Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंड के मुख्यमंत्री सबसे भ्रष्ट, भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं से खिलवाड़ किया: राजनाथ
    Breaking News Headlines झारखंड रांची राजनीति

    झारखंड के मुख्यमंत्री सबसे भ्रष्ट, भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं से खिलवाड़ किया: राजनाथ

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 21, 2024Updated:September 21, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

    झारखंड के मुख्यमंत्री सबसे भ्रष्ट, भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं से खिलवाड़ किया: राजनाथ

     

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं से खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए उन्हें देश का ‘सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री’ करार दिया।

    सिंह ने कहा कि अब सोरेन को सत्ता से हटाने और पूर्वी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मत देकर उसे सत्ता में लाने का समय आ गया है। इस साल के अंत में झारखंड में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है।

     

    चतरा जिले के इटखोरी में भाजपा की ‘परिवर्तन यात्रा’ को हरी झंडी दिखाने के अवसर पर उन्होंने कहा, ‘‘हेमंत सोरेन सबसे भ्रष्ट मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने भारत की स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं से खिलवाड़ किया है और भ्रष्टचार में संलिप्त हैं। भारत कभी ऐसे दागी व्यक्ति को स्वीकार नहीं करेगा।’’

    रक्षामंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह विदेश में भारत की छवि ‘खराब’ करने के अलावा सिख समुदाय को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं।

     

     

    उन्होंने कहा, ‘‘ राहुल गांधी ने अमेरिका की यात्रा की…उन्होंने सिख समुदाय को यह कहकर उकसाने की कोशिश की कि सिख समुदाय के लिए भारत सुरक्षित नहीं है…वह विदेश में भारत की छवि और प्रतिष्ठा को धूमिल कर रहे हैं।’’

    सिंह ने झारखंड में सत्तारूढ़ गठबंधन के तीनों घटकों झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल को राज्य के विकास के लिए अवरोधक करार दिया।

     

     

    सिंह ने बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों को ‘संरक्षण’ देने के लिए राज्य सरकार की आलोचना की। उन्होंने कहा कि वे ‘‘हमारी बेटियों से शादी कर रहे हैं जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा’’, क्योंकि भाजपा न्याय की राजनीति में विश्वास करती है न कि जाति, पंथ या धर्म की।

     

    सांसद कालीचरण सिंह ने कहा ये अपार जनसैलाब इस बात का संकेत है कि झारखंड में इस बार पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनने जा रही है।

    इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री मा0 श्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्य मंत्री मा0 श्री तोखन साहु , प्रदेश अध्यक्ष मा0 श्री बाबूलाल मरांडी , संगठन मंत्री श्री कर्मवीर सिंह , सांसद कालीचरण सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष श्री राकेश प्रसाद जी, हजारीबाग सांसद श्री मनीष जयसवाल , धनबाद के पुर्व सांसद श्री पशुपति नाथ सिंह , जिला अध्यक्ष रामदेव सिंह भोक्ता , विधायक श्री किशुन कुमार दास , सहित पार्टी पदाधिकारिगण एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं मौजूद रहें

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराहुल गांधी के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियों को लेकर आंदोलन करेगी कांग्रेस: खरगे
    Next Article एसडीओ पारुल सिंह का तबादला शताब्दी मजुमदार होगी जमशेदपुर की एसडीओ

    Related Posts

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    June 4, 2026

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.