Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पलामू- चतरा बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मिला हथियारों का जखीरा
    Breaking News Headlines झारखंड

    पलामू- चतरा बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मिला हथियारों का जखीरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पलामू. पलामू और चतरा पुलिस द्वारा चलाए गए संयुक्त छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई है. पुलिस को सर्च ऑपरेशन में हथियारों का जखीरा मिला है, जिसमें कई खतरनाक हथियार शामिल हैं.जानकारी के अनुसार पलामू और चतरा के बॉर्डर क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ नक्सली इकठ्ठा हुए हैं. इसी को लेकर पुलिस यहां लगातार छापेमारी अभियान चला रही थी. अभियान के क्रम में नक्सलियों की तरफ से पुलिस को निशाना बनाते हुए फायरिंग की गई. फायरिंग के जवाब में पुलिस ने भी कई राउंड गोली चलाई. यह मुठभेड़ पलामू के मनातू थाना क्षेत्र के केदल और चतरा के कुंडा थाना क्षेत्र के इलाके में हुई है.अभी तक इस मुठभेड़ में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. पलामू पुलिस को सर्च ऑपरेशन में हथियारों का जखीरा मिला है, जिसमें कई खतरनाक हथियार शामिल हैं. जिंदा कारतूस से लेकर ऑटोमेटिक राइफल तक पुलिस ने बरामद की हैं. पलामू पुलिस ने इस घटना की पुष्टि कर दी है. फिलहाल इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है, जिसमें पलामू और चतरा दोनों जिले की पुलिस जुटी हुई है.हालांकि जानकारी ये भी आ रही है कि नक्सली किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए इकट्ठा हुए थे, मगर पुलिस की छापेमारी के कारण इनकी योजना पर पानी फिर गया. फिलहाल घटनास्थल पर किस तरह की योजना बनाई जा रही थी इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार जरूरत पड़ने पर और अधिक जवानों को ऑपेरशन में लगाने की योजना है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र में मंदिरों को खोलने पर संग्राम, बीजेपी नेता राम कदम को पुलिस ने हिरासत में लिया
    Next Article वंदे भारत की नई 58 ट्रेनों के लिए भारतीय रेलवे ने जारी किया टेंडर

    Related Posts

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    July 22, 2026

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    July 22, 2026

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    चतरा शूटआउट का खुलासा गाली-गलौज के बाद साथी गार्ड की हत्या, 2017 का हत्यारोपी निकला आरोपी

    सुनील गुप्ता की पहल लाई रंग, 24 घंटे में शुरू हुआ बागबेड़ा रोड नंबर-3 का लीकेज मरम्मत और पक्कीकरण कार्य

    फुसबंगला तेजाब कांड पर सियासत तेज, राज्य मंत्री ज्योति सिंह मथारू ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात

    JPSC ने 14वीं संयुक्त असैनिक सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की स्थगित, अगली सूचना तक नहीं होगी परीक्षा

    जमशेदपुर: केनरा बैंक की शाखा से गोल्ड लोन का करोड़ों का सोना गायब होने का मामला, एफआईआर दर्ज

    एसआईआर-2026: सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बीएलए-2 की तीसरी बैठक, मतदाता सूची सत्यापन पर जोर

    जमशेदपुर में मूसलधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाके जलमग्न, पानी में फंसे वाहन

    मुख्य डाकघर को ई-मेल से बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप; पुलिस ने शुरू की जांच।

    एसआईआर को लेकर हनफिया उच्च विद्यालय मतदाता केंद्र पर बीएलओ-बीएलए-2 की बैठक

    नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रधानमंत्री का पुतला दहन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.