Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने बांटा नियुक्ति पत्र, कहा- देश में जब सब कुछ बिक रहा है तब हम सरकारी नौकरी दे रहे
    Headlines जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड रांची

    Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने बांटा नियुक्ति पत्र, कहा- देश में जब सब कुछ बिक रहा है तब हम सरकारी नौकरी दे रहे

    Devanand SinghBy Devanand SinghJune 22, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

     

     

     

    Jharkhand: CM हेमंत सोरेन ने बांटा नियुक्ति पत्र, कहा- देश में जब सब कुछ बिक रहा है तब हम सरकारी नौकरी दे रहे
    रांची. पंचायत सचिव और निम्न वर्गीय लिपिकों के इंतजार की घडिय़ां अब खत्म हो चुकी हैं. सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बाद हेमंत सोरेन की सरकार ने चार विभाग के 2,550 पदों पर नियुक्त हुए अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा.

    सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य में आज तक मैंने इतने बड़े पैमाने पर नियुक्ति पत्र बांटने का कार्यक्रम नहीं देखा. वर्तमान स्थिति में रोजगार पर नजर देशभर में डालें तो बड़ा विचित्र स्थिति बना हुआ है. रोजगार की स्थिति का आलम विचित्र है. आज सबसे ज्यादा नियुक्ति देने वाला संस्थान सिकुड़ कर रह गयी हैं. आज इन हालातों में भी हम इस राज्य के नौजवानों को रोजगार की पीड़ा से बाहर करने की कोशिश कर रहे हैं. यही वजह है कि लगातार नियुक्ति का सिलसिला चल रहा है.

     

     

     

    इस राज्य में रिकॉर्ड समय पर नियुक्ति दी जा रही है. उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देश में सेना में सबसे ज्यादा नौकरी दी जाती थी, पर अब यहां भी नौकरी नहीं है. अब नौकरी तीन साल, चार साल के लिए नौकरी मिल रही है. फिर ये सभी नौकरी के लिए सड़कों पर दौड़ेंगे. आज देश में निजीकरण की व्यवस्था चल रही है. इससे अनुबंध की परंपरा चल पड़ी है. सेना के बाद रेल में नौकरी मिलती थी. अब रेल का भी हाल बेहाल है. देश में सबकुछ बिक रहा है. हम इन्हीं चुनौतियों के बीच आपको सरकारी नौकरी दे रहे हैं. जिसमें पुराना पेंशन भी होगा.

    रांची के मोरहाबादी स्थिति मैदान में आयोजित कार्यक्रम में इसकी शुरुआत हुई. कार्यक्रम की शुरुआत में निम्न वर्गीय लिपिक के सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया. वित्त विभाग ने सफल उम्मीदवारों में से धनबाद से प्रियंका लाला, बजरंग कुमार तिवारी, बोकारो से विजय कुमार महतो, विनय कुमार, कोडरमा से रामाशीष यादव और हजारीबाग से गीता कुजुर को सीएम हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्र सौंपा. इसके बाद क्रमश: विभिन्न विभागों से सफल उम्मीदवारों को जिलावार नियुक्ति पत्र दिया गया. आज के इस कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग, वित्त विभाग और खाद्य आपूर्ति विभाग में नियुक्ति का पत्र सौंपा गया.

     

     

    कार्यक्रम में इनकी रही उपस्थिति

    लगभग ढ़ाई बजे इस से कार्यक्रम की शुरुआत हुई. इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन के साथ ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री आलमगीर आलम, योजना एवं विकास, वित्त एवं खाद्य मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव और श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानंद भोक्ता सहित अन्य अधिकारी शामिल हुए.

    किस विभाग में कितने नियुक्ति पत्र बंटेंगे

    इस नियुक्ति पत्र सौंपे जाने के कार्यक्रम में चार विभाग के नवनियुक्त उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग लेटर दिया.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने हाथों से पंचायती राज विभाग के अंतर्गत 1,633 पंचायत सचिव, राजस्व निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के अंतर्गत 707 निम्न वर्गीय लिपिक, वित्त विभाग के अंतर्गत 166 निम्न वर्गीय लिपिक तथा खाद्य आपूर्ति विभाग के अंतर्गत 44 निम्न वर्गीय लिपिक को नियुक्ति पत्र सौंपा.

    आवेदन से नियुक्ति तक में लगे छह साल

    सीएम हेमंत सोरेन आज जिन उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र दिया, उनकी नियुक्ति प्रक्रिया पूरी होने में छह साल से अधिक समय लगे हैं. आवेदन से लेकर नियुक्ति पत्र पाने के लिए उम्मीदवारों ने लंबा संघर्ष किया है. परीक्षा पास करने के बाद अभ्यर्थियों के दस्तावेज का सत्यापन 2019 में ही पूरी कर ली गयी थी. लेकिन अनुसूचित और गैर अनुसूचित जिलों वाले विवाद की वजह से नियुक्ति में इतनी देरी हुई.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleयोग ही एक ऐसा माध्यम है जिससे पूरे दुनिया को एक सूत्र में बांधा जा सकता है
    Next Article Gujarat: राजकोट के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, दो घंटे में ही पूरी बिल्डिंग हुई खाक, करोंड़ो का नुकसान

    Related Posts

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    November 13, 2026

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    November 13, 2026

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    November 13, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में छठ महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने लिया तैयारियों का जायजा, व्रतधारियों की सुविधा और भव्य आयोजन को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

    डोबो में नदी किनारे बहुमंजिली इमारतों के निर्माण पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल

    यूसीआईएल में तबादले पर विवाद: दो अधिकारियों को नहीं हटाने पर पीएमओ में शिकायत, 15 दिन में कार्रवाई नहीं तो धरना

    छठ व्रतियों की सेवा हमारा सौभाग्य, सेवा ही सच्ची श्रद्धा : काले

    रांची में 14 वर्षीय बच्ची से यौन शोषण का आरोप, कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा सहित अन्य के खिलाफ थाने में शिकायत

    15 नवंबर से जमशेदपुर में सजेगा जनजातीय संवाद का महाकुंभ, 26 राज्यों की 353 जनजातियों के 2500 प्रतिनिधि होंगे शामिल

    लंदन में नहाय – खाय से छठ महापर्व का प्रथम अनुष्ठान

    छठ घाट पर काला पानी और केले पकाने में एथेफोन के इस्तेमाल पर सरयू राय चिंतित, उपायुक्त से की कार्रवाई की मांग

    टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टी वी नरेंद्रन को टाटा इंटरनेशनल का चेयरमैन बनने पर राजेश शुक्ल ने दी बधाई

    हेमंत सरकार किसानों से ₹3,200 प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा पूरा करे : डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.