Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई जदयू की बैठक में झारखंड चुनाव पर चर्चा
    Headlines बिहार राजनीति

    नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई जदयू की बैठक में झारखंड चुनाव पर चर्चा

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 27, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई जदयू की बैठक में झारखंड चुनाव पर चर्चा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने शनिवार को कहा कि वह पड़ोसी राज्य झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ गठबंधन करके विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है।

    मुख्यमंत्री ने अपने आधिकारिक आवास पर पार्टी की एक बैठक की अध्यक्षता की। इसमें झारखंड के प्रभारी व जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, बिहार के मंत्री अशोक चौधरी और झारखंड जदयू की इकाई के प्रमुख एवं राज्यसभा सांसद खीरू महतो सहित अन्य लोग शामिल हुए।

     

     

    बैठक के बाद महतो ने संवाददाताओं से कहा, “हम भाजपा के साथ गठबंधन कर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उत्सुक हैं।”

    उन्होंने कहा, “पार्टी के सर्वोच्च नेता के साथ जिन मुद्दों पर चर्चा हुई उनमें कुर्मियों को अनुसूचित जनजातियों की सूची में शामिल करना भी था। झारखंड में कुर्मी नेता कुछ समय से यह मांग उठा रहे हैं और आज पश्चिम बंगाल के प्रतिनिधियों ने भी इसका समर्थन किया। अब हम इस मुद्दे को संसद और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के समक्ष उठाकर आगे बढ़ेंगे।”

     

     

    झारखंड में इस वर्ष के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। यह राज्य ढाई दशक पहले बिहार से अलग होकर बना था।

    राज्य में वर्तमान में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) गठबंधन की सरकार है। इस गठबंधन ने 2019 के चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को सत्ता से बाहर कर दिया था।

    जदयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, “पार्टी राजग के साथ मिलकर झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ना चाहती है।”

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्यों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी :पीएम मोदी
    Next Article जमशेदपुर महानगर कांग्रेस के युवा इकाई ने शुरू किया “हर घर खटाखट” योजना

    Related Posts

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    June 4, 2026

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    June 4, 2026

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.