ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने कहा कि शिक्षिका के खिलाफ शिकायत दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है. पीडि़ता ने पुलिस को दिए बयान में आरोप लगाया कि महिला निरीक्षक ने उसे अपमानित किया और नकल सामग्री ड्रेस में छिपाने के शक में उसे क्लास से सटे एक कमरे में कपड़े उतारने के लिए मजबूर किया. फिलहाल इस मामले में साकची पुलिस स्टेशन एएसआई नागेंद्र प्रताप ने कहा कि 9वीं कक्षा की छात्रा ने केरोसिन डालकर आत्महत्या की कोशिश की है. आरोप लगाया गया है कि शिक्षिका ने नकल करते पकड़ी गई छात्रा के कपड़े उतरवाए थे. हम

    सच्चाई की जांच कर रहे हैं. लड़की को हमारे आने से पहले यहां से रेफर कर दिया गया था. दरअसल साकची थाना क्षेत्र के शारदामणि गल्र्स हाईस्कूल की 9वीं क्लास की एक छात्रा ने परीक्षा के बाद घर पहुंची औऱ खुद को आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की. आरोप है कि स्कूल में परिक्षा के दौरान एक शिक्षिका ने नकल के शक में छात्रा के कपड़े उतरवाए थे. मामला छायानगर बस्ती में शुक्रवार शाम 5 बजे की है. आग से झुलसी छात्रा को गंभीर स्थिति में एमजीएम अस्पताल में भतीज़् कराया गया, जहां से उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के शरीर का 80 प्रतिशत

    हिस्सा झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. वहीं घटना से नाराज परिजन और बस्तीवासियों ने टीएमएच पहुंचकर हंगामा किया. इस दौरान उन्होंने शिक्षिका पर कार्रवाई की मांग की. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने टीएमएच पहुंचकर छात्रा का बयान लिया है. अपने बयान में उसने कहा कि क्लास में मैडम ने सभी के सामने कपड़े उतरवाए और पिटाई की, जिससे आहत होकर उसने खुद को आग लगाई. छात्रा ने कहा कि वह परीक्षा में नकल नहीं कर रही थी. वहीं स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि मुझे जानकारी मिली थी कि छात्रा नकल कर रही थी. उसको इस दौरान सिफज़् इतना ही कहा था कि ये सब नहीं करना है. प्रिंसिपल ने कहा कि छात्रा के कपड़े नहीं उतरवाए गए हैं, इसकी जानकारी मुझे नहीं है. वहीं छात्रा की बड़ी बहनों ने बताया कि दूसरी पाली में छोटी बहन की साइंस की परीक्षा थी. वह जब परीक्षा देकर घर लौटी तो गुमसुम थी. कुछ देर बाद उसने हम लोगों को चचेरी

    बहन से मिलने भेज दिया. इसके बाद उसने घर में रखे मिट्टी के तेल को अपने ऊपर उड़ेलकर आग लगा ली. उसकी चीख सुनकर हम लोग वहां पहुंचे औऱ किसी तरह आग बुझाई

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleअमेरिकी सरकार ने भारतीयों को दी बड़ी राहत: स्वीकार किये एक लाख से अधिक वीजा अपॉइनमेंट
    Next Article 1000 किमी की हुई भारत जोड़ो यात्रा, 37 दिनों से चल रहे पदयात्री, रैली को करेंगे संबोधित

    Related Posts

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    June 7, 2026

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    June 7, 2026

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित

    श्री हनुमान जी से जुडने का सटीक तरीका है श्री हनुमान चालीसा

    संजुक्ता सेवा निकेतन द्वारा आस्था जनचेतना फाउंडेशन के सहयोग से दिव्यांग जनो के बीच सहायता उपकरण वितरण की जाऐगी।

    ईचागढ़ के पूर्व प्रत्याशी तरुण महतो जेल से रिहा, समर्थकों ने निकाली बाइक रैली

    15वें वित्त आयोग योजना के तहत चार विकास योजनाओं का शिलान्यास

    सरायकेला कांग्रेस के महासचिव ब्रजेश सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश से की मुलाकात, संगठन सशक्तीकरण पर हुई अहम चर्चा

    एनएच-33 पर ऑटो की भीषण भिड़ंत, छह घायल, सड़क सुरक्षा पर फिर उठे सवाल

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.