Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Jharkhand: तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग केस में अदालत ने 10 लोगों को ठहराया दोषी, 5 जुलाई को होगा सजा का ऐलान
    Headlines अपराध झारखंड

    Jharkhand: तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग केस में अदालत ने 10 लोगों को ठहराया दोषी, 5 जुलाई को होगा सजा का ऐलान

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    Jharkhand: तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग केस में अदालत ने 10 लोगों को ठहराया दोषी, 5 जुलाई को होगा सजा का ऐलान
    रांची. झारखंड के बहुचर्चित तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग मामले में मंगलवार को सरायकेला अदालत का फैसला आया. अपर जिला जज प्रथम अमित शेखर की अदालत ने 10 लोगों को दोषी ठहराया है.

    लोक अभियोजक अशोक कुमार रे ने बताया कि आरोपियों को आईपीसी की धारा 304, 323, 341 समेत विभिन्न धाराओं के तहत दोषी ठहराया गया है. सजा की अवधि पर सुनवाई 5 जुलाई को होगी. अदालत ने दो आरोपियों सत्यनारायण और सुमंत प्रधान को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया है. अदालत का यह फैसला चार साल बाद आया है.

     

     

    इन आरोपियों को ठहराया दोषी

    दोषी ठहराए गए लोगों में पप्पू मंडल, भीम सिंह मंडल, कमल महतो, अतुल महली, मदन नायक, सुमंत महतो, विक्रम मंडल, चामू नायक, प्रेमचंद महली और प्रकाश महली शामिल हैं. मुख्य आरोपी पप्पू मंडल को छोड़कर सभी आरोपी जून 2019 में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर थे.

    चोरी के आरोप में भीड़ जमकर पीटा

    तबरेज अंसारी (23) सरायकेला के महुलडीहा गांव का रहने वाला था. 17 जून, 2018 की रात को सीनी थाना चौकी के अंतर्गत धतकीडीह गांव में भीड़ ने चोरी के आरोप में तबरेज की पिटाई कर दी थी. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. 18 जून को पुलिस ने उसे चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. लेकिन 21 जून को उनकी हालत अचानक बिगड़ गई और अगली शाम सरायकेला सदर अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया. इस मामले में 11 लोगों पर केस दर्ज किया गया था. जिसके बाद से लगातार सुनवाई हो रही थी और आज फैसला आया है.

     

     

    दो महीने पहले तबरेज का हुआ था निकाह

    तबरेज अंसारी की हत्या उसके निकाह के दो महीने के बाद हो गई थी. 27 अप्रैल को उसका निकाह हुआ था. माता-पिता की बचपन में ही मौत हो गई थी. तबरेज पुणे में वेल्डिंग का काम करता था.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबिहार: वैशाली में गंगा नदी पर तेज हवा के साथ बहा पुल, फंस गए कई लोग
    Next Article प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह पहँची जमशेदपुर , महिला कांग्रेसियों के साथ करेंगी बैठक

    Related Posts

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    November 10, 2026

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    November 10, 2026

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    Verificatie bij Cazeus Casino voor je eerste uitbetaling

    Casinova Sportwetten neben dem Casino im Überblick

    मैं कैसे जयकारा लिख दूँ?

    संघ की सौ वर्षीय साधना और प्रचारकों का समर्पण

    IAS विश्राम यादव का बिरहा सुनकर पुराने दिनों की यादें हुईं ताजा, विजय लाल यादव और रुचि यादव भी रह गए हैरान!

    अयोध्या में अखिलेश की आस्था या 2027 की चुनावी रणनीति

    उत्तर प्रदेश 2027ः सत्ता की परीक्षा, समीकरणों की अग्निपरीक्षा

    Sportwetten bei Spinoloco neben dem Casino mit 7.635 Spielen

    चार दिवसीय चक्का जाम स्थगित, तीन युवकों को नौकरी का लिखित आश्वासन

    निर्भय सिंह के निधन पर अभय सिंह के आवास पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, जताया शोक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.