Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखंडी अस्मिता मेरे लिए सर्वोपरि:सीएम हेमंत सोरेन
    Breaking News Headlines झारखंड

    झारखंडी अस्मिता मेरे लिए सर्वोपरि:सीएम हेमंत सोरेन

    Devanand SinghBy Devanand SinghJanuary 27, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान में 72 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। मौके पर विभिन्न विभागों के द्वारा आकर्षक झाकियां निकाली गई, जिसमें सरकार के विभिन्न जनोपयोगी कार्यक्रमों और योजनाओं की झलक देखने को मिली। समारोह के अंत में उन्होंने शानदार परेड और मार्च पास्ट तथा आकर्षक झांकी के लिए विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया ।

    मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में परेड का किया निरीक्षण और मार्च पास्ट की सलामी ली*
    मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की आकर्षक और मनमोहक झांकियों का अवलोकन किया
    गणतंत्र दिवस समारोह में परेड और आकर्षक झांकी के लिए विजेताओं को मुख्यमंत्री ने ट्रॉफी प्रदान किया

    परेड में 14 टुकड़ियां हुई शामिल

    इस मौके पर एस एस बी,- 35 बटालियन, विजयपुर, दुमका, आई आर बी- 01 जामताड़ा, झारखंड सैन्य पुलिस- 05 देवघर, झारखंड सैन्य पुलिस -09 साहेबगंज, देवघर जिला बल, गोड्डा जिला बल, जामताड़ा जिला बल, साहिबगंज जिला बल, दुमका जिला बल, गृह रक्षा वाहिनी दुमका, एस आई आर बी- 01 दुमका महिल्स प्लाटून, आई आर बी- 08 पोड़ैयाहाट, पाकुड़ जिला बल और पुलिस अकादमी हजारीबाग बैंड पार्टी टीम शामिल हुई । एस एस बी -35 बटालियन विजयपुर दुमका को शानदार परेड के लिए प्रथम पुरस्कार से नवाजा गया ।

    निकाली गई मनमोहक और आकर्षक झांकियां

    इस मौके पर जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, वन विभाग, जेएसएलपीएस, परिवहन विभाग, जिला कल्याण कार्यालय, स्वास्थ्य विभाग, जिला समाज कल्याण कार्यालय, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, दुमका पुलिस और झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से आकर्षक झांकियां निकाली गई । इन झांकियों में जिला ग्रामीण विकास अभिकरण की झांकी को पहला, झारखंड राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की झांकी को दूसरा और स्वास्थ्य विभाग की झांकी को तीसरा पुरस्कार मिला ।

    *मौके पर विधायक श्री बसंत सोरेन, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सुदर्शन कुमार मंडल, सिद्धो कान्हू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सोना झरिया, उपायुक्त श्रीमती राजेश्वरी बी और पुलिस अधीक्षक समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे ।*

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराकेश टिकैत का वीडियो वायरल, किसानों से कहा- लाठी-डंडे रखना साथ
    Next Article नक्सली और अपराधियाें को कड़ी चेतावनी, बोले- सुधरो वर्ना होगा सफाया:डीजीपी

    Related Posts

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    June 28, 2026

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    June 28, 2026

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    June 28, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ट्रेन में हथियार लहराकर यात्रियों को धमकाने वाला युवक गिरफ्तार

    बैंगलुरू में आयोजित इंटक के कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद एवं महामंत्री आरके सिंह। 

    चांडिल में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल

    जमशेदपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने धूमधाम से मनाया हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव

    चतरा में शादी की खुशियां मातम में बदली, डीजे वाहन पलटने से एक की मौत, तीन गंभीर घायल

    दिनदहाड़े महिला से सोने की चेन झपटकर फरार बदमाश

    शराब के नशे में चाचा बना हैवान, बहू और 10 वर्षीय भतीजी की कुल्हाड़ी से हत्या

    जमशेदपुर: डबल डाउन बार के बाहर चाकूबाजी का CCTV आया सामने, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

    चाईबासा के टेकराहातू गांव में ग्रामीणों संग नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सुनी पीएम मोदी की ‘मन की बात’

    दवा पर भरोसा टूटा तो इलाज का आधार भी डगमगाएगा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.