Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कोवीशील्ड का कमाल, 1 साल से बेड पर पड़ा व्यक्ति वैक्सीन लगते ही खड़ा हो गया
    Breaking News Headlines झारखंड

    कोवीशील्ड का कमाल, 1 साल से बेड पर पड़ा व्यक्ति वैक्सीन लगते ही खड़ा हो गया

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 15, 2022No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बोकारो. जो काम लाखों की दवा नहीं कर पाई, वो फ्री की कोवीशील्ड वैक्सीन कर गई. ये दावा झारखंड के बोकारो के दुलार चंद मुंडा का है. जिले के पेटरवार प्रखंड के टकाहा गांव के रहने वाले 55 वर्षीय दुलार चंद मुंडा पिछले एक वर्ष से गंभीर रूप से बीमार थे. वे बेड से हिल भी नहीं पा रहे थे. इस बीच 6 जनवरी को कोविड वैक्सीनेशन टीम ने उन्हें कोवीशील्ड का टीका लगाया. इसके बाद 9 जनवरी को वह उठ कर खड़े हो गए और अपने पैरों पर चलने लगे.

    राज्य वैक्सीनेशन के पदाधिकारी राकेश दयाल ने बताया कि हेल्थ डिपार्टमेंट इसकी जांच की तैयारी कर रहा है. स्थिति सही होते ही रिम्स के एक्सपर्ट की टीम मामले की जांच करेगी. उन्होंने बताया कि जब तक इस बात की जांच नहीं हो जाएगी कि मुंडा को किस प्रकार की परेशानी थी. उनका क्या ट्रीटमेंट चल रहा था? किस प्रकार का रिएक्शन हुआ है? तब तक इस मामले में कुछ भी बोलना उचित नहीं होगा.

    इलाज कराने में जमीन तक बिक गई

    दुलार चंद मुंडा ने बताया कि 4 साल पहले वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे. इसके तीन साल बाद उनके शरीर की नसों में परेशानी आ गई थी. इस कारण वह पिछले 1 वर्ष से बेड से उठ नहीं पा रहे थे. उनके परिजनों ने बोकारो, धनबाद व रांची के रिम्स तक में इलाज कराया. इसमें लगभग 4 लाख रुपए तक का खर्च आया. इसके लिए पैसे का इंतजाम करने में उनकी जमीन तक बिक गई, लेकिन बीमारी ठीक नहीं हुई.

    सिविल सर्जन ने कहा- यह रिसर्च का विषय

    बोकारो के सिविल सर्जन जितेंद्र कुमार ने बताया कि ये शोध का विषय है. वैक्सीन लगते ही शरीर में क्या बदलाव हुआ, बिना जांचे इस मामले में कुछ भी नहीं कहा जा सकता है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटरवार की एक टीम ने चिकित्सा प्रभारी अलबेल केरकेट्टा के नेतृत्व में दुलार चंद मुंडा के स्वास्थ्य जांच भी की, लेकिन कुछ भी स्पष्ट नहीं हो पाया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसंसद का बजट सत्र 31 जनवरी से होगा शुरू, 1 फरवरी को पेश होगा केंद्रीय बजट
    Next Article WHO ने कोरोना के इलाज के लिए इस दवा को दी मंजूरी, जानिए किस स्थिति में दी जा सकेगी ये मेडिसीन

    Related Posts

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    August 21, 2026

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    August 20, 2026

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    August 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अमलगम कम्पनी गेट पर धरने के बीच विवाद जेएलकेएम कार्यकर्ताओं से कथित बदसलूकी का आरोप

    भाजपा नेत्री मीरा मुंडा जीप सदस्य सूरज मंडल के घर पहुँच हमले की ली जानकारी

    आमदा में चोरी का माल बरामद, चार गिरफ्तार

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 82वीं जयंती पर दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

    सूरज मंडल पर हमले में दोषियों की गिरफ्तारी की मांग, थाना घेराव की चेतावनी

    विधायक सविता महतो की पहल पर कुलटांड़ की जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू

    चौका-कांड्रा मार्ग पर राशन दुकान में चोरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    चंपुआ अंतगर्त राजिया ग्रामपंचायत के राजकीय उच्च विद्यालय मे शिक्षको की कमी को लेकर अभिभावकों ने विद्यालय मे ताला जड़ा

    स्कूल परिसर में बालू का खेल? रात में स्टॉक, दिन में ढुलाई से उठे गंभीर सवाल*

    रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.