Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड शिक्षा विभाग सख्त: निजी स्कूलों के फीस नियंत्रण और विनियमन के लिए जिला व विद्यालय स्तर पर समितियों के गठन का निर्देश, भाजपा नेता के पत्राचार पर सक्रिय हुई सरकार
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    झारखंड शिक्षा विभाग सख्त: निजी स्कूलों के फीस नियंत्रण और विनियमन के लिए जिला व विद्यालय स्तर पर समितियों के गठन का निर्देश, भाजपा नेता के पत्राचार पर सक्रिय हुई सरकार

    dhiraj KumarBy dhiraj KumarApril 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखंड शिक्षा विभाग सख्त: निजी स्कूलों के फीस नियंत्रण और विनियमन के लिए जिला व विद्यालय स्तर पर समितियों के गठन का निर्देश, भाजपा नेता के पत्राचार पर सक्रिय हुई सरकार

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    निजी स्कूलों द्वारा मनमाने शुल्क वसूली पर लगाम कसने की दिशा में झारखंड सरकार का स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग की अपर सचिव सीता पुष्पा ने 11 मार्च को राज्य के सभी उपायुक्तों, जिला शिक्षा अधीक्षकों एवं जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र जारी कर अविलंब विद्यालय स्तरीय फीस समिति तथा जिला स्तरीय शुल्क निर्धारण/विनियमन समिति के गठन एवं उन्हें क्रियाशील करने का निर्देश दिया है। साथ ही, शुल्क नियंत्रण एवं विनियमन को लेकर की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट भी तलब की गई है।

    विभागीय सूत्रों के अनुसार, “झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण (संशोधन) अधिनियम, 2017” के प्रावधानों के अनुरूप इन समितियों का गठन अनिवार्य है, लेकिन कई जिलों में अब तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं हुई थी या समितियां निष्क्रिय पड़ी थीं। इसी कारण निजी स्कूल प्रबंधन द्वारा अभिभावकों से मनमाना शुल्क वसूले जाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

    इस मामले को भाजपा नेता सह “शिक्षा सत्याग्रह” के संस्थापक अंकित आनंद ने गंभीरता से उठाते हुए मार्च के प्रारंभ में केंद्रीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय तथा झारखंड के शिक्षा सचिव को पत्र भेजा था। उन्होंने समितियों के गठन नहीं होने और उनके निष्क्रिय रहने के कारण अभिभावकों के आर्थिक दोहन का मुद्दा प्रमुखता से उठाया था। विभाग ने अब इस पत्राचार के आलोक में कार्रवाई करते हुए संबंधित निर्देश जारी किए हैं और इसकी सत्यापित प्रति अंकित आनंद को भी सूचनार्थ उपलब्ध कराई है।

    इधर, जमशेदपुर में भी जिला शिक्षा विभाग स्तर पर समिति की बैठक आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है।

    शिक्षा सत्याग्रह के संस्थापक अंकित आनंद ने कहा कि सरकार का यह कदम अभिभावकों को बड़ी राहत देगा। लंबे समय से फीस को लेकर कोई प्रभावी निगरानी नहीं थी। अब समिति के सक्रिय होने से पारदर्शिता बढ़ेगी और मनमानी पर रोक लगेगी। जरूरत है कि निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सही समय पर संज्ञान लेने के लिए केंद्रीय स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्रालय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार जताया है।

    माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में राज्यभर में फीस समितियां सक्रिय होने के बाद स्कूल शुल्क के विनियमन एवं नियंत्रण को लेकर ठोस कार्रवाई देखने को मिलेगी।

    झारखंड शिक्षा विभाग सख्त: निजी स्कूलों के फीस नियंत्रण और विनियमन के लिए जिला व विद्यालय स्तर पर समितियों के गठन का निर्देश भाजपा नेता के पत्राचार पर सक्रिय हुई सरकार
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहादसे को निमंत्रण दे रहा झुका बिजली का पोल
    Next Article असम में झामुमो के प्रचार अभियान में जुटे विधायक संजीव सरदार, आदिवासी अधिकार बना मुख्य मुद्दा

    Related Posts

    एमएमडीआर एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का झामुमो-कांग्रेस सरकार पर हमला

    September 19, 2026

    हिंदूपीठ मे गणपति महोत्सव संपन्न

    September 19, 2026

    एमएस देशी ढाबा का विधि-विधान से उद्घाटन, अब रात में भी मिलेगी भोजन की सुविधा

    September 19, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एमएमडीआर एक्ट पर बाबूलाल मरांडी का झामुमो-कांग्रेस सरकार पर हमला

    हिंदूपीठ मे गणपति महोत्सव संपन्न

    एमएस देशी ढाबा का विधि-विधान से उद्घाटन, अब रात में भी मिलेगी भोजन की सुविधा

    पोटका, जमशेदपुर और डुमरिया प्रखंड मुख्यालय में हजारों लोग सड़क पर उतरे, संजीव सरदार के नेतृत्व में दिखी झामुमो की एकजुटता

    मेल-चिट्ठी अभियान से सरकार तक पहुंचा रहे सहारा जमाकर्ताओं की आवाज 13 करोड़ जमाकर्ताओं के भुगतान का मुद्दा उठा

    श्री कंस्ट्रक्शन कार्यालय में बाबा विश्वकर्मा पूजन धूमधाम से संपन्न

    चंपई सोरेन ने ओत् गुरु कोल लको बोदरा को किया नमन, हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग

    मंत्री पद को लेकर श्वेता शर्मा के नाम की चर्चा तेज, 25 सितंबर के बाद हो सकती है तस्वीर साफ

    खेलते-खेलते गले में लिपटी रस्सी, चली गई 10 साल के गोलू की जान

    झारखंड की पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेत्री पूर्व विधायक विमला प्रधान का ,ईलाज के क्रम में रांची में हुआ निधन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.