Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड चुनाव 2024: झारखंड में दिग्गजों ने किया नामांकन ,जानें किसने क्या कहा
    Headlines झारखंड

    झारखण्ड चुनाव 2024: झारखंड में दिग्गजों ने किया नामांकन ,जानें किसने क्या कहा

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 24, 2024No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखण्ड चुनाव 2024: झारखंड में दिग्गजों ने किया नामांकन , जानें किसने क्या कहा

    गढ़वा/बोकारो/गिरिडीह/सिमडेगा/कोडरमा/धनबाद/जामताड़ा: आज दो दिग्गजों ने नामांकन दाखिल किया. गढ़वा विधानसभा से सपा प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह ने जबकि भाजपा पार्टी प्रत्याशी के रूप में भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भानू प्रताप साही ने नामांकन किया. गढ़वा अनुमंडल कार्यालय में गढ़वा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी गिरिनाथ सिंह ने आज अनुमंडल कार्यालय पहुंच कर निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम के समक्ष एक सेट मे अपना नामांकन दाखिल किया. मौके पर उन्होंने कहा कि क्षेत्र में भ्रष्टाचार को मिटाना है, इसलिए आज जनता के आह्वान पर हम नामांकन कर रहे हैं.

     

     

    यहां आज मुद्दा है पलायन रोकने का, भ्रष्टाचार रोकने का, लेकिन लोग आज सेवार्थ कम मेवार्थ पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं. इस बार की लड़ाई हम नहीं बल्कि जनता लड़ रही है. वहीं भवनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी के प्रत्याशी भानू प्रताप साही ने श्रीबंशीधर नगर अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीएम के समक्ष दो सेट मे अपना नामांकन दाखिल किया.

    मौके पर प्रत्याशी ने बताया कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा है. आज हमको उस पार्टी का प्रत्याशी बनाया गया है. इस सरकार के भ्रष्टाचार, घूसखोरी, नौकरी में युवाओं को ठगना, ट्रांसफर पोस्टिंग का खेल जिस तरह से बालू को यहां सोना बनाया गया है, इससे जनता ऊब चुकी है. इसलिए जनता ने यह तय कर लिया है अब इस भ्रष्टाचारी सरकार को हटाना है और साफ सुथरी और विकास करने वाली सरकार को बैठना है.

     

     

    चंदनकियारी के जेएमएम कैंडिडेट उमाकांत रजक ने गुरुवार को मंगल कार्यालय में पहुंचकर भूमि सुधार उपसमाहर्ता सह निर्वाची पदाधिकारी प्रभाष दत्ता के पास नामांकन किया. नामांकन के बाद जेएमएम प्रत्याशी उमाकांत रजक ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि तीर कमान श्रीराम का प्रतीक है और इसी तीर धनुष से रावण का वध हुआ था. यही तीर धनुष राज्य में बीजेपी की अराजकताओं को समाप्त करेगा और विकास की लहर लाएगा.

    जमुआ विधानसभा सीट के लिए भाजपा की डॉ मंजू कुमारी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया. गुरुवार को डॉ मंजू ने अपर समाहर्ता दीपक सिंह बिरुआ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. इस दौरान छतीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंजू के पिता पूर्व विधायक सुकर रविदास, भाजपा नेता कामेश्वर पासवान समेत कई मौजूद थे.

     

     

    इसी तरह झामुमो की टिकट पर जमुआ से केदार हाजरा ने नामांकन पत्र दाखिल किया. गुरुवार को केदार ने अपर समाहर्ता दीपक सिंह बिरुआ के समक्ष पर्चा दाखिल किया. इस दौरान मंत्री हफिजूल अंसारी, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, राज्यसभा सांसद सरफराज अहमद भी मौजूद थे.

    दल बदल के कारण चर्चा में है सीट

    वैसे इस बार जमुआ सीट दल बदल के कारण चर्चा में है. इस सीट के सिटिंग विधायक केदार हाजरा भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम चुके हैं. झामुमो ने यहां से इन्हें उम्मीदवार बनाया है. जबकि पिछले चुनाव में कांग्रेस की टिकट पर लड़कर दूसरे स्थान पर रही मंजू कुमारी ने भी कांग्रेस छोड़ दिया. कांग्रेस छोड़ने के बाद बीजेपी का दामन इन्होंने थामा तो भाजपा ने इन्हें उम्मीदवार बना दिया. इस सीट और दोनों के बीच ही टक्कर होने की संभावना है.

    केदार पर मौकापरस्त का आरोप

    नामांकन के बाद मौके पर मौजूद छतीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने झामुमो प्रत्याशी केदार हाजरा पर मौकापरस्त होने का आरोप लगाया. कहा कि भाजपा ने केदार को तीन बार विधायक बनाया लेकिन इन्होंने पार्टी को धोखा दिया. प्रत्याशी की घोषणा से पहले केदार ने जेएमएम जॉइन कर लिया. इस बार जनता केदार हाजरा को सबक सिखाएगी.

