Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बिहार: वैशाली में गंगा नदी पर तेज हवा के साथ बहा पुल, फंस गए कई लोग
    Breaking News Headlines बिहार

    बिहार: वैशाली में गंगा नदी पर तेज हवा के साथ बहा पुल, फंस गए कई लोग

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 28, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

    बिहार: वैशाली में गंगा नदी पर तेज हवा के साथ बहा पुल, फंस गए कई लोग
    वैशाली. बिहार में भारी बारिश के कारण गंगा नदी में पानी का बहाव तेज हो गया है. यहां के वैशाली जिले में पानी के बहाव और तेज हवाओं के कारण एक पुल बह गया. इस दौरान पुल पर काफी संख्या में लोग मौजूद थे. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

    जानकारी के मुताबिक ये घटना बिहार के वैशाली जिले की है. यहां बहने वाली गंगा नदी को पार करने के लिए प्रशासन की ओर से एक पैंटून पुल बनाया जाता है. बताया गया है कि बुधवार को लोग नदी पार करने के लिए इसी पुल से होकर गुजर रहे थे. इसी दौरान पुल तेज बहाव में बह गया. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

     

     

     

    एक माह पहले गिरा था 1700 करोड़ का पुल

    बता दें कि यह घटना बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत से बने निर्माणाधीन अगुवानी-सुल्तानगंज पुल के ढह जाने के तीन सप्ताह बाद सामने आई है. उस पुल हादसे में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई थी. स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया था कि नवंबर 2019 की समय सीमा होने के बाद भी पुल का अब तक काम पूरा नहीं था.

     

     

    चार दिन पहले भी गिरा एक पुल का पिलर

    इससे पहले 24 जून को बिहार के किशनगंज जिले में एक अन्य पुल का कुछ टूट गया था. राज्य की राजधानी पटना से करीब 400 किलोमीटर दूर हुई इस घटना में मेची नदी पर बने पुल का एक खंभा ढह गया. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के परियोजना निदेशक अरविंद कुमार ने कहा कि एनएच-327ई पर निर्माणाधीन पुल पूरा होने पर किशनगंज और कटिहार को जोड़ देगा.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनिर्मल गेस्ट हॉउस मे झामुमो जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित , अहम् विषयों पर हुई चर्चा
    Next Article Jharkhand: तबरेज अंसारी मॉब लिंचिंग केस में अदालत ने 10 लोगों को ठहराया दोषी, 5 जुलाई को होगा सजा का ऐलान

    Related Posts

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    June 8, 2026

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    June 8, 2026

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राजस्थान में मानव तस्करी: बच्चियों को लीज पर देने का सच

    ‘राष्ट्र संवाद’ खबर का असर: यूसीआईएल में फेरबदल शुरू!

    भक्ति और श्रद्धा के माहौल में संपन्न हुआ पहाड़ी माता पूजा महोत्सव, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाभोग

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.