Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » वंदे भारत की नई 58 ट्रेनों के लिए भारतीय रेलवे ने जारी किया टेंडर
    Breaking News Headlines

    वंदे भारत की नई 58 ट्रेनों के लिए भारतीय रेलवे ने जारी किया टेंडर

    Devanand SinghBy Devanand SinghAugust 30, 2021No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने 58 नई वंदे भारत ट्रेनों के उत्पादन के लिए टेंडर जारी किया है. साथ ही अगले वर्ष 23 अगस्त तक 75 वंदे भारत ट्रेनों की आपूर्ति करने का लक्ष्य रखा गया है. अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा, इस साल की शुरुआत में 44 वंदे भारत ट्रेनों के लिए टेंडर और 58 नए टेंडर के साथ हमारे पास 2024 तक 102 वंदे भारत ट्रेनें तैयार हो जाएंगी.बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर 75 वंदे भारत ट्रेन चलाने की घोषणा की है. आजादी के अमृत महोत्सव के 75 हफ्तों में देश के विभिन्न हिस्सों को जोड़ने के लिए ऐसी 75 ट्रेनें चलाई जाएंगी. वंदे भारत ट्रेन के लिए नए कोचों का निर्माण चेन्नई स्थित इंटीग्रल कोच फैक्टरी, रायबरेली स्थित माडर्न कोच फैक्टरी और कपूरथला स्थिति रेल कोच फैक्टरी में किया जाएगा. टेंडर की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर, 2021 है. प्री-बिड मीटिंग 21 सितंबर को आयोजित की जाएगी. जबकि, प्री-बिड क्वैरीज 14 सितंबर, 2021 को जमा करने की कट-ऑफ तारीख होगी.58 नई वंदे भारत ट्रेनों के लिए टेंडर 28 अगस्त को जारी किया गया था. इसके निर्माण के लिए डिजाइन, विकास, निर्माण, एकीकरण और परीक्षण के लिए बोलियां आमंत्रित की गईं. भारतीय रेलवे ने बीते वर्ष सितंबर महीने में 44 सेमी-हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेनों की खरीद के लिए एक संशोधित टेंडर जारी किया था, जिसमें 75 फीसदी स्वदेशी कलपुर्जो के इस्तेमाल को अनिवार्य बनाया गया था. बाद में सरकार ने इस परियोजना के लिए तीन वैश्विक टेंडरों को रद कर दिया था. एक अधिकारी ने बताया कि 28 अगस्त को नए टेंडर जारी होने के बाद अब मार्च, 2024 तक रेलवे को ऐसी 102 ट्रेनों की आपूर्ति की जाएगी. इनमें से 75 ट्रेनें 15 अगस्त, 2023 तक उपलब्ध होंगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-वाराणसी मार्ग पर वंदे भारत ट्रेन के पहले रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. वंदे भारत एडवांस फीचर्स से लैस लोकोमोटिव इंजन के बिना दौड़ने वाली देश की पहली ट्रेन है. नई दिल्ली और श्री माता वैष्णोदेवी कटरा के बीच इस तरह की दूसरी ट्रेन सेवा को 3 अक्टूबर को गृह मंत्री अमित शाह ने हरी झंडी दिखाई थी. वर्तमान में वंदे भारत ट्रेन की अधिकतम गति 110 किमी प्रति घंटे है. इसे आगे चलकर इसकी अधिकतम गति 130 किमी प्रति घंटे की जाएगी.आने वाली नई वंदे भारत ट्रेनें आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगी. इसमें आपात स्थिति में लोगों को बचाने में मदद के लिए मॉडर्न फीचर्स को शामिल किया गया है. नई आने वाली वंदे भारत ट्रेनों में जीपीएस-आधारित यात्री सूचना प्रणाली, सीसीटीवी कैमरे, स्वचालित स्लाइडिंग डोर तथा वैक्यूम आधारित बायो टॉयलेट समेत अन्य सुविधाएं शामिल हैं. वंदे भारत ट्रेनों में आपात स्थितियों में यात्रियों को निकालने के लिए चार आपातकालीन खिड़कियां लगाई जाएंगी. ट्रेनों में पुशबटन को बढ़ाकर दो से चार किया जाएगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपलामू- चतरा बॉर्डर पर पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, मिला हथियारों का जखीरा
    Next Article बिहार-यूपी-बंगाल सहित कई राज्यों में बारिश की अलर्ट

    Related Posts

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    July 22, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    जेपीएससी पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का प्रदर्शन, CBI जांच की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.