     

     

     

    सिमडेगा में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज भाजपा के प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज सिमडेगा विधानसभा सीट से श्रद्धानंद बेसरा और कोलेबिरा विधानसभा सीट से सुजान जोजो मुंडा ने नॉमिनेशन किया. नॉमिनेशन से पहले शहर के अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में भाजपा ने सभा की. जिसमें पूरे जिले के हरेक मंडल से भाजपा के हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ पड़ा. नामांकन करवाने के लिए छत्तीसगढ़ के मंत्री केदार कश्यप और सिमडेगा के बीजेपी प्रभारी बबन गुप्ता शामिल रहे. भाजपा के दोनों प्रत्याशी और छत्तीसगढ़ के मंत्री ने सिमडेगा और कोलेबिरा दोनों विधानसभा सीट पर इस बार जीत का दावा किया है.

    सूबे की हॉट सीट में से एक गांडेय से भाजपा ने जिला परिषद अध्यक्ष मुनिया देवी को उम्मीदवार बनाया है. गुरुवार को मुनिया देवी ने इस सीट पर नामांकन किया. छतीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, भाजपा नेता दिनेश यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रवीण चौधरी के साथ मुनिया देवी गांडेय के निर्वाची पदाधिकारी सह जिला आपूर्ति पदाधिकारी के समक्ष पहुंची और नामांकन पत्र दाखिल किया.

    बता दें कि मुनिया देवी दो बार जिला परिषद की अध्यक्ष रही हैं. गांडेय में इनका मायका है और भाजपा ने इन्हें उम्मीदवार बनाया है. मुनिया देवी इस सीट पर झामुमो की उम्मीदवार वर्तमान विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन को चुनौती देगी. यहां बता दें कि इस सीट पर इसी वर्ष 2024 में उपचुनाव हुआ था. इस उपचुनाव में जेएमएम की टिकट पर कल्पना सोरेन खड़ी हुई थी. जबकि कल्पना के खिलाफ भाजपा ने दिलीप वर्मा को उम्मीदवार बनाया था. उपचुनाव में कल्पना ने दिलीप को हराया था. इस हार देखते हुए भाजपा ने इस बार महिला प्रत्याशी के तौर पर मुनिया देवी को उतारा है.

    नामांकन से पहले सभा
    गुरुवार को नामांकन से पहले मुनिया देवी के पक्ष में एक सभा का आयोजन आमबागान में किया गया. यहां कई वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया. इस दौरान कई नेता मौजूद थे.

    बीजेपी ने तीसरी दफा अपने सीटिंग विधायक नीरा यादव पर भरोसा जताते हुए उन्हें कोडरमा से चुनावी मैदान में उतारा है. नीरा यादव ने आज अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह के समक्ष अपना नॉमिनेशन दाखिल कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरेलवे सुरक्षा बल अपने ‘बहादुर सैनिकों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
    Next Article झारखंडी जनमानस की है यही पुकार बनेगी राज्य में एनडीए की सरकार – सहीस

    Related Posts

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    December 13, 2025

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    December 13, 2025

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    December 13, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हाता चाईबासा मुख्य मार्ग पर सघन वाहन जांच अभियान, जिला परिवहन पदाधिकारी संग राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा अपने दल बल के साथ रहे मौजूद

    रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन में नये सत्र 2025-2027 के विद्यार्थियों के लिए स्वागत समारोह “दीक्षारंभ” और भूतपूर्व छात्रों के लिए दीक्षांत समारोह का संयुक्त रूप से आयोजन।

    इंटर चर्च क्रिसमस मिलन समारोह संपन्न इस सृष्टि में हम सभी सहयात्री हैं : बिशप

    पूर्वी विधानसभा की जनसमस्याओं पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के जीएम से की वार्ता, त्वरित समाधान की रखी मांग

    लायंस क्लब भारत ने मनाया चौथा स्थापना दिवस, 51 सफाईकर्मियों को कंबल वितरण कर दिया सेवा का संदेश

    केरला समाजम हिन्दी स्कूल गोलमुरी वार्षिक खेलकूद समारोह प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    राष्ट्रीय लोक अदालत में मिला त्वरित न्याय, मोटर वाहन दुर्घटना केस में दो पीड़ितों को मिला एक करोड़ 80 लाख का चेक ।

    सोना देवी विश्वविद्यालय में “इग्नाइट 2025” का भव्य समापन, खेल भावना व सांस्कृतिक उल्लास का संगम

    उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई आईटीडीए एवं कल्याण विभाग की समीक्षात्मक बैठक

    जिला शिक्षा कार्यालय में 88 ब्लॉक टॉपर्स को किया गया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.